इंदौर में संघ के सरकार्यवाह होसबोले ने जनजाति समाज की अस्मिता, अस्तित्व की रक्षा पर दिया विशेष जोर

Rahul Dave | Nov 30, 2025, 24:02 IST
Photograph: (The Sootr)
इंदौर में संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने जनजाति समाज की अस्मिता और अस्तित्व की रक्षा पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत की विशेषता है, नर से नारायण बनने की क्षमता। 4डी अभियान पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

INDORE. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने भारत की विशेषताओं पर बात की। उन्होंने कहा कि भारत चिर-पुरातन है और नित्य-नूतन भी है। हम भी राम बन सकते हैं। यहां नर से नारायण बनने की क्षमता है। ये सारी बातें उन्होंने शनिवार को मालवा प्रांत का जनजाति सामाजिक नेतृत्व संवाद कार्यक्रम में कही। यह कार्यक्रम जनजाति विकास मंच द्वारा संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में मालवा प्रांत के संघचालक डॉ. प्रकाश शास्त्री और अजमेर सिंह भाबर मौजूद थे।



देश को भारत बनाए रखने का नाम ही हिन्दुत्व है

सरकार्यवाह ने कहा कि भारत ने सदियों से विश्व कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया है। आज भी वही भावनात्मक धरोहर हमारा मार्गदर्शन कर रही है। उन्होंने कहा कि जनजाति समाज को अपनी भाषा, परंपराएं, मान्यताएं और प्रकृति पूजन की रक्षा करते हुए आधुनिक विकास के साथ कदमताल करना होगा।



ये भी पढ़ें... आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा- RSS भगवा को गुरु मानता है, लेकिन तिरंगे का बहुत सम्मान



विभिन्न संगठनों के कार्यों का उल्लेख

होसबोले ने देशभर में जनजाति क्षेत्रों में सक्रिय एकल अभियान और अन्य कार्यों की सराहना की। उन्होंने कल्याण आश्रम, सेवा भारती, जनजाति विकास मंच और सुरक्षा मंच के कार्यों की भी सराहना की। स्वयंसेवकों द्वारा शिक्षा, स्वावलंबन, कृषि और धर्म-जागरण में किए गए प्रयासों की उन्होंने सराहा।



ये भी पढ़ें... बढ़ते अपराधों पर एमपी सीएम मोहन यादव सख्त, भोपाल–इंदौर के पुलिस कमिश्नर बदलने की तैयारी



धर्म जागरण बढ़ाने पर विशेष संदेश

0384094e-29e


सरकार्यवाह होसबोले ने कहा कि एक ओर डीजे रोकना है। दूसरी ओर दूसरा ऊख-धर्म जागरण- बढ़ाना होगा। उन्होंने आगे कहा कि आक्रांता राष्ट्र समाप्त हो जाते हैं, परंतु भारत सनातन है। भारत अपने लिए नहीं, विश्व कल्याण के लिए जीता आया है। तू-मैं एक रक्त को लेकर कहा कि हम सभी भारत माता की संतान हैं।



प्रश्नोत्तर सत्र में सार्थक संवाद

अंतिम सत्र में उपस्थित समाजजनों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के विस्तृत उत्तर सरकार्यवाह होसबोले ने दिए। समुदाय की चुनौतियों, समाधान और विकास की दिशा पर सार्थक मंथन हुआ।



जनजाति समाज के प्रयासों की प्रस्तुति

कार्यक्रम में जनजाति समाज के नेताओं ने स्वावलंबन, शिक्षा, नशामुक्ति, कुरीतियों के निवारण पर चर्चा की। धर्मांतरण रोकने के प्रयासों का भी विवरण प्रस्तुत किया गया। यह प्रयास जनजाति समाज के विकास को लेकर किए गए थे।



ये भी पढ़ें... इंदौर की गोल्फ ग्रीन कॉलोनी में मेंटेनेंस के नाम पर अवैध वसूली, जानें पूरा मामला



4डी अभियान

नेतृत्वकर्ताओं ने 4डी अभियान की जानकारी दी, जिसमें दहेज, दारू, धर्मांतरण और डीजे पर रोक शामिल है। यह अभियान समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिए चलाया जा रहा है।



ये भी पढ़ें... मध्यप्रदेशः इंदौर ED की शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 70 करोड़ की संपत्तियां अटैच



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर
  • सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले
  • मालवा
  • जनजाति विकास मंच
  • 4डी अभियान