MP Lok Sabha Result 2024 : सागर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. वानखेड़े 4 लाख 71 हजार 222 वोट से जीतीं

Pratibha ranaa | Jun 04, 2024, 23:43 IST
Share
सागर लता
सागर लता

सागर से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी डॉ. लता वानखेड़े जीत गई हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी चन्द्र भूषण सिंह बुंदेला उर्फ गुड्डू राजा को करारी हार का मुंह दिखाया है।

MP Lok Sabha Election Result 2024 : सागर से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी डॉ. लता वानखेड़े( Dr. Lata Wankhede )जीत गई हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशीचन्द्र भूषण सिंह बुंदेला ( Chandra Bhushan Singh Bundela ) उर्फ गुड्डू राजा को करारी हार का मुंह दिखाया है। डॉ.लता वानखेड़े ने 4 लाख 71 हजार 222 वोट से जीत दर्ज की है। उनको 7 लाख 87 हजार 979 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी गुड्डू राजा के खाते में 3 लाख 16 हजार 757 वोट गए हैं।

1996 से भाजपा का वर्चस्व


सागर लोकसभा मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से एक है। इस सीट के अंतर्गत 8 विधानसभा आती हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में इन सभी 8 सीटों पर भाजपा की जीत हुई थी। सागर लोकसभा के अंतर्गत बीना, सुरई, सुरखी, नारियोली, सागर, कुरवाई, सिरोंज और शमशाबाद विधानसभा सीटें हैं। सागर लोकसभा सीट पर 1996 से भाजपा के ही सांसद रहे हैं।2024 के लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में सागर में मतदान हुए थे। इस सीट पर कुल 17,45,690 मतदाता हैं। इनमें से 11,47,866 ने लोकसभा चुनाव के लिए मतदान किया था। सागर लोकसभा सीट पर 65.75 परसेंट मतदान हुआ था।

2024 का समीकरण


2024 के लोकसभा चुनावों के लिए सागर से भारतीय जनता पार्टी ने लता वानखेड़े को टिकट दिया था। वे वर्तमान में कुर्मी क्षत्रिय समाज की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष हैं। इससे पहले वे भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।लता वानखेड़े के सामने कांग्रेस ने गुड्डू राज बुंदेला को टिकट दिया था। वे 2023 में पार्टी में शामिल हुए थे। प्रदेश महामंत्री भी रह चुके हैं। इस बार उन्हें लोकसभा के मैदान में उतारा गया है।



























साल


जीत


वोट मार्जिन


2024

डॉ.लता वानखेड़े (बीजेपी)4,71,222

2019


राजबहादुर सिंह (बीजेपी)


3,05,542


2014


लक्ष्मी नारायण यादव (बीजेपी)


1,20,737


thesootr links





सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें






Tags:
  • MP Lok Sabha Election Result 2024
  • Dr. Lata Wankhede
  • डॉ. लता वानखेड़े
  • चन्द्र भूषण सिंह बुंदेला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज