इंदौर में किसानों की ट्रैक्टर रैली-ग्रीनफील्ड कॉरिडोर व भावांतर योजना का विरोध

Sanjay Gupta | Oct 08, 2025, 23:01 IST
Share
indore-farmers-tractor-rally
indore-farmers-tractor-rally

इंदौर में बीजेपी की ट्रैक्टर रैली के बाद किसानों ने भी रैली निकाली। बीजेपी की रैली भावांतर योजना के प्रति धन्यवाद थी, जबकि किसानों की रैली भावांतर योजना और इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर के विरोध में थी।

Indore. इंदौर में बीजेपी की ट्रैक्टर रैली के बाद बुधवार को किसानों ने अपने स्तर पर ट्रैक्टर रैली निकाली। बीजेपी की रैली जहां भावांतर योजना के प्रति धन्यवाद रैली थी तो वहीं किसानों की यह दूसरी रैली भावांतर योजना के साथ ही इंदौर-उज्जैन के बीच ग्रीनफील्ड कॉरिडोर के विरोध में थी।

इस तरह निकली रैली

हातोद क्षेत्र से लेकर गांधीनगर सुपर कॉरिडोर तक किसान आंदोलन देखने को मिला, इसमें हज़ारों की संख्या में ट्रैक्टरों के काफिले के साथ किसान सड़कों पर उतरे। इसमें किसानों ने बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोनों ही प्रमुख दलों की किसान विरोधी नीतियों को आड़े हाथों लिया। प्रदर्शनकारी किसानों को दोपहर 12 बजे हातोद से गोमटगिरी, गांधीनगर सुपर कॉरिडोर चौराहे होते हुए नावदा शिरपुर बाक पहुंचे जहां प्रशासन द्वारा रोका गया।

ये भी पढ़ें...कैलाश विजयवर्गीय के भावांतर योजना पर इस वादे से उलझी मोहन सरकार, ग्रीनफील्ड रोड और भावांतर विरोध में ट्रैक्टर रैली

ये भी पढ़ें...इंदौर बैठक में सोयाबीन खरीदी की भावांतर योजना पर भड़का किसान संघ बोले फ्लॉप होगी, सफल बनाना है तो ये करो

प्रशासन के रोकने से हुए नाराज

किसानों ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि उनके आंदोलन को राजनीतिक भेदभाव के तहत रोका गया, जबकि एक दिन पहले बीजेपी की रैली को शहर में प्रवेश की अनुमति दी गई थी। किसान बोले कि प्रशासन शहर में नहीं घुसने देगा, तो वे भी अधिकारियों को खेतों और नेताओं को गांवों में प्रवेश नहीं करने देंगे।

आंदोलन में जीवनसिंह शेरपुर किसान नेता राधेश्याम पटेल ,ऋषि राजसिसोदिया ,बबलू जाधव, मोतीसिंह पटेल, रविंद्र चौधरी, चंदन सिंह बड़वाया, शिव सिंह, सरपंच जितेंद्र आदि उपस्थित रहे। साथ ही दिलीप सिंह बोरिया,अरविंद सिंह राठौर ,भैरू सिंह राठौर ,शैलेंद्र पटेल ,सतीश मकवाना,अर्जुन सांखला आशीष सोनगरा पंकज तंवर विशाल पंवार मिथुन चौहान पप्पू यादव, कमल राठौर ,राहुल पटेल, अमित सिसोदिया, राजकुमार पटेल, आनंद सिसोदिया, शुभम राठौड़, विराज सिंह, आदि किसान शामिल रहे । किसानों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि ग्रीनफील्ड कॉरिडोर और भावांतर योजना के नाम पर खेती-किसानी के साथ हो रहे अन्याय को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें...इंदौर में भावांतर योजना नहीं चाहता किसान संघ, MSP से खरीदी की मांग, योजना में देरी भी बड़ी वजह

ये भी पढ़ें...किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, भावांतर योजना के रजिस्ट्रेशन शुरू, ये हैं जरूरी डॉक्यूमेंट्स

इधर जिले में तेजी से पंजीयन जारी

उधर भावांतर योजना के तहत जिले में तेजी से किसानों का पंजीयन जारी है। इंदौर संभाग में प्राइस डेफिसिट पेमेंट स्कीम (भावांतर योजना) अंतर्गत खरीफ वर्ष 2025 (विपणन वर्ष 2025-26) अंतर्गत इंदौर संभाग में ई-उपार्जन पोर्टल पर सोयाबीन के पंजीयन का कार्य तेजी से जारी है। संभाग में 08 अक्टूबर तक 44242 किसानों ने अपनी फसल का पंजीयन कराया गया है।

कलेक्टर शिवम वर्मा ने जिला स्तर पर गठित जिला समिति तथा अनुभाग स्तर पर अनुविभागीय राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में गठित समितियों को विशेष निर्देश दिए हैं कि किसी भी किसान को पंजीयन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

जिले में 48 पंजीयन केंद्र बनाए गए हैं। इंदौर जिले में अब तक 28344 किसानों ने भावांतर योजना के अंतर्गत अपना पंजीयन कराया है। कलेक्टर द्वारा पंजीयन केन्द्रों की सतत मॉनिटरिंग हेतु एक नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया गया है। पंजीयन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर है।





Tags:
  • इंदौर
  • बीजेपी
  • किसानों
  • कलेक्टर शिवम वर्मा
  • भावांतर योजना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा