कैमरून में 12 बच्चों की मौत के दोषी रीमैन लैब्स इंदौर की दूसरी फैक्ट्री शुरू, द सूत्र की खबर के बाद दर्ज हुआ केस

Sanjay Gupta | Oct 09, 2025, 12:43 IST
Share
reeman-labs-children-death-factory-indore
reeman-labs-children-death-factory-indore

कैमरून में 12 बच्चों की मौत का जिम्मेदार रीमैन लैब्स की दूसरी फैक्ट्री इंदौर में फिर से चालू हो गई है। इस मामले में ड्रग इंस्पेक्टर राजेश जीनवाल की मिलीभगत सामने आई है। द सूत्र की खबर के बाद अब अधिकारी कार्रवाई करने को मजबूर हुए हैं।

INDORE. कैमरून में 12 बच्चों की मौत का जिम्मेदार रीमैन लैब्स है और इस सब के पीछे इंदौर के ड्रग इंस्पेक्टर राजेश जीनवाल का हाथ है। उनकी मदद से फैक्ट्री के मालिकों ने अपनी दूसरी फैक्ट्री शुरू की और फिर से उत्पादन शुरू कर दिया। छिंदवाड़ा मामले के बाद, जब 8 अक्टूबर को द सूत्र ने यह खबर दी कि अधिकारियों ने इस मामले को दबा दिया था, तो अधिकारियों को होश आया और उन्होंने देर शाम कोर्ट में लैब्स के संचालकों के खिलाफ केस दायर किया। हालांकि, यह कार्रवाई दो साल पहले हो जानी चाहिए थी। इस पूरे मामले में ड्रग कंट्रोलर ने जुलाई 2025 में जीनवाल को आदेश दिया था कि कंपनी के खिलाफ केस दायर किया जाए, लेकिन वह टालमटोल करते रहे। फिर जब मामला तूल पकड़ा, तो जीनवाल ने चुपचाप छुट्टी लेकर चले गए।

d1695282-442
d1695282-442

सबसे बड़ा खेल तो यह लैब्स ने दूसरी फैक्ट्री ही खोल ली

सबसे बड़ी बात तो यह है कि जब भोपाल और कोलकाता सेंट्रल लैब में इसके कफ सिरप का सैंपल फेल हो गया, तो इसका उत्पादन बंद कर दिया गया। द सेंट्रल ड्रग स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (CDSCO) की टीम ने इंदौर की रीमैन लैब्स को सील कर ड्रग लाइसेंस निलंबित कर दिया था।
पहले इसकी फैक्ट्री सांवेर रोड पर थी और उसने फिर चालाकी दिखाई और इंदौर में मुंडला दोस्दार गांव बिचौली हप्सी में फिर से फैक्ट्री खोलकर काम शुरू कर दिया।

d721b5a8-628
d721b5a8-628

ये खबर भी पढ़िए...कफ सिरप के सैंपल फेल होने पर भी ड्रग इंस्पेक्टर ऐसे दबाते हैं रिपोर्ट, इंदौर में ऐसे किया अधिकारी ने खेल

कंपनी में ये हैं डायरेक्टर

71995640-3a1
71995640-3a1

रीमैन लैब्स कंपनी में चंदन भाटिया, नीरज भाटिया, राजेश भाटिया और नवीन भाटिया डायरेक्टर पद पर हैं।

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर न्यूज: किसानों की ट्रैक्टर रैली-ग्रीनफील्ड कॉरिडोर व भावांतर योजना का विरोध

WHO के अलर्ट के बाद हुई थी फैक्ट्री सील

डब्ल्यूएचओ की सूचना के बाद भारत सरकार के सेंट्रल ड्रग स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (CDSCO) की टीम इंदौर के सांवेर रोड पर चल रही रीमैन लैब्स में गई थी। सैंपल में घातक रसायन डायएथिलिन ग्लायकॉल (DEG) की मात्रा 26 प्रतिशत से ज्यादा पाई गई। डब्ल्यूएचओ के मानक के अनुसार DEG की मात्रा 0.10 प्रतिशत से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसके बाद सीडीएससीओ की टीम ने रीमैन लैब, सांवेर रोड 69, सेक्टर ई इंडस्ट्रियल एरिया को सील करने के साथ लाइसेंस नंबर 28/8/91 को निलंबित कर दिया था।

70aa1d06-d2b
70aa1d06-d2b

ये खबर भी पढ़िए...छिंदवाड़ा न्यूज: बच्चों की मौत से जुड़े अमानक कफ सिरप सहित अन्य स्टॉक सील

संसद में भी इस पर हो चुकी बहस

साल 2023 में तत्कालीन स्वास्थ्य राज्यमंत्री भारती प्रवीण पवार ने राज्यसभा में कहा था कि मेसर्स रीमैन लैब्स इंदौर का संयुक्त निरीक्षण किया गया और निष्कर्षों के आधार पर राज्य औषधि नियंत्रक मध्य प्रदेश ने कंपनी को निर्माण गतिविधियां बंद करने का निर्देश दिया है।

ये खबर भी पढ़िए...जहरीली कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड में बड़ा एक्शन, 20 बच्चों की मौत का जिम्मेदार रंगनाथन हिरासत में

उसी लाइसेंस पर खुल गई रीमैन लैब्स की फैक्ट्री

पूरे मामले में इंदौर के ड्रग इंस्पेक्टर राजेश जीनवाल की भूमिका संदिग्ध है। पहले तो आदेश के बाद भी कंपनी को बचाया और केस नहीं किया। इसमें अधिकारियों को यह बताया कि वह चैन ढूंढ रहे हैं कि कंपनी को कच्चा माल किसने और कैसे भेजा। जबकि इसकी जरूरत ही नहीं थी, नियम के तहत हर दवा निर्माता को लाइसेंसधारक से ही कच्चा माल लेना है और इसकी जांच भी कराना है, साथ ही तैयार माल की भी जांच करानी है। इसके बाद ही बिक्री होगी। लेकिन जीनवाल ने बचाया। साथ ही कंपनी ने चालाकी दिखाई और मिलीभगत करते हुए फैक्ट्री को सांवेर रोड से हटाकर बिचौली हप्सी में संचालन शुरू कर दिया।

Tags:
  • इंदौर न्यूज
  • छिंदवाड़ा न्यूज
  • भारत सरकार
  • who
  • ड्रग इंस्पेक्टर
  • CDSCO
  • रीमैन लैब्स इंदौर
  • ड्रग इंस्पेक्टर राजेश जीनवाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि