साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ एनआईए कोर्ट ने फिर जारी किया वारंट

Ravi Singh | Nov 13, 2024, 23:26 IST
Share
Sadhvi Pragya Singh Thakur
Sadhvi Pragya Singh Thakur

मुंबई की एनआईए स्पेशल कोर्ट ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ नया जमानती वारंट जारी किया है। कोर्ट ने यह वारंट 16 साल पुराने मालेगांव ब्लास्ट केस की सुनवाई में प्रज्ञा के अनुपस्थित रहने की वजह से जारी किया है।

BHOPAL : भोपाल की पूर्व सांसद व बीजेपी नेता साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ मुंबई की एनआईए स्पेशल कोर्ट ने नया जमानती वारंट जारी किया है। 16 साल पुराने मालेगांव ब्लास्ट केस की सुनवाई में 13 नवम्बर, बुधवार को प्रज्ञा की गैरहाजिरी के कारण कोर्ट ने यह वारंट जारी किया। यह पिछले आठ दिनों में दूसरा वारंट है।

एनआईए कोर्ट के स्पेशल जज एके लाहोटी ने कहा, पिछले वारंट के निर्देश के बावजूद प्रज्ञा कोर्ट में पेश नहीं हुईं। विशेष लोक अभियोजक अविनाश रसाल और अनुश्री रसाल ने बताया कि पिछला वारंट जिस पते पर भेजा गया था, वहां प्रज्ञा अब नहीं रहतीं। लिहाजा, वारंट उन्हें नहीं मिल सका। इस पर कोर्ट ने नए पते के अनुसार 10 हजार रुपए का नया जमानती वारंट जारी किया है।

सेहत खराब, दिल्ली के अस्पताल में चल रहा इलाज

जानकारी के अनुसार, प्रज्ञा ठाकुर की सेहत ठीक नहीं है। 6 नवम्बर को उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी एक फोटो पोस्ट की थी। इसके साथ उन्होंने लिखा था, कांग्रेस का टॉर्चर सिर्फ ATS कस्टडी तक ही नहीं, मेरे जीवन भर के लिए मृत्युदायी कष्ट का कारण हो गया। ब्रेन में सूजन, आंखों से कम दिखना, कानों से कम सुनना, बोलने में असंतुलन, स्टेरॉयड और न्यूरो की दवाओं से पूरे शरीर में सूजन है। एक हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। जिंदा रही तो कोर्ट जरूरी जाउंगी।

मार्च में भी जारी हुआ था वारंट

मालेगांव ब्लास्ट मामले में अब अंतिम बहस चल रही है, इसलिए प्रज्ञा की मौजूदगी अनिवार्य है। मार्च 2024 में भी उनके खिलाफ कोर्ट ने वारंट जारी किया था, तब कोर्ट ने उन्हें 13 नवंबर तक पेश होने की मोहलत दी थी, लेकिन प्रज्ञा हाजिर नहीं हो सकीं।

D
D

मालेगांव ब्लास्ट केस का मामला

गौरतलब है कि प्रज्ञा सिंह ठाकुर 2008 के मालेगांव ब्लास्ट केस में मुख्य आरोपी हैं। 29 सितंबर 2008 को महाराष्ट्र के मालेगांव में हुए इस विस्फोट में छह लोगों की मौत हुई थी। इस केस में प्रज्ञा ठाकुर सहित सात लोगों पर आरोप हैं, जिनमें लेफ्टिनेंट कर्नल (रिटायर्ड) प्रसाद पुरोहित, मेजर (रिटायर्ड) रमेश उपाध्याय, अजय राहिरकर, सुधाकर चतुर्वेदी, समीर कुलकर्णी और सुधाकर द्विवेदी का नाम शामिल है। अप्रैल 2017 में बॉम्बे हाईकोर्ट ने सातों आरोपियों को जमानत दी थी। प्रज्ञा को पांच लाख के निजी मुचलके पर जमानत मिली थी। तब कोर्ट ने कहा था कि प्रज्ञा के खिलाफ पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं और उनकी सेहत भी ठीक नहीं है।

इस खबर से जुड़े सामान्य सवाल

  1. साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ जमानती वारंट क्यों जारी किया गया?
    एनआईए स्पेशल कोर्ट ने 16 साल पुराने मालेगांव ब्लास्ट मामले में प्रज्ञा सिंह ठाकुर की गैरहाजिरी के कारण नया जमानती वारंट जारी किया है। यह वारंट 13 नवंबर, 2024 को सुनवाई के दौरान उनकी पेशी न होने पर जारी किया गया।
  2. क्या साध्वी प्रज्ञा की गैरहाजिरी का कारण उनकी सेहत है?
    हां, प्रज्ञा सिंह ठाकुर की सेहत खराब है और वह दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज करा रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी हालत के बारे में जानकारी दी थी, जिसमें ब्रेन में सूजन और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का उल्लेख किया था।
  3. क्या यह वारंट पहला वारंट है जो साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ जारी किया गया?
    नहीं, यह दूसरा जमानती वारंट है जो पिछले आठ दिनों में उनके खिलाफ जारी किया गया है। मार्च 2024 में भी एक वारंट जारी किया गया था, जिसमें उन्हें 13 नवंबर तक कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया गया था।
  4. मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा का क्या रोल है?
    साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर 2008 के मालेगांव ब्लास्ट केस की मुख्य आरोपी हैं। इस विस्फोट में छह लोग मारे गए थे। मामले में उन्हें और अन्य आरोपियों पर आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।
  5. क्या मालेगांव ब्लास्ट केस की सुनवाई में प्रज्ञा की पेशी जरूरी है?
    हां, मालेगांव ब्लास्ट मामले में अंतिम बहस चल रही है, और इस मामले में प्रज्ञा की मौजूदगी अनिवार्य है। कोर्ट ने उनकी पेशी के लिए 13 नवंबर तक की मोहलत दी थी, लेकिन वे उपस्थित नहीं हो पाईं।
thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • बीजेपी
  • मध्य प्रदेश
  • politics news
  • मालेगांव ब्लास्ट 2008 मामला
  • Pragya Singh Thakur
  • Malegaon blast
  • साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि