पवई पहुंची कांग्रेस की जनआक्रोश यात्रा में हंगामा, अरुण यादव के सामने भिड़े कांग्रेस कार्यकर्ता, मुकेश नायक के खिलाफ लगाए नारे
Jitendra Shrivastava | Sept 21, 2023, 24:00 IST
पवई पहुंची कांग्रेस की जनआक्रोश यात्रा में हंगामा, अरुण यादव के सामने भिड़े कांग्रेस कार्यकर्ता, मुकेश नायक के खिलाफ लगाए नारे
गुरुवार को जन आक्रोश यात्रा पवई पहुंची, लेकिन इस यात्रा के पहुंचने पर विवाद की स्थिति बन गई। अरुण यादव के सामने ही कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।
BHOPAL. पूरे प्रदेश में कांग्रेस की जनआक्रोश यात्रा निकल रही है। इस यात्रा में अब विवाद की स्थिति भी देखने को मिल रही है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव के अगुवाई में बुंदेलखंड में जनआक्रोश यात्रा निकल रही है। गुरुवार को ये यात्रा पवई पहुंची। लेकिन इस यात्रा के पहुंचने पर विवाद की स्थिति बन गई। अरुण यादव के सामने ही कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। कांग्रेस कार्यकर्ता यहां से पूर्व विधायक मुकेश नायक के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। कार्यकर्ताओं ने पवई से स्थानीय उम्मीदवार बनाए जाने की मांग की।
मुकेश नायक कर रहे हैं पवई से दावेदारी
मुकेश नायक एक बार फिर पवई से टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। वे 2013 में यहां से चुनाव जीते थे लेकिन 2018 में बीजेपी के ब्रजेंद्र प्रताप सिंह से चुनाव हार गए। मुकेश नायक यहां से विधायक रहते हुए दिग्विजय सरकार में मंत्री रह चुके हैं। अब यहां से कांग्रेस कार्यकर्ता स्थानीय उम्मीदवार की मांग कर रहे हैं। वे मुकेश नायक को बाहरी उम्मीदवार बता रहे हैं।
बीजेपी कस रही तंज
वहीं बीजेपी ने इस पूरी घटना पर तंज कसा है। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता मिलन भार्गव ने ट्वीट कर इन दृश्यों को पोस्ट किया है। उन्होंने कहा कि एक तरफ बीजेपी की जनआशीर्वाद यात्रा में लोगों का आशीर्वाद मिल रहा है तो दूसरी तरफ कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में कार्यकर्ताओं का आक्रोश मिल रहा है। यह यात्रा पिटाई यात्रा बन गई है।

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari