रीवा कलेक्ट्रेट में मीटिंग के दौरान महिला अधिकारी बेहोश, पति ने लगाए गंभीर आरोप, कलेक्टर बोले...
Aman Vaishnav | May 07, 2026, 13:18 IST
rewa collectorate meeting apo sunita shukla faints
रीवा कलेक्ट्रेट में बैठक के दौरान APO सुनीता शुक्ला अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं। उनके पति ने काम के दबाव का आरोप लगाया है। वहीं कलेक्टर ने इसे पैनिक अटैक बताया है।
रीवा में 06 मई को बुधवार की शाम को कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभागार में एक बैठक के दौरान हड़कंप मच गया। सिरमौर जनपद पंचायत कार्यालय में APO के पद पर पदस्थमहिला अधिकारी सुनीता शुक्ला बैठक के दौरान अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं।
इस घटना के बाद वहां मौजूद अधिकारियों ने उन्हें तुरंत पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार महिला अधिकारी की तबीयत पहले से ही शुगर और बीपी जैसी गंभीर बीमारियों से खराब थी। इस कारण उन्हें अचानक चक्कर आया था।
घटना के बाद कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी बैठक छोड़कर महिला अधिकारी का हाल-चाल जानने अस्पताल पहुंचे। कलेक्टर ने डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि महिला अधिकारी सुनीता शुक्ला हमारे शासकीय परिवार की सदस्य हैं। यह हमारा कर्तव्य है कि हम उनकी देखभाल करें।
फिलहाल महिला अधिकारी का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महिला अधिकारी को पहले भी पैनिक अटैक के कारण चक्कर आ चुके हैं। इस बार भी ऐसा ही हुआ।
कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि महिला अधिकारी सुनीता शुक्ला बैठक में शामिल हुई थीं। तभी अचानक वह बेहोश होकर गिर पड़ीं। इसके बाद उन्हें तुरंत पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उन्होंने बताया कि महिला अधिकारी को अक्सर पैनिक अटैक आते हैं। इससे पहले भी कई बार ऐसा हुआ है और इस दौरान उन्हें गंभीर चोटें भी आई हैं।
उन्होंने कहा कि सुनीता शुक्ला हमारे शासकीय परिवार का हिस्सा हैं। इसलिए हमारी जिम्मेदारी है कि हम सब मिलकर उनकी देखभाल करें। वह एक बहादुर महिला हैं। मैंने डॉक्टरों को निर्देश दिए हैं कि उनका इलाज बेहतर से बेहतर तरीके से किया जाए।
ये खबरें भी पढ़िए...
गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ाए डॉक्टर साहब, होटल में मना रहे थे जन्मदिन, बीवी ने दोनों को जमकर पीटा
मध्यप्रदेश न्यूज: हर दिन 90 से ज्यादा महिलाएं बन रहीं अपराध का शिकार, एनसीआरबी रिपोर्ट में खुलासा
सपा नेता हाजी खलील ने 50 साल छोटी लड़की से किया चौथा निकाह, पहले ही 11 बच्चे
एमपी न्यूज: पुलिस से बचने शुभ्रा रंजन का अपहरण करने के बाद सुंदरकांड करने लगे थे आरोपी
अधिकारी को शुगर और बीपी की शिकायत
अधिकारी के मिलने पहुंचे कलेक्टर
अधिकारी के पति ने लगाए आरोप
वहीं महिला अधिकारी के पति देवेंद्र कुमार शर्मा ने आरोप लगाया है कि लगातार बढ़ते वर्क प्रेशर और देर रात तक चलने वाली बैठकों के कारण उनकी पत्नी की तबीयत बिगड़ी है। उन्होंने कहा कि सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक ड्यूटी के बाद रीवा बुलाकर मीटिंग का आयोजन किया जाता है, जो मानसिक और शारीरिक दबाव बढ़ाता है।
पैनिक अटैक के कारण आए चक्कर
कलेक्टर ने दिया बयान
उन्होंने बताया कि महिला अधिकारी को अक्सर पैनिक अटैक आते हैं। इससे पहले भी कई बार ऐसा हुआ है और इस दौरान उन्हें गंभीर चोटें भी आई हैं।
उन्होंने कहा कि सुनीता शुक्ला हमारे शासकीय परिवार का हिस्सा हैं। इसलिए हमारी जिम्मेदारी है कि हम सब मिलकर उनकी देखभाल करें। वह एक बहादुर महिला हैं। मैंने डॉक्टरों को निर्देश दिए हैं कि उनका इलाज बेहतर से बेहतर तरीके से किया जाए।
ये खबरें भी पढ़िए...
गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ाए डॉक्टर साहब, होटल में मना रहे थे जन्मदिन, बीवी ने दोनों को जमकर पीटा
मध्यप्रदेश न्यूज: हर दिन 90 से ज्यादा महिलाएं बन रहीं अपराध का शिकार, एनसीआरबी रिपोर्ट में खुलासा
सपा नेता हाजी खलील ने 50 साल छोटी लड़की से किया चौथा निकाह, पहले ही 11 बच्चे
एमपी न्यूज: पुलिस से बचने शुभ्रा रंजन का अपहरण करने के बाद सुंदरकांड करने लगे थे आरोपी
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman