पन्ना में पकड़ी गई लुटेरी दुल्हन, शादी के 8वें दिन हो जाती थी फरार
Madhav Singh | Updated:
ोेइ
पन्ना में पुलिस ने एक लुटेरी दुल्हन सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि वह शादी के 8वें दिन जेवरात और कैश लूटकर अपने साथियों के साथ फरार हो जाती थी। पुलिस ने सभी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पन्ना में एक मामला काफी सुर्खियों में चल रहा है। इस मामले का नाम है लुटेरी दुल्हन। पन्ना पुलिस ने एक लुटेरी दुल्हन और उसके कथित माता-पिता सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से आधा किलो चांदी, मंगलसूत्र, पायल, 10 हजार रुपये कैश, फर्जी आधार कार्ड और मोबाइल फोन मिले हैं। इन लोगों ने दमोह जिले में भी इसी तरह की ठगी की थी।
बताया जा रहा है कि यह लोग लूट के लिये दुल्हन का इस्तेमाल करते थे। पकड़ी गई दुल्हन शादी के आठवें दिन सोना-चांदी और कैश लेकर फरार हो गई थी। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से लूटे हुए गहने बरामद कर लिए हैं। सभी से पूछताछ की जा रही है।
इस मामले पर पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस थोटा ने कहा कि सुनवानी थाना क्षेत्र में रहने वाले संतोष कुमार शुक्ला ने 21 सितंबर 2024 को शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके बेटे सोनू शुक्ला की शादी महिमा शर्मा नाम की लड़की से हुई थी। शादी के आठवें दिन घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और कैश लेकर गायब हो गई।
शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। गिरोह के सरगना शिव प्रताप सिंह उर्फ मोटू सिंह की लोकेशन कटनी में पाई गई। पुलिस ने एक विशेष टीम को कटनी भेजकर शिव प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में बताया। जिसमें सुमित पाल, राजेश लोधी, रजनी रघुवंशी और गुंजन शर्मा भी शामिल थे।
पुलिस ने इनके पास से आधा किलो चांदी, मंगलसूत्र, पायल, 10 हजार रुपये कैश, फर्जी आधार कार्ड और मोबाइल फोन जब्त किया। आरोपियों ने दमोह जिले में भी इसी तरह की ठगी की बात को कबूल किया है। फिलहाल पुलिस इन सभी से पूछताछ कर रही है और अन्य मामलों की जानकारी हासिल करने की कोशिश में जुटी है। यह गैंग शादी के बहाने लोगों से ठगी करता था और दुल्हन शादी के कुछ दिनों बाद ही जेवर और नगदी लेकर फरार हो जाती थी।
लूट के लिए करते थे दुल्हन का इस्तेमाल
क्या कहा एसपी ने?
दुल्हन सहित 6 गिरफ्तार
लूट का सामान किया बरामद
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
गन्ने के रेट बढ़ाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों को उठा ले गई पुलिस, प्रशासन बोला- नहीं थी प्रदर्शन की अनुमति
By Sandeep Kumar
CG Top News : 36 हारी सीटों पर BJP का मिशन 2028, महिला कांग्रेस में बदलाव से लेकर पटवारी भर्ती तक समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
उद्योग के लिए मिली जमीन पर होटल बनाने की थी तैयारी, हाईकोर्ट ने दिया झटका, अब सरकार के पास ही रहेगी 271 एकड़ जमीन
By Mukesh Sharma
CG Teacher Recruitment 2026 : आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक बनने का मौका, 229 पदों के लिए कल से दस्तावेजों की जांच
By Umeshwari Baghel
बाबा बागेश्वर पर नरम पड़े बाबा रामदेव, बोले- छोटे भाई और शिष्य जैसे हैं, हमारी डांट को उन्होंने प्यार माना
By Sandeep Kumar
जनवरी में प्री-बोर्ड, फरवरी में बोर्ड! आखिर कब तैयारी करेंगे छात्र, MP बोर्ड के परीक्षा शेड्यूल पर उठे सवाल
By Arohi Raj
महादेव सट्टा कांड: वकील हिमांशु की 60 करोड़ की कथित डील, क्या ED-CBI अफसरों और जजों तक जुड़े हैं तार?
By Umeshwari Baghel