सागर हादसा : दीवार गिरने से 9 बच्चों की मौत, कई घायल
Deeksha Nandini Mehra | Aug 04, 2024, 11:55 IST
Sagar wall collapse
सागर जिले के शाहपुर में एक दीवार गिरने से करीब 9 बच्चों की मौत हो गई है। गंभीर रूप से घायलों को सागर रेफर किया गया है। फिलहाल नगर परिषद, पुलिस व नगर वासी द्वारा मलबा हटाने का काम जारी है।
Sagar Wall Collapse : सागर जिले के शाहपुर में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां हरदौल मंदिर में शिवलिंग निर्माण के दौरान मंदिर परिसर के साइड में बने 50 साल पुराने मकान की दीवार गिर गई। इस हादसे में 9 बच्चों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए है। गंभीर रूप से घायलों को सागर रेफर किया गया है। सीएम मोहन यादव ने हादसे में मृतक के परिवार को 4 -4 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार यह दीवार शिवलिंग बना रहे बच्चों के ऊपर दीवार गिरने के हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। तत्काल दीवार के मलबे को हटाने का कार्य शुरू किया गया।
मलबा के नीचे दबे बच्चों को निकाला गया और हॉस्पिटल भेजा गया है। नगर परिषद, पुलिस व नगरवासी राहत कार्य में लगे हुए हैं। सूचना मिलने पर रहली विधायक एवं पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव भी मौके पर पहुंचे हैं।
शाहपुर के हरदौल मंदिर में शिवलिंग निर्माण एवं भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। सावन के महीने में यहां सुबह से शिवलिंग बनाए जा रहे हैं। रविवार को भी शिवलिंग बनाने का काम शुरू हुआ।
रविवार को छुट्टी होने की वजह से बच्चे भी बड़ी संख्या में मंदिर में थे। सभी शिवलिंग निर्माण कर रहे थे तभी अचानक के मंदिर परिसर के साइड साइड में बने 50 साल पुराने मकान की कच्ची दीवार भराभराकर गिर गई।
हादसे में घायल हुए लोगों को जब शाहपुर अस्पताल पहुंचाया तो वहां भी कोई व्यवस्था नहीं मिली। अस्पताल में एक भी डॉक्टर नहीं था केवल एक कर्मचारी मौजूद था। इसको लेकर गांववालों ने नाराजगी जताई।
लोगों ने कहा कि यहां जो डॉक्टर हैं, वे कभी-कभार आते हैं जो दस्तखत करके चले जाते हैं। अस्पताल में जब बच्चों को लाया गया तो मरहम-पट्टी करने वाला भी मौजूद नहीं था।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ट्वीट कर कहा कि आज सागर जिले के शाहपुर में हुई अतिवृष्टि के कारण जर्जर मकान की दीवार गिरने से 9 मासूम बच्चों के काल कवलित होने की खबर सुनकर मन व्यथित है।
सीएम ने आगे कहा कि जिन परिवारों ने मासूम बच्चों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मृतक बच्चों के परिजनों को शासन की तरफ से 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। घायल बच्चों के उचित इलाज के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया है।
मलबा हटाने का काम जारी
मलबा के नीचे दबे बच्चों को निकाला गया और हॉस्पिटल भेजा गया है। नगर परिषद, पुलिस व नगरवासी राहत कार्य में लगे हुए हैं। सूचना मिलने पर रहली विधायक एवं पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव भी मौके पर पहुंचे हैं।
मंदिर के साइड की पुरानी दीवार गिरी
रविवार को छुट्टी होने की वजह से बच्चे भी बड़ी संख्या में मंदिर में थे। सभी शिवलिंग निर्माण कर रहे थे तभी अचानक के मंदिर परिसर के साइड साइड में बने 50 साल पुराने मकान की कच्ची दीवार भराभराकर गिर गई।
अस्पताल में व्यवस्था न मिलने से लोग नाराज
लोगों ने कहा कि यहां जो डॉक्टर हैं, वे कभी-कभार आते हैं जो दस्तखत करके चले जाते हैं। अस्पताल में जब बच्चों को लाया गया तो मरहम-पट्टी करने वाला भी मौजूद नहीं था।
सीएम मोहन यादव ने किया ट्वीट
सीएम ने आगे कहा कि जिन परिवारों ने मासूम बच्चों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मृतक बच्चों के परिजनों को शासन की तरफ से 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। घायल बच्चों के उचित इलाज के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया है।
आज सागर जिले के शाहपुर में हुई अतिवृष्टि के कारण जर्जर मकान की दीवार गिरने से 9 मासूम बच्चों के काल कवलित होने की खबर सुनकर मन व्यथित है। घायल बच्चों के उचित इलाज के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया है।
भगवान से करबद्ध प्रार्थना है कि दिवंगत बच्चों की आत्मा को शांति प्रदान…
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) August 4, 2024
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari