सपा ने खजुराहो से बदला टिकट, अब मीरा और वीडी शर्मा के बीच होगी टक्कर

Marut raj | Apr 01, 2024, 20:01 IST
Share
Samajwadi Party has now made Meira Yadav its candidate in place of Manoj Yadav from Khajuraho सपा ने खजुराहो से बदला टिकट अब मीरा और वीडी शर्मा के बीच होगी टक्कर the sootr द सूत्र
Samajwadi Party has now made Meira Yadav its candidate in place of Manoj Yadav from Khajuraho सपा ने खजुराहो से बदला टिकट अब मीरा और वीडी शर्मा के बीच होगी टक्कर the sootr द सूत्र

समाजवादी पार्टी ने खजुराहो से मनोज यादव को उम्मीदवार बनाया था। उनकी जगह अब पूर्व विधायक मीरा यादव को टिकट दिया गया है। उनके पति दीपक यादव भी विधायक रहे हैं।

भोपाल. खजुराहो सीट से समाजवादी पार्टी ( Samajwadi Party ) ने उम्मीदवार बदल दिया है। सपा ने मनोज यादव की जगह अब मीरा यादव ( Meera Yadav ) को मैदान में उतारा है। मीरा यादव भी विधायक रह चुकी हैं और उनके पति दीपक यादव भी विधायक रहे हैं। खजुराहो से पहले उम्मीदवार बनाए गए मनोज यादव को मध्यप्रदेश समाजवादी पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया है।

26 अप्रैल को मतदान

खजुराहो सीट पर मीरा यादव का मुकाबला बीजेपी प्रत्याशी और मौजूदा सांसद वीडी शर्मा से होगा। ज्ञात हो कि कांग्रेस ने गठबंधन के तहत खजुराहो सीट सपा के लिए छोड़ी है। कांग्रेस प्रदेश की 29 में से 28 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। खजुराहो सीट पर दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में एमपी की 7 सीटों पर चुनाव होना है।

दूसरी बार कटा टिकट

मनोज यादव का दूसरी बार टिकट कटा है। इससे पहले 2023 विधानसभा चुनाव में बिजावर से टिकट देने के बाद समाजवादी पार्टी ने मनोज यादव का टिकट काट दिया था। उनकी जगह पूर्व विधायक रेखा यादव को मैदान में उतारा था। अब खजुराहो लोकसभा सीट से नाम घोषित करने के दो दिन बाद मीरा यादव को प्रत्याशी बना दिया गया।

Tags:
  • Samajwadi party
  • समाजवादी पार्टी
  • खजुराहो
  • Meera Yadav
  • मीरा यादव
आस्था, विरासत और पर्यटन को मिलेगा नया आयाम, चार धार्मिक स्थलों के विकास के लिए 50.93 करोड़ मंजूर

By Jageshwar prasad

आस्था, विरासत और पर्यटन को मिलेगा नया आयाम, चार धार्मिक स्थलों के विकास के लिए 50.93 करोड़ मंजूर
जयपुर पुलिस ने 100 करोड़ की ठगी में दो वांटेड आरोपियों को किया गिरफ्तार और मर्सिडीज जब्त

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जयपुर पुलिस ने 100 करोड़ की ठगी में दो वांटेड आरोपियों को किया गिरफ्तार और मर्सिडीज जब्त
धमतरी सेक्स रैकेट: 4 लड़कियों के साथ संदिग्ध हालत में मिले 7 लड़के, लोगों ने घेरा मकान

By Harrison Masih

धमतरी सेक्स रैकेट: 4 लड़कियों के साथ संदिग्ध हालत में मिले 7 लड़के, लोगों ने घेरा मकान
जोधपुर में महिला व्याख्याता के साथ अभद्रता के मामले में शिक्षक को निलंबित किया गया

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जोधपुर में महिला व्याख्याता के साथ अभद्रता के मामले में शिक्षक को निलंबित किया गया
MPESB ग्रुप-3 भर्ती 2026: 13 से 27 अक्टूबर तक दोबारा होंगे आवेदन, संविदाकर्मियों को सब इंजीनियर भर्ती में मिला 50% आरक्षण

By Manya Jain

MPESB ग्रुप-3 भर्ती 2026: 13 से 27 अक्टूबर तक दोबारा होंगे आवेदन, संविदाकर्मियों को सब इंजीनियर भर्ती में मिला 50% आरक्षण
राजस्थान में फिर लंपी वायरस की दस्तक, 273 गोवंश में मिला संक्रमण, पशुपालन विभाग ने तेज किया वैक्सीनेशन

By Jageshwar prasad

राजस्थान में फिर लंपी वायरस की दस्तक, 273 गोवंश में मिला संक्रमण, पशुपालन विभाग ने तेज किया वैक्सीनेशन
महापौर सुनील कोठारी ने जयपुर में रात में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया, दीपोत्सव से पहले सुधार का फोकस

By Jyoti Mahender Bhardwaj

महापौर सुनील कोठारी ने जयपुर में रात में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया, दीपोत्सव से पहले सुधार का फोकस