सागर में जिला पंचायत सदस्य शारदा खटीक ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, नरयावली विधानसभा से टिकट नहीं मिलने से थीं नाराज
Rahul Garhwal | Oct 27, 2023, 24:00 IST
सागर में जिला पंचायत सदस्य शारदा खटीक ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, नरयावली विधानसभा से टिकट नहीं मिलने से थीं नाराज
सागर में जिला पंचायत सदस्य शारदा खटीक ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। वे नरयावली विधानसभा से टिकट नहीं मिलने से नाराज थीं।
निलेश कुमार, SAGAR. सागर की जिला पंचायत सदस्य शारदा खटीक ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वे नरयावली विधानसभा से टिकट नहीं मिलने से नाराज थीं। कांग्रेस ने नरयावली से सुरेंद्र चौधरी को प्रत्याशी बनाया है।
![WhatsApp Image 2023-10-27 at 1.52.15 PM.jpeg]()
![WhatsApp Image 2023-10-27 at 1.52.14 PM.jpeg]()
शारदा खटीक बोलीं- अन्यायपूर्ण फैसला
शारदा खटीक ने पीसीसी चीफ कमलनाथ को भेजे इस्तीफे में लिखा है कि वे नरयावली विधानसभा से दावेदारी कर रही थीं, लेकिन पार्टी ने अन्यायपूर्ण निर्णय लिया, जिससे वह आहत हैं।
टिकट वितरण के मापदंडों का पालन नहीं
शारदा खटीक ने लिखा कि टिकट वितरण को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस की सीईसी कमेटी, स्क्रीनिंग कमेटी, प्रादेशिक कमेटी द्वारा पूर्व में तय किए गए मापदंडों जिसमें 3 बार के हारे हुए व्यक्ति को टिकट न देने, अपना वार्ड और बूथ हारने वाले व्यक्ति को टिकट न देने और सर्वे के आधार पर टिकट देने का फैसला किया था। लेकिन नरयावली में टिकट वितरण में इन मापदंड का पालन नहीं करके लगातार 3 बार से नरयावली विधानसभा से हारने वाले सुरेंद्र चौधरी को पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित किया।
ये खबर भी पढ़िए..
जानिए किसने बनाया बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को निपटाने का प्लान
'पार्टी ने टिकट नहीं दिया, इसलिए इस्तीफा'
शारदा खटीक ने बताया कि सुरेंद्र चौधरी सागर विधानसभा के भगवानगंज वार्ड में रहते हैं। वहां भी नगरीय निकाय में कांग्रेस का पार्षद हारा है। पूर्व के विधानसभा, लोकसभा चुनाव में भी वार्ड में कांग्रेस पूरी तरह हारी है, जबकि इसके विपरीत मैं लगातार 4 बार से जिला पंचायत सदस्य हूं। मेरा पुत्र मकरोनिया नगर पालिका से पार्षद है। इसके बाद भी पार्टी ने मुझे टिकट नहीं दिया, इस वजह से मैं कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देती हूं।
WhatsApp Image 2023-10-27 at 1.52.15 PM.jpeg
WhatsApp Image 2023-10-27 at 1.52.14 PM.jpeg

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman