प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंसी महिला, RPF जवान की बहादुरी से बची महिला की जान
Raj Singh | Mar 06, 2025, 14:55 IST
BHOPAL STATION
भोपाल रेलवे स्टेशन (Bhopal Railway Station) पर आरपीएफ जवान सुनील कुमार ने एक बड़ी घटना को टालते हुए महिला यात्री नेहा की जान बचाई। अब जवान की जमकर तारीफ हो रही है।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित रेलवे स्टेशन (Bhopal Railway Station) पर 5 मार्च 2025 की रात एक बड़ा हादसा टल गया। प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर एक महिला यात्री नेहा की जान आरपीएफ के जवान सुनील कुमार ने बचाई। यह घटना करीब रात 8 बजे घटी। जिसकी चर्चा पर खूब हो रही है और आरपीएफ जवान की तारीफ लोग जमकर कर रहे हैं।
नेहा का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिरने लगी। तभी प्लेटफॉर्म पर तैनात आरपीएफ जवान सुनील कुमार की नजर उस पर पड़ी। उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए नेहा को पकड़ लिया और उसे सुरक्षित प्लेटफॉर्म पर खींच लिया।
ये भी खबर पढ़ें... भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नं.6 की ओर यातायात व्यवस्था में बदलाव
अगर सुनील कुमार ने समय रहते कार्रवाई नहीं की होती, तो यह घटना एक बड़े हादसे में बदल सकती थी। उनकी बहादुरी और सतर्कता ने महिला की जान बचाई। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, और लोग आरपीएफ जवानों की बहादुरी की सराहना कर रहे हैं।
ये भी खबर पढ़ें... भोपाल रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में चूक, प्लेटफॉर्म तक कार ले आया युवक
रेलवे के सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने कहा कि रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। उन्होंने आरपीएफ जवान सुनील कुमार की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। साथ ही उन्होंने यात्रियों से अपील की कि वे कभी भी चलती ट्रेन से उतरने या चढ़ने की कोशिश न करें, क्योंकि यह बेहद खतरनाक हो सकता है।
महिला ने गलती से चढ़ी थी चलती ट्रेन में
नेहा, जो ललितपुर से भोपाल आ रही थी, गलती से बरौनी-अहमदाबाद एक्सप्रेस (Baroni-Ahmedabad Express) में सवार हो गई थी। यह ट्रेन भोपाल स्टेशन पर नहीं रुकती है। जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म के पास आई, नेहा को अपनी गलती का एहसास हुआ और घबराहट में उसने चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश की।
ट्रेन से गिरते वक्त सुनील कुमार ने बचाई जान
ये भी खबर पढ़ें... भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नं.6 की ओर यातायात व्यवस्था में बदलाव
आरपीएफ जवान की कार्रवाई ने बचाई जान
ये भी खबर पढ़ें... भोपाल रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में चूक, प्लेटफॉर्म तक कार ले आया युवक
रेलवे प्रशासन ने दी सुरक्षा पर जोर
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA