एक जनवरी से पूरे देश में राम मंदिर के 500 साल का संघर्ष बताएगा RSS, संपर्क और प्रचार शाखाओं को दिया प्रशिक्षण
Vikram Jain | Dec 31, 2023, 24:00 IST
एक जनवरी से पूरे देश में राम मंदिर के 500 साल का संघर्ष बताएगा RSS, संपर्क और प्रचार शाखाओं को दिया प्रशिक्षण
RSS एक जनवरी से 21 जनवरी तक पूरे देश में राम मंदिर के 500 साल के संघर्ष के इतिहास को बताया जाएगा
संजय गुप्ता, INDORE. अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर में आराध्य रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। इस ऐतिहासिक और धार्मिक अवसर के लिए राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) ने विशेष तैयारी की है। इसके तहत एक जनवरी से 21 जनवरी तक पूरे देश में राम मंदिर के 500 साल के संघर्ष के इतिहास को बताया जाएगा। इसके लिए रविवार को विविध संघ दफ्तरों में प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया। इंदौर में नवनिर्मित संघ के भवन सुदर्शन में यह प्रशिक्षण बैठक हुई।
यह है संघ की पूरी योजना
संघ के नए भवन सुदर्शन में हुए प्रशिक्षण में इंदौर विभाग के संघ की संपर्क, प्रचार शाखा के कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी को एक साहित्य भी उपलब्ध कराया गया है, जिसमें बताया गया कि इस मंदिर के लिए अभी नहीं 500 साल से संघर्ष हो रहा है और करोड़ों लोगों ने इसके लिए बलिदान दिया है। मुगलों ने किस तरह से यहां निर्माण किए, फिर किस तरह से स्थानीय लोगों ने आंदोलन किया, उनके साथ क्या हुआ? यह सभी जानकारी दी गई। बैठक में प्रांत कार्यवाह विनित नवाथे, विभाग संघ चालक डॉ. मुकेश मोढ, आलोक दवे, विनय पिंगले व अन्य पदाधिकारियों के साथ करीब 200 कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यकर्ता अब आगे क्या करेंगे ?
यह कार्यकर्ता अब अपने समाज के बीच जाएंगे और इस तरह घर-घर पहुंच करेंगे और राम मंदिर का यह अवसर क्यों महान और ऐतिहासिक महत्व का है इसकी जानकारी देंगे। संघ ने कहा है कि मंदिरों से जुड़ाव होना, अपने धर्मस्थलों से जुड़ाव होना काफी जरूरी है, तभी हम देश के पुरातन इतिहास, धार्मिक महत्व को समझेंगे।
मंदिर निर्माण में समाज के हर वर्ग से ली है दानराशि
संघ ने बैठक में बताया कि इस मंदिर से सभी लोग जुड़ाव महसूस करें, इसलिए सभी से स्वेच्छा राशि ली गई है। चाहे वह दस रुपए हो या अधिक, ताकि पूरा समाज महसूस करे यह मंदिर सभी का है। कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि वह अपने निकट के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लाइव टेलीकास्ट का जिम्मा देखे, प्रभात फेरियां निकाली जाएं।
संघ यहीं नहीं रूकेगा, आगे तीन माह तक की योजना
संघ केवल यही नहीं रूक रहा है। आगे तीन माह की प्लानिंग है कि हर कार्यकर्ता को क्रमबद्ध तरीके से अयोध्या ले जाया जाएगा, वहां टेंट सिटी में रूकवाएंगे और वहीं संघ की शाखा लगेगी।

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari