सीएम का OSD बताकर 20 लाख रु. ठगने वाले गिरफ्तार,जानें कैसे दिया अंजाम
Jitendra Shrivastava | Feb 23, 2024, 18:04 IST
सीएम का ओएसडी बताकर ठगी करने वाले गिरफ्तार।
सीएम का ओएसडी बताकर ठगी करने वाले जालसाज पहले कर्मचारियों के नंबर लेते थे। अपने वाट्सएप जिस पर शासन का लोगो लगा होता था उससे कर्मचारी को फर्जी ट्रांसफर की लिस्ट भेजते थे। झांसे में आकर मनी ट्रांसफर वालों के खाते में रुपए डलवा लिया करते थे। मध्यप्रदेश
BHOPAL. मुख्यमंत्री का OSD बताकर ठगी करने वाले दो जालसाजों को साइबर क्राइम ब्रांच भोपाल ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी अब तक करीब 6 लोगों से 20 लाख रुपए की ठगी कर चुके हैं। दोनों आरोपी सरकारी कर्मचारियों का डाटा हासिल कर उनसे संपर्क कर ट्रांसफर कराने और रुकवाने का झांसा देते थे। इसके बाद झांसे में आए लोगों से लाखों रुपए ऐंठ लिया करते थे।
भोपाल साइबर क्राइम ब्रांच ने एक आवेदक की शिकायत के आधार पर निवाड़ी के सौरभ बिलगाइया (32) और हरबल कुशवाह( 23) को गिरफ्तार किया है। आवेदक ने ढाई लाख की ठगी का शिकायती आवेदन दिया था। जिसके बाद पुलिस ने तकनीकी एनालिसिस और साक्ष्यों के आधार पर दोनों को निवाड़ी से गिरफ्तार किया है। सौरभ खुद को मुख्यमंत्री का OSD बताकर ठगी करता है, वहीं हरबल ठगी के पैसों को मनी ट्रांसफर वालों के खातों में डलवाने का काम करता था। दोनों के पास से 2 मोबाइल फोन और 2 सिम कार्ड को जब्त किए हैं।
ये खबर भी पढ़ें...
PSC मेन्स 2023 के फार्म के लिए खुली विंडो, उम्मीदवार बोले- थैंक्यू 'द सूत्र'
पीएससी के सर्वर की समस्या, दो लाख में से मेंस के लिए पास हुए उम्मीदवार नहीं भर पाए फार्म, तारीख नहीं बढ़ा रहा आयोग
आरोपी इंटरनेट की मदद से सरकारी कर्मचारियों के डाटा से मोबाइल नंबर आसानी से ले लेते थे। इसके बाद अपने आपको मुख्यमंत्री का ओएसडी बताकर कर्मचारियों के ट्रांसफर होने की जानकारी देते थे। इस्तेमाल किए गए वॉट्सएप नंबर पर वे मध्यप्रदेश शासन का लोगो इस्तेमाल करते हैं। झांसे में लेने के लिए कर्मचारियों को शासन की जारी की हुई फर्जी ट्रांसफर लिस्ट भी भेजते थे।
आरोपी इस तरह से कर्मचारियों को विश्वास में लेने के बाद ट्रांसफर रुकवाने का झांसा देकर उनसे किस्तों में रुपए लेते थे। ठगी के पैसे लेने के लिए बदमाश खुद के खातों को इस्तेमाल नहीं करते, बल्कि गांव के आसपास मनी ट्रांसफर वालों के खातों का इस्तेमाल किसी बहाने से करते हैं। दोनों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
सीएम का OSD बताकर खातों में डलवाता था रुपए

वॉट्सएप पर मध्यप्रदेश शासन का लोगो लगाते थे
आरोपी इंटरनेट की मदद से सरकारी कर्मचारियों के डाटा से मोबाइल नंबर आसानी से ले लेते थे। इसके बाद अपने आपको मुख्यमंत्री का ओएसडी बताकर कर्मचारियों के ट्रांसफर होने की जानकारी देते थे। इस्तेमाल किए गए वॉट्सएप नंबर पर वे मध्यप्रदेश शासन का लोगो इस्तेमाल करते हैं। झांसे में लेने के लिए कर्मचारियों को शासन की जारी की हुई फर्जी ट्रांसफर लिस्ट भी भेजते थे।
आरोपियों के कोर्ट में पेश कर जेल भेजा
आरोपी इस तरह से कर्मचारियों को विश्वास में लेने के बाद ट्रांसफर रुकवाने का झांसा देकर उनसे किस्तों में रुपए लेते थे। ठगी के पैसे लेने के लिए बदमाश खुद के खातों को इस्तेमाल नहीं करते, बल्कि गांव के आसपास मनी ट्रांसफर वालों के खातों का इस्तेमाल किसी बहाने से करते हैं। दोनों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman