इंदौर में कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला बोले- विजयवर्गीय विकास नहीं करते, इसलिए बार-बार बदलते हैं विधानसभा
Rahul Garhwal | Sept 27, 2023, 24:00 IST
इंदौर में कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला बोले- विजयवर्गीय विकास नहीं करते, इसलिए बार-बार बदलते हैं विधानसभा
इंदौर विधानसभा-1 के विधायक संजय शुक्ला मुखर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि कैलाश जी ने 2-2 राजनीतिक हत्या की, चंदा लेकर कथा कराते हैं।
संजय गुप्ता, INDORE. इंदौर विधानसभा-1 से कैलाश विजयवर्गीय के टिकट होने के बाद कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला मंगलवार को सुबह से शाम तक हर घंटे उनके खिलाफ मुखर होते चले गए। शुक्ला ने कहा कि कैलाश जी ने बेटे आकाश की बलि दी है। मैं भी उनके बेटे जैसा हूं, वह मेरी भी राजनीतिक हत्या कर रहे हैं। इस तरह वह दो-दो राजनीतिक हत्याएं कर रहे हैं।
कैलाश पर युवाओं को हटाने का आरोप
पूरे प्रदेश में नरेंद्र सिंह तोमर और अन्य वरिष्ठ नेता जिन्हें युवाओं को आशीर्वाद देना चाहिए वे युवाओं को हटा रहे हैं। कैलाश जी विकास नहीं करते हैं, वह इधर से उधर विधानसभा बदलते हैं, यदि इतना ही काम किया होता तो अपने पुत्र को विधानसभा-3 की जगह महू से ही टिकट दिलाते, लेकिन ऐसा नहीं किया।
'कैलाश जी चंदा लेकर कराते हैं कथा, उन्हें बहुत घमंड है'
शुक्ला ने कहा कि मैं कथाएं अपने घर के पैसे लगाकर कराता हूं। कैलाश जी चंदा लेकर कराते हैं। आप सभी को पता है कि वह कैसे कराते हैं। उनके आते ही कब्जेधारी सक्रिय हो गए हैं, कब्जे होंगे। पहले विधानसभा-2 में हुए, फिर 3 में, महू में हुए। मैंने यहां कोई गुंडागर्दी, चंदाखोरी 5 साल में नहीं होने दी। वहीं उनकी जीत के दावे पर कहा कि यह उनका घमंड है, घमंड तो रावण का भी नहीं चला।
ये खबर भी पढ़िए..
मध्यप्रदेश से एक ऐसे पूर्व मुख्यमंत्री, जिनकी तीन पीढ़ियों ने की मंत्रालय में बैठकर सेवा
'25 हजार वोट से हराऊंगा उन्हें, विधानसभा नहीं छोड़ रहा हूं'
संजय शुक्ला ने ये भी कहा कि भले ही वह जीत का दावा कर रहे हैं, लेकिन मैं 20 से 25 हजार वोट से जीतूंगा। पहली बार उन्हें हार का स्वाद चखना होगा। मैं इसी विधानसभा में पैदा हुआ, यहीं पर मरूंगा इसे छोड़कर कहीं नहीं जा रहा हूं, यह मैंने वरिष्ठ नेताओं को भी बता दिया है।
ये खबर भी पढ़िए..
भोपाल में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने कहा-सुरजेवाला की कोई औकात नहीं, वे धूर्त हैं
'कैलाश जी बाहरी प्रत्याशी हैं, जनता सब समझती है'
शुक्ला ने यह भी कहा कि कैलाश जी बाहरी प्रत्याशी हैं, वह नेता हैं और मैं अपनी विधानसभा का बेटा हूं, भाई हूं। मैं समाज सेवा का काम करता हूं। मैं यहीं का हूं, जनता को कोई भी पीएम, हो सीएम हो या कैलाश जी कोई बेवकूफ नहीं बना सकता है।
ये खबर भी पढ़िए..
भारत की घुड़सवारी टीम ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास, 41 साल बाद जीता गोल्ड मेडल, टीम में एमपी की भी राइडर
आकाश बोले पार्टी का फैसला, पिता 1 लाख वोट से जीतेंगे
उधर कैलाश विजयवर्गीय ने अपने चुनाव अभियान का आगाज कर दिया है। वह पहले उज्जैन महाकाल के दर्शन के लिए गए, उनके साथ आकाश भी थे। आकाश ने टिकट को लेकर कहा कि यह पार्टी का फैसला है, हम कार्यकर्ता हैं, लगातार काम करते हैं। पिता 1 लाख वोट से जीतेंगे। वहीं कैलाश विजयवर्गीय शाम को बीजेपी के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सत्तन के घर मुलाकात के लिए पहुंचे।

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA