इंदौर के जाने-माने एमराल्ड हाइट्स स्कूल में बच्चों की रोजा इफ्तारी, हिंदू संगठनों ने दी चेतावनी

Rahul Garhwal | Mar 27, 2024, 18:03 IST
Share
Roza Iftari of children in Indore famous Emerald Heights school
Roza Iftari of children in Indore famous Emerald Heights school

इंदौर के एमराल्ड हाइट्स स्कूल में बच्चों की रोजा इफ्तारी के आयोजन का फोटो सामने आने के बाद हंगामा खड़ा हो गया। हिंदू संगठनों ने स्कूल प्रबंधन को 7 दिन में मांगी मांगने की चेतावनी दी है।

Roza Iftari At Emerald Heights School

संजय गुप्ता, INDORE. इंदौर के जाने-माने स्कूल एमराल्ड हाइट्स राऊ की एक फोटो बुधवार को सामने आने के बाद हंगामा खड़ा हो गया। फोटो में स्कूल के बच्चों की रोजा इफ्तारी का आयोजन था। इसमें स्कूल के सभी बच्चों को बैठाया गया था। फोटो सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने स्कूल प्रबंधन को 7 दिन में माफी मांगने की चेतावनी दी है।

क्या पालकों से पूछकर कराया था आयोजन ?

हिंदू संगठनों ने स्कूल प्रबंधन से पूछा है कि ये आयोजन आखिर हुआ कैसे और इसमें हिंदू बच्चों को क्या पालकों से पूछकर बैठाया गया या फिर उन्हें स्कूल प्रबंधन के आदेश से बैठना पड़ा। इन सवालों के प्रबंधन के पास कोई जवाब नहीं हैं।

हिंदू जागरण मंच ने दी चेतावनी

हिंदू जागरण मंच ने इस पर आपत्ति लेते हुए कहा कि स्कूलों में रोजा इफ्तारी का आयोजन हो रहा है और ये गलत है, हम इसे सहन नहीं करेंगे। वहीं अहिल्या सेना इंदौर महानगर के विनोद खंडेलवाल ने कहा कि 7 दिन में माफी नहीं मांगी तो वहां स्कूल में हनुमान चालीसा का आयोजन किया जाएगा और वहां सभी बच्चों का उपस्थित होना जरूरी होगा। जिस तरह से ये फोटो सामने आए हैं वो चिंता का विषय है, क्योंकि स्कूल के बंद कैंपस के अंदर क्या हो रहा है, ये किसी को खबर तक नहीं लगती है। त्योहार मनाना ठीक है, लेकिन जो वर्ग है उसे छोड़कर अन्य वर्गों को मजबूर करना सही नहीं है।

ये खबर भी पढ़िए..

शंकर लालवानी लोकसभा में 48 लाख रुपए खर्च कर बने थे सांसद, बीजेपी ने उन्हें दिए थे चुनाव के लिए 50 लाख

स्कूल शिक्षा अधिकारियों को जानकारी नहीं

स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को मामले की जानकारी ही नहीं है। जिला शिक्षा अधिकारी मंगेश व्यास ने कहा कि स्कूल कार्यक्रम के लिए स्वतंत्र होता है, लेकिन अगर किसी कार्यक्रम से किसी की भावना आहत होती है तो शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जाती है। अभी इसकी शिकायत नहीं मिली है।

Emerald Heights School Indore | Roza Iftari photo goes viral in Emerald Heights School | Hindu organizations warn Emerald Heights School | एमराल्ड हाइट्स स्कूल इंदौर | एमराल्ड हाइट्स स्कूल में रोजा इफ्तारी | एमराल्ड हाइट्स स्कूल में रोजा इफ्तारी का फोटो वायरल | हिंदू संगठनों की एमराल्ड हाइट्स स्कूल को चेतावनी

Tags:
  • Emerald Heights School Indore
  • Roza Iftari at Emerald Heights School
  • Roza Iftari photo goes viral in Emerald Heights School
  • Hindu organizations warn Emerald Heights School
  • एमराल्ड हाइट्स स्कूल इंदौर
  • एमराल्ड हाइट्स स्कूल में रोजा इफ्तारी
  • एमराल्ड हाइट्स स्कूल में रोजा इफ्तारी का फोटो वायरल
  • हिंदू संगठनों की एमराल्ड हाइट्स स्कूल को चेतावनी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
1 से 3 नवंबर तक तूता के मेला ग्राउंड में राज्योत्सव का आयोजन, 40 राज्य स्तरीय सम्मान दिए जाएंगे

By VINAY VERMA

1 से 3 नवंबर तक तूता के मेला ग्राउंड में राज्योत्सव का आयोजन, 40 राज्य स्तरीय सम्मान दिए जाएंगे
एमपी हाईकोर्ट सख्त: जूनियर वकीलों के स्टाइपेंड पर राज्य बार काउंसिल को 6 महीने की डेडलाइन

By Neel Tiwari

एमपी हाईकोर्ट सख्त: जूनियर वकीलों के स्टाइपेंड पर राज्य बार काउंसिल को 6 महीने की डेडलाइन
त्योहारी सीजन में बढ़ा आटे दाल का भाव, 20 दिन में 30 रुपए तक तेज हुई अरहर,चावल भी 20 रुपए महंगा

By Arun Tiwari

त्योहारी सीजन में बढ़ा आटे दाल का भाव, 20 दिन में 30 रुपए तक तेज हुई अरहर,चावल भी 20 रुपए महंगा
जोधपुर अग्निकांड: फैक्ट्री मालिक और बेटे की गिरफ्तारी, तीन दमकलकर्मियों की हुई थी मौत

By Jageshwar prasad

जोधपुर अग्निकांड: फैक्ट्री मालिक और बेटे की गिरफ्तारी, तीन दमकलकर्मियों की हुई थी मौत
लुधियाना में हनुमंत कथा: धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर विवाद, पंजाब के शाही इमाम बोले- माफी मांगें, क्रिश्चियन लीडर अल्बर्ट दुआ ने भी जताई नाराजगी

By Jitendra Shrivastava

लुधियाना में हनुमंत कथा: धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर विवाद, पंजाब के शाही इमाम बोले- माफी मांगें, क्रिश्चियन लीडर अल्बर्ट दुआ ने भी जताई नाराजगी
क्या परिवार के पैसे का विवाद हत्या का कारण बन सकता है? 72 वर्षीय दादा की हत्या का मामला

By Jyoti Mahender Bhardwaj

क्या परिवार के पैसे का विवाद हत्या का कारण बन सकता है? 72 वर्षीय दादा की हत्या का मामला
छत्तीसगढ़ में नर्सिंग स्टाफ का बड़ा ऐलान: ग्रेड पे की मांग को लेकर 18 नवंबर से प्रदेशभर में आंदोलन

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में नर्सिंग स्टाफ का बड़ा ऐलान: ग्रेड पे की मांग को लेकर 18 नवंबर से प्रदेशभर में आंदोलन