रॉबर्ट वाड्रा की बिहार में दोबारा चुनाव की मांग, जो हुआ वह चुनाव आयोग के कारण

Sanjay Gupta | Nov 16, 2025, 19:59 IST
Share
robert-vadra
robert-vadra

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने बिहार चुनाव रिजल्ट को मानने से इंकार किया। उन्होंने चुनाव आयोग को हार का जिम्मेदार ठहराया। इंदौर दौरे के दौरान वाड्रा ने GEN-Z जैसे आंदोलन की जरूरत जताई।

INDORE. कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने बिहार चुनाव के नतीजे मानने से इंकार कर दिया है। उन्होंने बिहार में करारी शिकस्त के लिए सीधे तौर पर चुनाव आयोग को जिम्मेदार ठहराया है। वाड्रा रविवार शाम को दो दिन के दौरे पर इंदौर पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने इशारों-इशारों में GEN-Z जैसे आंदोलन की जरूरत बता दी।

बिहार में फिर चुनाव तो रिजल्ट पलटेगा

वाड्रा ने इंदौर एयरपोर्ट पर मीडिया से कहा कि बिहार चुनाव से जनता खुश नहीं है। जो हुआ है वह चुनाव आयोग के कारण हुआ है। EC ने मदद की है। जो रिजल्ट आया है उससे कोई भी सहमत नहीं है। राहुल जी से सभी मिल रहे हैं। सभी यूथ उनसे जुड़ेंगे, आंदोलन करेंगे, डेमोक्रेसी होना चाहिए। यह चुनाव ढंग का नहीं था।

दोबारा चुनाव होना चाहिए और रिजल्ट पलटेगा। बता दें कि 14 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव का नतीजा आया था। इसमें कुल 243 सीटों में कांग्रेस के महागठबंधन को केवल 35 सीटें मिलीं। एनडीए को 202 सीटें मिलीं। कांग्रेस को सिर्फ 6 सीटें मिलीं थीं।

09fc1285-7eb
09fc1285-7eb

ये भी पढ़ें...कोलकाता टेस्ट: अफ्रीका ने भारत को 15 साल बाद उसके घर में 30 रन से हराया, जानें हार के तीन बड़े कारण

रिजल्ट से कोई सहमत नहीं

वाड्रा ने कहा कि राहुल जी देश भर में मेहनत कर रहे हैं। बिहार में बिल्कुल बेईमानी हुई है, गलत है। अब हम बोलेंगे तो कहेंगे चुनाव जीत गए तो ऐसा कह रहे हैं। इस रिजल्ट से देश में कोई सहमत नहीं है। इस तरह के चुनाव करेंगे, तो यह देश के लिए हानिकारक है। युवाओं को राहुल गांधी के साथ जुड़ना चाहिए।

ये भी पढ़ें...मौसम पूर्वानुमान (17 नवंबर) : एमपी-यूपी, दिल्ली में शीतलहर तो दक्षिण भारत में चिपचिपी गर्मी और बारिश का अलर्ट

ये भी पढ़ें...राजस्थान और हिमाचल में तापमान माइनस तक पहुंचा, दिल्ली में AQI 450 पार

ये भी पढ़ें...एमपी की सड़कों से गायब होंगी 15 साल पुरानी बसें, परमिट होंगे निरस्त, बस ऑपरेटर्स ने खोला मोर्चा

संकेतों में बता दी GEN-Z जैसे आंदोलन की जरूरत

वाड्रा ने सीधे तौर पर GEN-Z की बात नहीं कही। लेकिन इशारों में उन्होंने नेपाल में हुए GEN-Z जैसे आंदोलन की जरूरत बता दी। वाड्रा ने कहा कि नई शुरूआत है और देश रहे हैं कि देश को बदलाव चाहिए। जो भी गलत हो रहा है जो ये सरकार कर रही है। जितने भी यूथ हैं वो बिल्कुल भी उन्हें पसंद नहीं हैं। हम जरूर लड़ेंगे, लोकतंत्र के लिए लड़ेंगे। इसके लिए शिव की शक्ति चाहिए।

मैं इसके लिए यहां हूं। अपने परिवार के लिए पूजा करेंगे। देखना बदलाव जरूर आएगा। दो दिन के दौरे पर इंदौर पहुंचे वाड्रा ने खजराना गणेश मंदिर में दर्शन किए। उनके दौरे में उज्जैन महाकाल और ओंकारेश्वर में भी दर्शन शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह धार्मिक दौरा है। वह पूरे देश में मंदिर का दौरा करते हैं और शुरूआत यहीं से करते हैं। शिव में मेरा भरोसा है, शिव से शक्ति मिलती है। साथ ही लोगों से भी इतना प्रेम मिलता है।

Tags:
  • कांग्रेस
  • प्रियंका गांधी
  • चुनाव आयोग
  • रॉबर्ट वाड्रा
  • बिहार चुनाव
  • GEN-Z
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई