पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का सनसनीखेज आरोप, विधायक पुत्र शराब नशे में गए थे माता के मंदिर
Sanjay Gupta | Apr 14, 2025, 13:18 IST
Digvijay Singh shukla
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने देवास स्थित माता चामुंडा टेकरी मंदिर में हुए एक विवाद को लेकर विधायक राकेश (गोलू) शुक्ला के बेटे रूद्राक्ष शुक्ला पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने विधायक राकेश (गोलू) शुक्ला के बेटे रूद्राक्ष शुक्ला पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। शुक्रवार रात पौने एक (12.45) बजे देवास में माता टेकरी पर शुक्ला और उनके समर्थकों द्वारा जो हंगामा किया गया, पुजारी से मारपीट की गई, गोली मारने की धमकी दी गई और रात को पट खुलवाकर पूजा की गई। सोमवार को इंदौर में मीडिया से बात करते हुए इसे लेकर सिंह ने बहुत ही गंभीर बात कही।
![digvijay singh]()
सिंह ने कहा कि यही बीजेपी सरकार का धर्म के प्रति सम्मान, धर्म के प्रति आस्था और धर्म, मठों में जो सेवक है, उनके प्रति असम्मानजनक व्यवहार।
सनातनी विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रूद्राक्ष शुक्ला के देवास मां चामुंडा टेकरी मंदिर पर मचाए भौकाल की गूंज दिल्ली तक पहुंच चुकी है। कांग्रेस हमलावर हो गई है, संतों ने भी मोर्चा खोल दिया है और चेतावनी दे दी है। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने भी नाराजगी जाहिर की है। वहीं कांग्रेस की सुप्रिय श्रीनेत ने कहा कि सनातनी विधायक ने बेटे को यही संस्कार दिए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता मुकेशे नायक और देवास के कांग्रेस प्रवक्ता अमित चौरसया ने कहा कि मध्यप्रदेश में कानून-व्यवस्था की बदहाली और सत्ता के अहंकार का जीता-जागता सबूत है। नायक ने कहा कि बीजेपी, जो दिन-रात धर्म और संस्कृति की रक्षा का ढोंग रचती है, आज अपने ही विधायक के बेटे की इस घृणित हरकत पर मौन धारण किए हुए है।
मामला शुक्रवार देर रात करीब पौने एक बजे का है। रुद्राक्ष शुक्ला अपने समर्थकों के साथ हूटर वाली दर्जन भर कारों के साथ टेकरी पर पहुंचे। पहले उन्होंने ताला खुलवाकर कारों को ऊपर ले जाने की जिद की और ऊपर ले गए। मंदिर रात 12 बजे बंद हो जाता है। उन्होंने पुजारी उपदेश नाथ पिता महेश से जिद की पट खोले जाएं। उपदेश ने मना कर दिया। इस पर उनके साथ आए लोगों ने गालियां देना शुरू कर दी और कहा कि जानते नहीं हम कौन है, इंदौर से आए हैं उठा ले जाएंगे। जब पुजारी नहीं माने तो पीटा और गोली से मारने की धमकी तक दी। फिर पट खुलवाए और दर्शन किए। पुजारी ने एफआईआर के लिए आवेदन दिया तो पहले थाने से भगा दिया गया, फिर फोन पर जीतू ने धमकाया, मामला तूल पकड़ा तो पुलिस ने केवल जीतू पर केस करके मामला रफा-दफा कर दिया।
यह भी पढ़ें...विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष इस फॉर्च्यूनर कार से गए थे, विधायक लिखा, पुलिस को नहीं दिखी
यह भी पढ़ें...भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के बेटे के काफिले में शामिल लाल बत्ती कार को पुलिस ने किया जप्त
thesootr links
शराब के नशे में थे विधायक पुत्र
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने विधायक पुत्र के देवास माता मंदिर के हंगामे के सवाल पर कहा कि- जैसा मुझे बताया गया कहां तक सही है मैं नहीं जानता। शराब के नशे में मां चामुंडा के दर्शन करने वह गए। रात साढ़े बारह बजे पट खुलवाए गए, जब पुजारी ने मना किया तो जान से मारने की धमकी दी, मारपीट की गई। एसडीएम साहब को रात को साढे 12 बजे उठाकर फोन पर बात की गई, कहा कि पट खुलवाईए विधायक जी के सुपुत्र आए हुए हैं। इसके बाद एसडीएम साहब के पीए ने पुजारी जी को कहा कि आप पट खोल दीजिए।
digvijay singh
यह है बीजेपी का धर्म के प्रति सम्मान
कांग्रेस लगातार हो रही हमलावर, पुजारी भी खिलाफ
यह किया रूद्राक्ष शुक्ला ने कांड
यह भी पढ़ें...विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष इस फॉर्च्यूनर कार से गए थे, विधायक लिखा, पुलिस को नहीं दिखी
यह भी पढ़ें...भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के बेटे के काफिले में शामिल लाल बत्ती कार को पुलिस ने किया जप्त
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava