प्रसिद्ध संत सियाराम बाबा का हुआ निधन

Raj Singh | Dec 11, 2024, 09:03 IST
Share
sanat
sanat

नर्मदा नदी के किनारे भट्याण गांव के आश्रम में रहने वाले संत सियाराम बाबा का निधन हो गया है। वे कई दिनों से बीमार थे। कुछ दिन पहले निमोनिया होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

नर्मदा नदी के किनारे भट्याण गांव के आश्रम में रहने वाले संत सियाराम बाबा का निधन हो गया है। वे कई दिनों से बीमार थे। कुछ दिन पहले निमोनिया होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस सूचना के बाद उनके भक्तों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बाबा मां नर्मदा और भगवान राम के परम भक्त थे। बाबा की उम्र 100 साल से ज्यादा बताई जाती है।

बुधवार शाम को अंतिम संस्कार

संत सियाराम बाबा का अंतिम संस्कार बुधवार शाम को उनके आश्रम के पास नर्मदा नदी के तट पर किया जाएगा। उनके निधन की खबर सुनते ही भक्तों का आना शुरू हो गया है और बड़ी संख्या में लोग आश्रम पहुंच रहे हैं। बाबा को हाल ही में निमोनिया हो गया था, लेकिन वे अस्पताल में रहने के बजाय अपने भक्तों से मिलने के लिए आश्रम में ही रहना चाहते थे। इस कारण चिकित्सकों ने उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया था।

बारह वर्षों तक मौन

संत सियाराम बाबा ने नर्मदा नदी के किनारे अपना आश्रम स्थापित किया था और उनकी उम्र 100 साल से अधिक थी। बाबा ने बारह वर्षों तक मौन व्रत धारण किया था, जो भक्त उनसे मिलने आते थे और अधिक दान देना चाहते थे, बाबा उसे स्वीकार नहीं करते थे। वे केवल दस रुपए का नोट ही लेते थे, और उस धनराशि का उपयोग आश्रम से जुड़े कार्यों में करते थे। बाबा ने नर्मदा के किनारे एक पेड़ के नीचे तपस्या की थी। मौन व्रत तोड़ने के बाद उन्होंने पहला शब्द "सियाराम बाबा" कहा, और तभी से भक्त उन्हें इसी नाम से पुकारने लगे।

प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है: CM

सियाराम बाबा के निधन पर राजनीतिक जगत से शोक संवेदनाएं आने लगी हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक्स पर लिखा, प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त, निमाड़ के दिव्य संत पूज्य श्री सियाराम बाबा जी के प्रभुमिलन का समाचार संत समाज सहित सम्पूर्ण मध्यप्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है।

इंदौर महापौर ने जताया शोक

इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सोशल मीडिया साइट पर एक्स पर लिखा, "प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त तथा निमाड़ के सुप्रसिद्ध संत श्री सियाराम बाबा जी के प्रभुमिलन का समाचार अत्यंत दुःखद है। परमपिता परमात्मा दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में विशेष स्थान प्रदान करें तथा उनके समस्त भक्तों को दुःख की इस घड़ी में सम्बल प्रदान करें। ॐ शांति।।"

वीडी शर्मा ने लिखा भावुक पोस्ट

मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी सियाराम बाबा के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, "निमाड़ के महान संत, परम पूज्य श्री सियाराम बाबा जी के ब्रह्मलीन होने का दुःखद समाचार मिला। उनका देवलोकगमन धर्म जगत के लिए बड़ी क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि शोकमय अनुयायियों को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करें। पूज्य बाबाजी के श्रीचरणों में कोटि - कोटि नमन। ॐ शांति:।"

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • MP
  • मध्य प्रदेश
  • खरगोन न्यूज
  • खरगोन
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • संत सियाराम बाबा
  • चमत्कारी संत सियाराम बाबा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच