इंदौर के जाम गेट में आर्मी के दो ट्रेनी अफसरों के साथ डकैती, महिला मित्र के साथ गैंगरेप, अपराधी हुए चिन्हित
Sanjay Gupta | Sept 12, 2024, 24:07 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-09-11T235643.605
द सूत्र ने इस संवेदनशील मुद्दे पर आईजी अनुराग और डीआईजी निमिष अग्रवाल दोनों से बात की। दोनों ने पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने केस दर्ज कर गैंगरेप की धारा लगाई है। हालांकि, यह धारा पीड़ित ट्रेनी अफसर के बयान पर लगाई गई है।
INDORE. इंदौर में सनसनीखेज घटना सामने आई है। पहले बात केवल आर्मी के दो ट्रेनी अफसरों के साथ लूट तक आ रही थी, लेकिन शाम होते-होते बुधवार को खुलासा हुआ कि इसमें अफसर के साथ आई महिला मित्र के साथ गैंगरेप हुआ है। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में डकैती के साथ गैंगरेप की धारा लगाई है. लेकिन यह धारा अभी ट्रेनी अफसर के बयान पर लगाई है। पीड़िता के बयान होना बाकी है, क्योंकि वह घटना के बाद सदमे में है और बयान देने की स्थिति में नहीं है।
![WhatsApp Image 2024-09-11 at 23.00.03]()
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
द सूत्र ने इस संवेदनशील मुद्दे पर आईजी अनुराग और डीआईजी निमिष अग्रवाल दोनों से बात की। दोनों ने पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने केस दर्ज कर गैंगरेप की धारा लगाई है, हालांकि यह धारा पीड़ित ट्रेनी अफसर के बयान पर लगाई गई है। यह भी बताया कि इस मामले में अपराधी चिन्हित हो गए हैं और पुलिस गिरफ्तारी में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार दो की गिरफ्तारी हो गई है और बाकी जल्द गिरफ्तारी होगी।
बताया जा रहा है कि घटना मंगलवार रात करीब ढाई बजे की है। यूपी के मूल निवासी ट्रेनी दो अफसर इंदौर के महू तहसील के पर्यटन स्थल जाम गेट पर गए थे। दोनों ने किराए से कार मंगवाई और महिला मित्रों के साथ गए। कार खड़ी कर बात कर रहे थे तभी आठ बदमाशों ने कार को घेर लिया, उनके पास पिस्टल, चाकू और डंडे थे। उनके साथ मारपीट की और रुपए, पर्स सब छीन लिए।
इसके बाद बदमाशों ने एक अफसर और युवती को बंधक बनाते हुए दूसरे से कहा कि दस लाख रुपए लेकर आओ, तब इन्हें छोड़ेंगे। जब यह रूपए लेने के लिए गए तो अपनी यूनिट पहुंचा और कमांडिंग अफसर को घटना बताई, फिर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की गाडियों की आवाज सुनकर बदमाश मौके से भाग गए।
पीड़ित अफसर की शिकायत पर डकैती, मारपीट, फिरौती और सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ है। बंधक बनाए गए ट्रेनी अफसर ने पुलिस को बताया कि बदमाश बार-बार रुपयों की मांग कर रहे थे। साथी ट्रेनी अफसर के देर होने पर पर बदमाश युवती को दूर ले गए और उसके साथ मिलकर दुष्कर्म किया। बदमाशों से छोड़ने के लिए कहा तो मारा।
WhatsApp Image 2024-09-11 at 23.00.03
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
आईजी और डीआईजी ने की पुष्टि
इस तरह हुई घटना
फिर कहा, दस लाख लेकर आओ
रुपए लेकर नहीं लौटा तो किया गैंगरेप
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद: कलेक्टर-एसपी से मिले आरिफ मसूद फिर अपनी पार्टी के नेताओं पर उठाए सवाल
By Sandeep Kumar
अमित शाह थे तो भोपाल, लेकिन दिल लगा था दिल्ली में, आखिर क्यों कि दो बार पीएम मोदी से बात, प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कैंसिल
By Ramanand Tiwari
एक कचौड़ी दो समोसा नारे पर बोले शिवराज सिंह चौहान, बेटियों को ऐसा नारा लगाने की नौबत क्यों आई
By Sandeep Kumar
भोपाल में सीलिंग का खतरा फिर लौटा: राहत के ड्राफ्ट में भी कारोबार की कई शर्तें, व्यापारियों की बढ़ेंगी मुश्किलें!
By Ramanand Tiwari
mp top news: खबरें काम की, क्या गुजरात की तरह एमपी में भी होगी शराबबंदी? बालाघाट के लिए 400 करोड़ का डेवलपमेंट प्लान
By Sanjay Dhiman
10 दिन हेलमेट पर सख्ती, फिर क्या? मध्य प्रदेश में सड़क सुरक्षा कब बनेगी रोज की ड्यूटी
By Ramanand Tiwari
RTE सीटों में भारी कटौती: छत्तीसगढ़ में 85 हजार से घटकर 26 हजार हुईं सीटें, 59 हजार बच्चों का भविष्य अधर में
By Umeshwari Baghel