सागर पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ी तीन करोड़ 22 लाख रुपए की चांदी, आगरा से तेलंगाना-आंध्र प्रदेश जा रही थी चांदी
The Sootr | Oct 12, 2023, 24:00 IST
सागर पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ी तीन करोड़ 22 लाख रुपए की चांदी, आगरा से तेलंगाना-आंध्र प्रदेश जा रही थी चांदी
सागर में एक कार से चार कवंटल 67 किलो चांदी के आभूषण जब्त किए गए हैं, चांदी की कीमत करीब तीन करोड़ 22 लाख रुपए है
SAGAR. सागर में एक कार से चार कवंटल 67 किलो चांदी के आभूषण जब्त किए गए हैं। चांदी की कीमत करीब तीन करोड़ 22 लाख रुपए है। कार्यवाही के दौरान कार में सवार दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। बता दें कि गिरफ्तार किए गए आरोपी चांदी को आगरा से तेलंगाना और आंध्र प्रदेश लेकर जा रहे थे।
मालथोन पुलिस ने अटा बॉर्डर पर चेकिंग करते हुए कार से चार कवंटल 67 किलो चांदी के आभूषण जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार अटा बॉर्डर अंतरराज्यीय चेक पोस्ट पर विधानसभा चुनाव को लेकर सख्त चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बुधवार देर रात कार क्रमांक UP- 80 -FY 2042 को रोका गया, जिसमें दो लोग सवार थे। पुलिस ने उनकी कार की तलाशी की, जिस दौरान बड़ी मात्रा में चांदी के आभूषण बरामद किए गए। तलाशी में चांदी की पायल, ब्रेसलेट चैन और आभूषण जिनका का कुल वजन चार क्युंटल 67 किलो पाया गया।
आगरा का रहने वाले आरोपी उमेश गोयल और अमित अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि इस चांदी को वह आगरा से तेलंगाना और आंध्र प्रदेश ले जा रहे थे। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने आरोपियों से चांदी के बिल मांगे हैं।
अटा बॉर्डर पर सख्त चेकिंग
तेलंगाना और आंध्र प्रदेश जा रही थी चांदी
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman