सीधी में भीषण सड़क हादसा: 8 लोगों की मौत, सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान
Rohit Sahu | Mar 10, 2025, 09:29 IST
sidhi accident
सीधी जिले में तूफान गाड़ी और बल्कर ट्रक की भीषण टक्कर में 8 लोगों की मौत हो गई और 14 घायल हो गए। हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ। सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य हैं।
मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। हादसा उस वक्त हुआ जब श्रद्धालुओं से भरा एक वाहन मैहर मंदिर में मुंडन कराने जा रहा था। अचानक तेज रफ्तार ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में वाहन में सवार आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 14 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में नौ की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।
सीएम मोहन यादव ने हादसे पर दुख जताते हुए संवेदनाएं प्रकट की। इसके साथ ही मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए और सामान्य घायलों को 50-50 हजार का मुआवजा देने की घोषणा की।
एक परिवार के सदस्य तूफान वाहन में सवार थे, जो बच्चे का मुंडन कराने के लिए मैहर जा रहे थे। अचानक, सामने से आ रहे एक बल्कर ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस दर्दनाक हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 14 अन्य घायल हो गए।
यह भी पढ़ें: भारत की जीत के जश्न पर महू में पथराव, दुकानों में आग लगाई
डीएसपी ने बताया कि रात 2:30 बजे एक बल्कर और तूफान वाहन के बीच भिड़ंत हुई, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई और 14 घायल हुए। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चला है। प्रशासन ने मृतकों के परिवारों को आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।
यह भी पढ़ें: तेलंगाना टनल हादसा : 16 दिन बाद भी रेस्क्यू जारी, अब बचाव में रोबोट की लेंगे मदद
मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख का मुआवजा
सीधी जिले अंतर्गत उपनी गांव के समीप देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में मैहर माता के दर्शन करने जा रहे यात्री वाहन और ट्रक की भयानक टक्कर में आठ यात्रियों की असामयिक दर्दनाक मृत्यु का अत्यंत ही दुःखद समाचार मिला है। मेरी गहरी शोक संवेदनाएं सभी शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
देर रात…
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) March 10, 2025
कैसे हुआ हादसा?
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तूफान गाड़ी में 21 लोग सवार थे और वह तेज रफ्तार में थी। इसी दौरान सामने से आ रहे बल्कर ट्रक से सीधी टक्कर हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
एक ही परिवार के सदस्य थे सभी मृतक
यह भी पढ़ें: भारत की जीत के जश्न पर महू में पथराव, दुकानों में आग लगाई
डीएसपी ने दी जानकारी
यह भी पढ़ें: तेलंगाना टनल हादसा : 16 दिन बाद भी रेस्क्यू जारी, अब बचाव में रोबोट की लेंगे मदद
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava