सागर दलित हत्याकांड : पीड़ित परिवार को समझौते के लिए दो करोड़ का ऑफर, कमलनाथ ने बीजेपी पर लगाया आरोप
Jitendra Shrivastava | Jul 19, 2024, 17:47 IST
thesootr
सागर दलित हत्याकांड को लेकर कमलनाथ ने मध्य प्रदेश की BJP सरकार पर साधा निशाना है। कमलनाथ ने पूर्व मंत्री पर समझौते के लिए 2 करोड़ का ऑफर देने का आरोप लगाया है। कमलनाथ ने मुख्यमंत्री से मांग कि है कि मामला निष्पक्ष ढंग से उजागर होना चाहिए...
सागर दलित हत्याकांड : सागर में दलित हत्याकांड को लेकर कमलनाथ ने X पर पोस्ट करते हुए BJP सरकार पर साधा निशाना है। कमलनाथ ने पूर्व मंत्री पर समझौते के लिए 2 करोड़ का ऑफर देने का आरोप भी लगाया है। कमलनाथ ने लिखा कि मैं मुख्यमंत्री से मांग करता हूं कि यह अत्यंत संवेदनशील मामला है, इसे दबाने की कोशिश करने के बजाय निष्पक्ष ढंग से षड्यंत्र उजागर होना चाहिए। इस तरह की घटनाएं प्रदेश के माथे पर कलंक हैं।
सागर में पिछले दिनों हुए दलित हत्याकांड की प्रमुख गवाह अंजना अहिरवार की मौत अभी भी पहेली बनी हुई है। चाचा का शव ले जाते समय पुलिस की मौजदगी में अंजना एम्बुलेंस से गिर गई और उसकी मौत हो गई। मामला पुलिस की जांच में है, लेकिन इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा के पूर्व मंत्री पर पीड़ित परिवार को समझौते के लिए 2 करोड़ रुपए का ऑफर देने का गंभीर आरोप लगाया है और भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।
कमलनाथ ने X पर लिखा- मध्य प्रदेश भाजपा सरकार में जिस तरह व्यापमं घोटाले से जुड़े सभी किरदारों की संदिग्ध मौतें हुई, उसी तरह अब सागर जिले के बरोदिया नौनगिर में दलित परिवार हत्याकांड के बाद उसके गवाहों की संदिग्ध मौत में नए खुलासे हो रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट में पीड़ितों ने इसके पीछे भारतीय जनता पार्टी सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान विधायक भूपेंद्र सिंह का नाम लिया है।
कमलनाथ ने लिखा कि भूपेंद्र सिंह ने इस मामले में समझौते के लिए दो करोड़ का ऑफर दिया था, जिसे पीड़ित परिवार ने ठुकरा दिया और उसके बाद उनकी बेटी की हत्या कर दी गई। पीड़ितों का कहना है कि एंबुलेंस से गिरकर कैसे मुख्य गवाह की मौत हो सकती है ? परिजनों ने मुख्य गवाह अंजना अहिरवार की हत्या का आरोप लगाया है और उसे भारतीय जनता पार्टी सरकार से जोड़ा है।
अंजना अहिरवार की मौत अभी भी पहेली
गवाहों की संदिग्ध मौत में हो रहे नए खुलासे
मध्य प्रदेश भाजपा सरकार में जिस तरह व्यापम घोटाले से जुड़े सभी किरदारों की संदिग्ध मौतें हुई, उसी तरह अब सागर जिले के बरोदिया नौनगिर में दलित परिवार हत्याकांड के बाद उसके गवाहों की संदिग्ध मौत में नए खुलासे हो रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट में पीड़ितों ने इसके पीछे भारतीय जनता पार्टी…
— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) July 19, 2024
2 करोड़ रुपये का ऑफर देने का आरोप
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari