रीवा में गर्भवती महिलाओं और बच्चों से खिलवाड़, पैरों से कुचले अनाज का बन रहा पोषक आहार

Amresh Kushwaha | Jun 27, 2025, 15:06 IST
Share
purak-poshan-aahar-pair-se-kuchalna
purak-poshan-aahar-pair-se-kuchalna

मध्‍य प्रदेश के रीवा जिले में गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए बनाए जा रहे पोषण आहार में लापवाही देखने को मिली है। यहां इन पोषण आहार को पैरों से रौंदकर तैयार किया जा रहा था।

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में गर्भवती महिलाओं और बच्चों को दिए जाने वाले पोषण आहार को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यह आहार पैरों से रौंदकर तैयार किया जा रहा है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यह वीडियो पहाड़िया स्थित टेक होम राशन (THR) प्लांट का है। बता दें की THR जिले के आंगनवाड़ियों में पोषण आहार सप्लाई करने का जिम्मेदार है।



यह मामला सामने आते ही कलेक्टर प्रतिभा पाल ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल जिला पंचायत सीईओ को जांच के निर्देश दिए हैं। अब यह जांच की जाएगी कि यहां किस प्रकार का अनाज इस्तेमाल किया जा रहा है। साथ ही, यह किस तरह से तैयार किया जा रहा था।
ये खबर भी पढ़िए...रीवा में गर्भवती महिलाओं को लगाए ब्लैक लिस्टेड इंजेक्शन, याददाश्त हुई कमजोर, ऐसे हुआ खुलासा

प्लांट का संचालन कर रही महिला समूह

पहाड़िया THR प्लांट का संचालन स्थानीय महिला समूहों के जरिए किया जा रहा है। इसका उद्देश्य महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना और पोषण प्रदान करना है। हालांकि, अब यह मामला गंभीर हो गया है क्योंकि यहां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाया गया कि अनाज को पैरों से रौंदकर मशीन में डाला जा रहा है। यह स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है।

यह पोषण आहार गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए जरूरी है। इस प्रकार का फर्जी आहार उनके स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है।

ये खबर भी पढ़िए...MP में गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता देने का ऐलान, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ

कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश

कलेक्टर प्रतिभा पाल ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा, पहाड़िया THR प्लांट से जुड़ी शिकायत सामने आई है। मैंने जिला पंचायत सीईओ को निर्देश दिए हैं कि वे मौके पर जाकर निरीक्षण करें। साथ ही यह जांचें कि किस प्रकार का पूरक पोषण आहार तैयार किया जा रहा है और किस प्रकार का अनाज इस्तेमाल किया जा रहा है।”

सीईओ की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी और गलत तरीके से तैयार आहार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

पोषण आहार घोटाला | पोषण आहार प्लांट | Nutrition food scam | आंगनवाड़ी | anganwadi | MP News | Madhya Pradesh

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • मध्य प्रदेश
  • पोषण आहार घोटाला
  • Rewa
  • Nutrition food scam
  • गर्भवती महिला
  • पोषण आहार
  • आंगनवाड़ी
  • पोषण आहार प्लांट
  • रीवा
  • anganwadi
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google