अंडे-मांस की बिक्री पर किस नियम के तहत लगाई गई रोक? HC ने मांगा जवाब

Raj Singh | Oct 17, 2024, 11:19 IST
Share
the sootr
the sootr

हाल ही में सागर के मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने नियमों का उल्लेख किए बिना मांस और अंडे की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की अधिसूचना जारी की थी। इसी को लेकर कोर्ट में याचिका लगाई गई थी।

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है। यह याचिका सागर के मुख्य नगर पालिका अधिकारी की अधिसूचना के संबंध में दायर की गई है। दरअसल, हाल ही में सागर के मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने नियमों का उल्लेख किए बिना मांस और अंडे की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की अधिसूचना जारी की थी, जिसे कोर्ट में चुनौती दी गई थी। इस याचिका पर 16 अक्टूबर को हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत और जस्टिस विशाल जैन की डिवीजन बेंच ने सुनवाई की। हाई कोर्ट ने मुख्य सचिव, सागर कलेक्टर और बीना सीएमओ को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इस याचिका पर अगली सुनवाई 22 नवंबर को होगी।

क्यों लगाया गया था बैन?

दरअसल, यह जनहित याचिका सागर जिले के बीना निवासी टिंबर व्यापारी वीरेन्द्र अजमानी ने दायर की थी। इस याचिका में कहा गया था कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी बीना ने 7 सितंबर को एक अधिसूचना जारी की थी। अधिसूचना में गणेश उत्सव के दौरान मांस और अंडे की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। इसके अलावा यह भी चेतावनी दी गई थी कि अगर आदेश के बावजूद कोई मांस और अंडे बेचता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ये भी खबर पढ़िए... मध्यप्रदेश में आज से हेलमेट और सीट बेल्ट नहीं लगाया तो खैर नहीं; जबलपुर हाई कोर्ट के निर्देश के बाद पुलिस चलाएगी अभियान

22 नवंबर को अगली सुनवाई

याचिका में कहा गया कि अधिसूचना में यह जिक्र नहीं किया गया कि किस नियम के तहत यह रोक लगाई जा रही है। इसके अलावा इस तरह का आदेश पारित करना संवैधानिक अधिकारों के खिलाफ है। याचिका में राज्य सरकार के मुख्य सचिव, सागर कलेक्टर और बीना सीएमओ को प्रतिवादी बनाया गया था। सुनवाई के बाद कोर्ट ने प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। अब इस मामले की सुनवाई 22 नवंबर को होगी। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता तनिष्का अजमानी ने पैरवी की।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • MP
  • मध्य प्रदेश
  • सागर न्यूज
  • जबलपुर हाई कोर्ट न्यूज
  • नगर पालिका
  • याचिका
  • जबलपुर हाई कोर्ट
  • सागर जिला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग