Live Blog
सागर शराबकांड में 36 मौतों के बाद अब बदला बंडा थाने का पूरा स्टाफ, 40 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

Synopsis: एमपी के सागर जिले में जहरीली शराब से अबतक 31 लोगों की मौत हो चुकी है। इधर तीन आरोपियों के घर पर बुल्डोजर कार्रवाई की जा चुकी है। अब सागर एसपी ने बंडा थाने का पूरा स्टाफ बदल दिया है।

Sept 21, 2026, 18:30 IST
सागर शराबकांड का असर: बंडा थाने के 40 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, एसपी की कार्रवाई

मध्य प्रदेश के सागर जिले अंतर्गत बंडा विकासखंड में हुए जहरीली शराबकांड पर पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कप्तान अनुराग सुजानिया ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बंडा थाने और गूगरा चौकी के 40 पुलिसकर्मियों को एक साथ लाइन हाजिर कर दिया। इनमें एसआई, मुंशी, प्रधान आरक्षक और आरक्षक शामिल हैं।

विभाग में इससे पहले तत्कालीन थाना प्रभारी राजेंद्र कुशवाहा और एसडीओपी प्रदीप वाल्मीकि पर भी गाज गिर चुकी है। व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस लाइन से एसआई रामू प्रजापति व शिवम दुबे सहित नए अमले को बंडा थाने की कमान सौंपी गई है।

Sept 17, 2026, 20:32 IST
फरार आरोपी पहुंचे हाईकोर्ट, बुलडोजर कार्रवाई पर लगाई रोक

सागर शराब कांड के आरोपी सिद्धार्थ सिंह कुशवाहा और राजकुमारी कुशवाहा हाईकोर्ट पहुंचे। उन्होंने घरों पर हो रही बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग की। हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई तक संपत्ति तोड़ने पर रोक लगा दी।

Sept 13, 2026, 20:53 IST
MP शराबकांड-फरार आरोपी शिवांजय का शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

सागर जहरीली शराबकांड के फरार मुख्य आरोपी शिवांजय राजपूत (21) को मध्य प्रदेश पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। गुप्त सूचना के आधार पर बांदरी और बहरोल पुलिस टीम ने रविवार तड़के 4 बजे कठुआ नाला जंगल के पास घेराबंदी की।

सरेंडर की चेतावनी पर आरोपी ने पुलिस पर अंधाधुंध तीन गोलियां चला दीं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली शिवांजय के पैर में लगी और वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। मौके से 315 बोर का कट्टा, कारतूस, मोबाइल और बाइक जब्त की गई है। आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Sept 12, 2026, 16:12 IST
जहरीली शराब- मास्टरमाइंड रवि गिरफ्तार, अब मनीष की तलाश:ढाबा सील, 33 में से 18 आरोपी गिरफ्तार

सागर के बंडा और शाहगढ़ में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। अवैध शराब नेटवर्क से जुड़े आरोपियों पर शिकंजा कसते हुए अब मास्टरमाइंड रवि लखेरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसे बरायठा के जंगल में मुठभेड़ के बाद पकड़ा। इस दौरान पैर में गोली लगने की बात सामने आई है। वहीं, फरार आरोपी मनीष लोधी उर्फ यशवंत सिंह की तलाश जारी है। उसका बंडा स्थित ढाबा सील कर दिया गया है और अवैध निर्माण भी हटाया गया। मामले में 33 आरोपी बनाए गए हैं, जिनमें 18 गिरफ्तार हो चुके हैं।

Sept 10, 2026, 20:41 IST
जहरीली शराब तीन की ओर मौत, अब तक 31 मौतें

सागर के बंडा में जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले में गुरुवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। नगर पालिका की टीम पुलिस बल के साथ वार्ड 11 और 12 पहुंची। यहां मुख्य आरोपी चंद्रभान सिंह राजपूत उर्फ चंदू और आशीष साहू के अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया गया। कार्रवाई के लिए तीन जेसीबी मशीनें लगाई गई थीं। इसके साथ ही आरोपी मनीष लोधी के तीन मकानों के अवैध हिस्से भी तोड़ दिए गए। दूसरी तरफ बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में इलाज करा रहे तीन और मरीजों ने दम तोड़ दिया। इसके बाद स्थानीय स्तर पर मृतकों की संख्या 31 बताई जा रही है। हालांकि प्रशासन ने अब तक सिर्फ 15 मौतों की आधिकारिक पुष्टि की है। मामले में कार्रवाई लगातार जारी है।

Sept 08, 2026, 18:11 IST
सागर शराब कांड पर बोले राहुल गांधी, एमपी की दवा जहरीली, शराब जहरीली, पानी जहरीला

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सागर जहरीली शराब मामले को लेकर मध्यप्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था कमजोर हो चुकी है। राहुल गांधी ने कहा कि ऐसे मामलों में हर बार गिरफ्तारी, निलंबन और जांच तक कार्रवाई सीमित रह जाती है। उन्होंने इंदौर दूषित पानी कांड और जहरीली कफ सिरप मामले का जिक्र करते हुए सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग की। उन्होंने सवाल उठाया कि लगातार हादसों के बावजूद रोकथाम के ठोस कदम क्यों नहीं उठाए जा रहे हैं।

उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा कि एमपी की दवा ज़हरीली, शराब ज़हरीली, पानी ज़हरीला। नए कानून बना दिए जाते हैं, लेकिन उन्हें किसी तहखाने में डाल दिया जाता है - अगले हादसे तक।

Sept 08, 2026, 15:19 IST
जहरीली शराब कांड में हटाए गए एमडीएम और एसडीओपी, अभी भी 120 अस्पताल में

सागर के बंडा और शाहगढ़ इलाके में जहरीली शराब कांड में मृतकों की संख्या करीब 22 पहुंच गई है, जबकि 120 से ज्यादा लोग अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए बंडा एसडीएम आरती यादव और एसडीओपी प्रदीप बाल्मीकि को हटा दिया है। जांच में बंबइया व्हिस्की और सागर गोल्ड ब्रांड सामने आए हैं। दोनों मामलों में दो लाइसेंसी ठेकेदारों समेत 30 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है।

Sept 07, 2026, 15:45 IST
जहरीली शराब से मौतों का आंकड़ा बढ़कर 22 पहुंचा

सागर में जहरीली शराब से मौतों का आंकड़ा बढ़कर 22 पहुंच गया है। मृतकों में पिता-पुत्र भी शामिल हैं। जहरीली शराब पीने के बाद 112 लोगों की तबीयत बिगड़ी है। सभी प्रभावित मरीजों का सागर और भोपाल के अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शराब बेचने वाले ठेकेदार सहित 30 आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की है। इनमें से 10 आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। सोमवार सुबह महेश रावत, श्याम बाई अहिरवार और कृष्ण कुमार लोधी ने दम तोड़ दिया। इससे पहले राम प्रसाद लोधी की भोपाल में मौत हुई थी। उनके पिता गोविंद लोधी भी रविवार को जान गंवा चुके थे। राम प्रसाद का भाई भूरे लोधी अभी सागर अस्पताल में भर्ती है। सोमवार दोपहर भगवान सिंह, गोपाल आदिवासी और देश कुमार लोधी की मौत हुई।

Sept 07, 2026, 15:32 IST
दो गांवों में फैली दहशत

घटना बंडा थाना क्षेत्र के नौरोजा और घुघरा खुर्द गांव की है। शनिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे पहली सूचना मिली। गांव में जल्द ही अफरा-तफरी मच गई। लोग एक-एक कर बीमार पड़ने लगे। कुछ ही घंटों में मामला गंभीर हो गया।

कलेक्टर प्रतिभा पाल खुद मौके पर पहुंचीं। प्रभावित गांवों में स्क्रीनिंग शुरू कराई गई। जिन लोगों ने शराब पी थी, उनकी जांच की जा रही है। लक्षण दिखने वालों को तुरंत अस्पताल भेजा जा रहा है।

Sept 06, 2026, 21:16 IST
MP में जहरीली शराब से 2 दिन में 11 मौतें: बंडा टीआई समेत 5 अधिकारी सस्पेंड, 25 पर FIR

मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। इस घटना में अबतक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। अस्पतालों में फिलहाल 25 मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें 17 मरीज सागर जिला अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं सात मरीज बंडा सिविल अस्पताल में उपचार करा रहे हैं। एक गंभीर मरीज को एयरलिफ्ट करके एम्स भोपाल पहुंचाया गया है। कई मरीजों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। मामले में करीब 25 लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है।

बंड़ा टीआई- चौकी प्रभारी निलंबित

इस मामले में आबकारी विभाग के बाद अब पुलिस विभाग के अधिकारियों पर भी कार्रवाई की गई है। सागर एसपी ने इस मामले में लापरवाही बरतने पर बंडा थाना प्रभारी राजेंद्र कुशवाहा, गूगरा चौकी प्रभारी ASI पूरन सिंह सस्पेंड कर दिया है। इससे पहले शासन ने आबकारी विभाग के तीन अधिकारी सस्पेंड किए थे, इनमें सहायक आबकारी आयुक्त कीर्ति दुबे, जिला आबकारी अधिकारी दिलीप खंडाते, बंडा के आबकारी उप निरीक्षक रोशनी उरेते शामिल हैं।

ममता बनर्जी गुट को एक और झटका, नंदीग्राम उपचुनाव से प्रत्याशी ने शुभेंदु अधिकारी से मिलने के बाद छोड़ा मैदान

By Jitendra Shrivastava

ममता बनर्जी गुट को एक और झटका, नंदीग्राम उपचुनाव से प्रत्याशी ने शुभेंदु अधिकारी से मिलने के बाद छोड़ा मैदान
IAS शैलबाला मार्टिन ने फ्लाइंग किस मामले में राहुल की शिकायत पर बीजेपी महिला सांसदों पर कसा तंज, जानिए क्या किया ट्वीट

By The Sootr

IAS शैलबाला मार्टिन ने फ्लाइंग किस मामले में राहुल की शिकायत पर बीजेपी महिला सांसदों पर कसा तंज, जानिए क्या किया ट्वीट
खुले बोरबेल की दें सूचना और पाएं इनाम, रीवा बोरबेल हादसे के बाद प्रशासन सख्त, दो सस्पेंड

By Amresh Kushwaha

खुले बोरबेल की दें सूचना और पाएं इनाम, रीवा बोरबेल हादसे के बाद प्रशासन सख्त, दो सस्पेंड
पटवारी परीक्षा: 74 पन्नों की जांच रिपोर्ट सतही, फेल उम्मीदवार मांग रहे CBI जांच

By Pooja Kumari

पटवारी परीक्षा: 74 पन्नों की जांच रिपोर्ट सतही, फेल उम्मीदवार मांग रहे CBI जांच
MPPSC दफ्तर के बाहर इंदौर स्टूडेंट का घेराव, रातभर धरने पर बैठे रहे

By Pratibha Rana

MPPSC दफ्तर के बाहर इंदौर स्टूडेंट का घेराव, रातभर धरने पर बैठे रहे
दमोह में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के आरोप में 40 पर केस, एक गिरफ्तार, CM मोहन यादव देंगे सम्मान

By Pooja Kumari

दमोह में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के आरोप में 40 पर केस, एक गिरफ्तार, CM मोहन यादव देंगे सम्मान
इंदौर हुकमचंद मिल मजदूरों को भुगतान तीन दिन में शुरू करने निर्देश, हाईकोर्ट ने 26 फरवरी को मांगी फाइनल कम्पलायंस रिपोर्ट

By Pratibha Rana

इंदौर हुकमचंद मिल मजदूरों को भुगतान तीन दिन में शुरू करने निर्देश, हाईकोर्ट ने 26 फरवरी को मांगी फाइनल कम्पलायंस रिपोर्ट