/sootr/media/media_files/jVSrYu8NmhSUSEtw3gN5.jpg)
Rewa Driver Shot dead : मध्य प्रदेश के रीवा ( Rewa ) में ट्रैक्टर चलाने से मना करने पर एक ड्राइवर ( Driver ) की गोली मारकर हत्या ( Shot dead ) कर दी गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, मामला रीवा जिले के जवा थाना के जनकहाई सोना पोखरी गांव का है। अनिल पटेल का ट्रैक्टर राम शिरोमणि केवट चलाता था। अनिल पटेल ने राम शिरोमणि से ट्रैक्टर चलाने के लिए कहा, लेकिन ड्राइवर ने मना कर दिया, तैश में आकर अनिल पटेल ने गोली चला दी।
आरोपी हॉस्पिटल में भर्ती
राम शिरोमणि को गोली लग गई और आक्रोशित परिवार ने अनिल पटेल और उसके समर्थकों की जमकर पिटाई की। दोनों गुटों में जमकर विवाद हुआ। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। एक अन्य आरोपी गंभीर हालत में संजय गांधी हॉस्पिटल में भर्ती है।
पुलिस अस्थियों ढूंढेंगी सुराग
राम शिरोमणि को गोली लगी थी, अब हत्या का सुराग जुटाने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। मृतक की अस्थियों से गोली का सुराग जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह का कहना है कि हत्या के आरोपियों को सजा दिलाने के लिए सुराग जुटाए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम में शव से गोली बरामद नहीं हुई थी। लिहाजा अब अस्थियों में गोली तलाश की जाएगी।
हालात सुधारने का इंतजार
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहां तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। पुलिस ने दोनों गुटों से काउंटर मामला दर्ज किया है। वहीं, हत्या के आरोप में दिलीप पटेल और पिंकू पटेल को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अनिल पटेल के स्वास्थ्य होने का इंतजार कर रही है।
ये खबर भी पढ़ें...
दो रेत कारोबारियों पर 1 अरब 37 करोड़ 41 लाख 35 हजार का जुर्माना