MLA बृज बिहारी पटेरिया के कड़े तेवर के बाद डॉ. सस्पेंड

Ravi Singh | Oct 16, 2024, 24:10 IST
Share
Deepak Dubey
Deepak Dubey

मध्‍य प्रदेश के सागर में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बदले पैसे मांगने के आरोप में डॉ. दीपक दुबे को निलंबित कर दिया है। इस मामले में देवरी विधायक बृज बिहारी पटेरिया इस्तीफा दिया था।

सागर जिले के देवरी विधायक बृज बिहारी पटेरिया की नाराजगी केसली के डॉक्टर और थाना पुलिस को भारी पड़ गई है। सांप काटने के एक मामले में रिश्वत लेने के मामले में डॉक्टर द्वारा रिपोर्ट दर्ज नहीं किए जाने पर विधायक ने थाने में धरना दिया और बल्कि इस्तीफा भी दे दिया।

डॉ. दीपक को किया सस्पेंड

पुलिस ने जब रिपोर्ट लिख ली तो विधायक बृज बिहारी ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया। इस घटना ने सागर से लेकर भोपाल तक राजनीतिक सुर्खियां बटोरीं। सीएम मोहन यादव ने नाराज विधायक से बात भी की थी। इस मामले में केसली थाना प्रभारी को लाइन अटैच करने के बाद डॉ. दीपक दुबे को सस्पेंड कर दिया गया है।

कलेक्टर ने लिखा पत्र

संभागायुक्त डॉ वीरेंद्र सिंह रावत ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के एवज में पैसे मांगने के मामले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केसली के डॉ. दीपक दुबे को निलंबित कर दिया है। कलेक्टर संदीप जीआर ने नोटशीट के माध्यम से प्रस्ताव भेजकर थाना केसली अंतर्गत स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉक्टर दीपक दुबे द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के एवज में पैसे मांगने के मामले में पत्र लिखा था।

ये खबर भी पढ़ें...

इस्तीफे की पेशकश करने वाले बीजेपी विधायक बृज बिहारी पटेरिया ने लिया U-Turn, बोले- दुर्भाग्यपूर्ण कदम था

जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह ठाकुर ने जानकारी दी है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र केसली जिला सागर में पदस्थ चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपक ने सर्पदंश से मृत धनसिंह यादव के नाती रोहित यादव उम्र 70 वर्ष से पोस्टमार्टम रिपोर्ट देने के एवज में मृतक के परिजनों को दी जाने वाली मुआवजा राशि 4 लाख रूपये में से 10 प्रतिशत राशि की मांग की।राशि न देने पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सर्पदंश से मृत्यु का उल्लेख न कर सामान्य रिपोर्ट थाने में भेजने को कहा गया।

कलेक्टर ने भेजा निलंबन का प्रस्तावम

मामले में कलेक्टर संदीप जी.आर. से प्राप्त प्रतिवेदन के पश्चात प्रथम दृष्टया डॉ. दीपक दुबे, चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, केसली, जिला सागर, दोषी हैं। डॉ. दुबे द्वारा किया गया उपरोक्त कृत्य अपने पदीय कर्तव्यों के प्रति अनुशासनहीनता एवं स्वेच्छाचारिता का द्योतक है। तथा म.प्र. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 का उल्लंघन है। डॉ. दीपक दुबे, चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, केसली, जिला सागर को म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मोहन यादव
  • एमपी बीजेपी
  • मध्य प्रदेश
  • सागर
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • Brij Bihari Pateria
  • बृज बिहारी पटेरिया
राजस्थान कांग्रेस ने निकाय चुनाव की शिकायतों पर बैठाई जांच, सात दिन में देगी रिपोर्ट

By Mukesh Sharma

राजस्थान कांग्रेस ने निकाय चुनाव की शिकायतों पर बैठाई जांच, सात दिन में देगी रिपोर्ट
इंश्योरेंस के लाखों के लिए पत्नी की हत्या, 1 लाख में दी सुपारी, हादसा दिखाने सिर से गुजारा लोडिंग वाहन

By Neel Tiwari

इंश्योरेंस के लाखों के लिए पत्नी की हत्या, 1 लाख में दी सुपारी, हादसा दिखाने सिर से गुजारा लोडिंग वाहन
पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह को कांग्रेस की अनुशासन समिति ने दिया नोटिस, सिंह ने किया पलटवार

By Mukesh Sharma

पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह को कांग्रेस की अनुशासन समिति ने दिया नोटिस, सिंह ने किया पलटवार
एमपी में सेवा संकल्प अभियान में करोड़ों की भागीदारी, बड़ा सवाल- कितनों को मिला योजनाओं का असली लाभ?

By Ramanand Tiwari

एमपी में सेवा संकल्प अभियान में करोड़ों की भागीदारी, बड़ा सवाल- कितनों को मिला योजनाओं का असली लाभ?
भोपाल में महिलाओं का Smash the Patriarchy के चलते हुआ जोरदार मार्च, गर्ल्स कॉलेजों के बाहर पिंक बूथ, सीसीटीवी लगाने की मांग

By Manya Jain

भोपाल में महिलाओं का Smash the Patriarchy के चलते हुआ जोरदार मार्च, गर्ल्स कॉलेजों के बाहर पिंक बूथ, सीसीटीवी लगाने की मांग
बच्चों के भोजन का अधिकार: राष्ट्रीय अधिवेशन भोपाल में उठा कुपोषण और बाल अधिकारों का सवाल

By Sandeep Kumar

बच्चों के भोजन का अधिकार: राष्ट्रीय अधिवेशन भोपाल में उठा कुपोषण और बाल अधिकारों का सवाल
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़...

By Sandeep Kumar

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़...