कलेक्ट्रेट में महिला ने खुद पर डाला केरोसिन, जनसुनवाई के दौरान आग लगाने की कोशिश
Ravi Singh | Jul 03, 2024, 14:17 IST
Sagar Mahila Kerosene
सागर के कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई हो रही थी, जिसमें शिकायत लेकर पहुंची एक महिला ने खुद पर केरोसिन डाल लिया।
सागर के कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार 2 जुलाई को आयोजित होने वाली जनसुनवाई हो रही थी, जिसमें शिकायत लेकर पहुंची एक महिला ने खुद पर केरोसिन डाल लिया। महिला को ऐसा करते देख मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों ने महिला को पकड़ा लिया। केरोसिन की बोतल छीनकर उसे पकड़कर समझा बुझाकर शांत कराया।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर महिला की समस्या को सुना। दरअसल, कलेक्टर कार्यालय में हर मंगलवार को जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है। जिसमें जिले भर से लोग अपनी समस्याएं शिकायतें लेकर आते हैं। दो जुलाई को आयोजित होने वाली जनसुनवाई के बाद दोपहर बांदरी थाना क्षेत्र के ग्राम पिठोरिया निवासी पुष्पा रैकवार अपने बेटे रानेश रैकवार व अन्य लोगों के साथ जमीन विवाद की शिकायत लेकर कलेक्टर कार्यालय गई थी। लेकिन कार्यालय में कोई अधिकारी नहीं मिला। पुष्पा ने आवक-जावक शाखा में शिकायती आवेदन दे दिया।ॉ
कलेक्टर कार्यालय के मुख्य गेट पर आकर बैठी रही। महिला का कहना है कि अधिकारियों से मिलकर समस्या बताना है। करीब एक घंटे बैठे रहने के बाद पुष्पा रैकवार ने अपने बैग से केरोसिन की बोतल निकाली और खुद पर केरोसिन डाल लिया।
घटना देख परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कार्यालय में तैनात पुलिस कर्मी दौड़ कर आए और महिला से केरोसीन की बोतल छीन कर समझा बुझाकर उसे शांत करा दिया। घटनाक्रम की सूचना मिलते ही तहसीलदार और सिटी मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे और महिला की समस्या को सुना। अधिकारी घटनाक्रम को लेकर महिला से बातचीत किए।
महिला का कहना है कि उसकी पुश्तैनी जमीन पर गांव के ही कुछ लोगों ने जबरदस्ती कब्जा कर लिया है। पुष्पा रैकवार ने बताया कि गांव में मेरी करीब आठ एकड़ जमीन है, जिस पर जितेंद्र रैकवार, लोकेंद्र सिंह राजपूत और सीता रैकवार सभी निवासी पिठोरिया जबरदस्ती कब्जा कर रहे हैं। जमीन को बखर लिया है। उन्हें रोकने के लिए गए तो गुंडे बुलाकर जान से मारने की धमकी दे रही है। बांदरी थाने में शिकायत की, जहां एनसीआर दर्ज की गई। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई तो वह कलेक्ट्रेट आई थी।
वहीं, इस मामले में सागर सिटी मजिस्ट्रेट जूही वर्मा का कहना है कि उन्हें महिला द्वारा किए गए कृत्य की जानकारी मिली है। उन्होंने महिला का आवेदन भी देखा है, जिस पर खुरई एसडीएम तथा बांदरी थाना प्रभारी को सूचित कर उनसे कहा गया है कि महिला द्वारा दी गई शिकायत पर संज्ञान लें।
इस मामले में महिला तथा उसके पुत्र रानेश रैकवार का कहना है कि वे लोग अपनी समस्या लेकर तीन बार बांदरी पुलिस थाने जा चुके हैं तथा दो बार एसपी सहित अन्य अधिकारियों को आवेदन दे चुके हैं। लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हो रही। आज फिर वह पुलिस थाने गए थे, जहां से उन्हें दुत्कार कर भगा दिया गया। महिला का कहना है कि उसकी जमीन पर कब्जे की मंशा पालने वाले लोग सत्ताधारी दल बीजेपी से जुड़े हैं, जिस कारण सुनवाई नहीं हो रही है। इससे आहत होकर उसने यह कदम उठाया था। बता दें कि बांदरी के ग्राम पिथोरिया निवासी पुष्पा रैकवार के द्वारा जनसुनवाई में दिए गए प्रकरण का कलेक्टर दीपक आर्य के निर्देश पर एसडीएम के द्वारा कार्रवाई करते हुए निराकरण कराया गया।
कार्यालय में अधिकारी नहीं मिला
खुद पर केरोसिन डाल लिया
तहसीलदार और सिटी मजिस्ट्रेट पहुंचे
जमीन कर किया जबरदस्ती कब्जा
वहीं, इस मामले में सागर सिटी मजिस्ट्रेट जूही वर्मा का कहना है कि उन्हें महिला द्वारा किए गए कृत्य की जानकारी मिली है। उन्होंने महिला का आवेदन भी देखा है, जिस पर खुरई एसडीएम तथा बांदरी थाना प्रभारी को सूचित कर उनसे कहा गया है कि महिला द्वारा दी गई शिकायत पर संज्ञान लें।
कई बार दे चुके है आवेदन
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman