राजनगर में हुई राजनीतिक हत्या का मामला, सलमान की बीवी बोली- मेरी अतिथि शिक्षक की नौकरी भी हत्या की वजह

Chandresh Sharma | Nov 24, 2023, 24:00 IST
Share
राजनगर में हुई राजनीतिक हत्या का मामला, सलमान की बीवी बोली- मेरी अतिथि शिक्षक की नौकरी भी हत्या की वजह
राजनगर में हुई राजनीतिक हत्या का मामला, सलमान की बीवी बोली- मेरी अतिथि शिक्षक की नौकरी भी हत्या की वजह

मृतक की पत्नी रजिया सुल्तान का कहना है कि बीजेपी नेता विक्की बघेल 4 महीने से सलमान के मर्डर का प्लान बना रहा था। दरअसल वह मुझे अतिथि शिक्षक के पद से हटाने का पूरा प्रयास कर रहा था।

CHHATARPUR. 17 नवबंर को मतदान के दिन छतरपुर के राजनगर में हुई कांग्रेस पार्षद सलमान खान की हत्या के पीछे पुरानी रंजिश का एंगल भी सामने आया है। मृतक की पत्नी रजिया सुल्तान का कहना है कि बीजेपी नेता विक्की बघेल 4 महीने से सलमान के मर्डर का प्लान बना रहा था। दरअसल वह मुझे अतिथि शिक्षक के पद से हटाने का पूरा प्रयास कर रहा था। उसने सलमान को जान से मारने की धमकी भी दी थी। बता दें कि विक्की बघेल इस हत्याकांड में नामजद आरोपी बनाया गया है।

यह था मामला

17 नवंबर को वोटिंग के दौरान चंदन टोरिया इलाके में गाड़ियों से कुचलकर सलमान की हत्या की गई थी। इस मामले में बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने अलग-अलग एफआईआर दर्ज कराई है। बीजेपी ने कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह नातीराजा पर चुनाव को प्रभावित करने अपने ही समर्थक की हत्या कराने का आरोप लगाया है वहीं कांग्रेस की ओर से की गई शिकायत में बीजेपी प्रत्याशी अरविंद पटेरिया और पार्षद विक्की बघेल समेत अन्य को आरोपी बनाया गया है।

यह बोली रजिया सुल्तान

मृतक सलमान की पत्नी रजिया सुल्तान का कहना है कि घटना के वक्त मेरे पति के साथ 15 साल का भांजा भी था, जिसने हत्यारों का चेहरा देखा है। विक्की ने पहले मेरे पति पर वार किया था, पप्पू अवस्थी ने उनका हाथ मरोड़ा था और फिर उन्हें गाड़ियों से कुचल दिया गया। रजिया ने कहा कि मैं शंकरगढ़ प्रायमरी स्कूल में अतिथि शिक्षक हूं। मेरी ज्वाइनिंग के बाद से ही विक्की बघेल लगातार स्कूल प्रभारी पर मुझे हटाने का दबाव बना रहा था। वह वीडी शर्मा का नाम लेकर दबाव बनाता था।

हिंदू मुस्लिम का भी एंगल

रजिया का आरोप है कि मेरे मुसलमान होने की वजह से विक्की को प्रॉब्लम थी, उसने प्रभारी प्राचार्य को भी यह कहकर शिकायत की थी कि स्कूल में किसी मुसलमान के बजाय हिंदू अतिथि शिक्षक को नियुक्त किया जाए। इस पर प्रभारी प्राचार्य ने कहा था कि ज्वाइनिंग संकुल से हुई है, वे इसमें कुछ नहीं कर सकतीं।

ऑक्सीजन मैन के नाम से फेमस हुआ था आरोपी

बता दें कि आरोपी विक्की बघेल पहले कांग्रेस में था, वह विक्रम सिंह नातीराजा का खास था। कोरोना काल में उसने लोगों की काफी मदद की थी। जरूरतमंदों को उसने खाने से लेकर ऑक्सीजन सिलेंडर तक मुहैया कराया था। जिसके कारण उसका नाम ऑक्सीजन मैन पड़ गया था। 2022 में वह कांग्रेस से पार्षद भी बना लेकिन नगर परिषद अध्यक्ष न बन पाने से नाराज होकर उसने कांग्रेस छोड़ बीजेपी ज्वाइन कर ली थी।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Chhatarpur's Salman murder case
  • old rivalry with electoral politics
  • wife said my job was also the reason for murder
  • छतरपुर का सलमान हत्याकांड
  • चुनावी राजनीति के साथ पुरानी रंजिश भी
  • पत्नी बोली मेरी नौकरी भी हत्या की वजह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब