इंदौर में रात की चेकिंग में विवाद, पुलिस से भिड़े ABVP नेता, सड़क पर किया चक्काजाम

Sanjay Gupta | Published:
Share
indore abvp leader clash
Photograph: (THESOOTR)

इंदौर में बुधवार रात को शराबियों की चेकिंग के दौरान एबीवीपी नेताओं और पुलिस के बीच विवाद हो गया। चेकिंग के दौरान वसूली के आरोप लगाए गए, जिससे हंगामा हुआ और एमजी रोड पर चक्काजाम कर दिया गया।

INDORE. मध्यप्रदेश केइंदौर में रात को शराबियों को होने वाली सख्त चेकिंग में एक बार फिर विवाद हो गया। बुधवार रात को एमजी रोड पर एबीवीपी (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) नेता पुलिस से भिड़ गए। एबीवीपी और पुलिस में विवादके बाद जमकर हंगामा हो गया और सड़क पर चक्काजाम किया गया।

नेता और टीआई दोनों उलझ गए

एबीवीपी के प्रांत सहमंत्री कौशल यादव और महानगर सहमंत्री प्रतीक यादव ने पुलिस पर चेकिंग के दौरान जबरन वसूली के आरोप लगाए। एमजी रोड टीआई विजय सिसोदिया से भी दोनों नेता उलझ गए। इस दौरान पुलिस चेकिंग के बैरिकेड तक फेंके गए और नारेबाजी की गई।

ये खबरें भी पढ़ें...

जेल जा चुका भूमाफिया दीपक मद्दा का 1000 करोड़ की जमीन पर दाव, ईडी में केस वाली त्रिशला सोसायटी चुनाव में घुसा

बीजेपी पार्षद के चंदननगर बोर्ड विवाद पर सवाल से घिरे इंदौर निगमायुक्त दिलीप यादव, पार्षदों ने सभी अधिकारियों को घेरा

इस तरह शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार एबीवीपी के प्रांत सहमंत्री कौशल यादव और महानगर सहमंत्री प्रतीक यादव कार से जा रहे थे, तभी पुलिस ने चेकिंग के लिए रोका। इसी बात पर विवाद हो गया। दोनों ने दबंगता दिखाई और पुलिस से वाहन छोड़ने के लिए कहा। इसी बात पर पर विवाद शुरू हुआ।

ये खबरें भी पढ़ें...

इंदौर के महू में दो कारों का एक्सीडेंट, कार में रखे पेंट से लगी आग, हादसे में 4 की मौत

कैमरून में 12 बच्चों की मौत के दोषी रीमैन लैब्स इंदौर की दूसरी फैक्ट्री शुरू, द सूत्र की खबर के बाद दर्ज हुआ केस

एबीवीपी ने लगाए वसूली के आरोप

बाद में एबीवीपी नेताओं ने आरोप लगाया कि 500 रुपए लेकर बिना पर्ची के गाड़ियां छोड़ी जाती है। वहीं टीआई ने कहा कि यह बेवजह के आरोप है, ऐसा है तो सबूत पेश करें। एबीवीपी महानगर सहमंत्री प्रतीक यादव ने कहा कि पुलिस लगातार छात्रों और कार्यकर्ताओं के साथ बदतमीजी कर रही है। हंगामे की सूचना पर एडीसीपी प्रमोद सोनकर और एसीपी विनोद दीक्षित भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामला शांत कराया और फिर ट्रैफिक चालू हो सका।



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर
  • पुलिस चेकिंग
  • चक्काजाम
  • एमजी रोड
  • एबीवीपी और पुलिस में विवाद
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर