इंदौर में सरपंच को 80 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने पकड़ा, मतस्य पालन की मंजूरी देने के नाम पर मांगे थे 1 लाख रुपए
The Sootr | Oct 04, 2023, 24:00 IST
इंदौर में सरपंच को 80 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने पकड़ा, मतस्य पालन की मंजूरी देने के नाम पर मांगे थे 1 लाख रुपए
इंदौर सरपंच नारायण सिंह चौहान ने मछली पालन व्यवसाय की मंजूरी देने के लिए 80 हजार रुपए रिश्वत की मांग की।
संजय गुप्ता, INDORE. सरकारी अधिकारी, इंदौर सरपंच नारायण सिंह चौहान ने मछली पालन व्यवसाय की मंजूरी देने के लिए रिश्वत लेते पकड़ाया। अब गांवों के चुने हुए सरपंच भी रिश्वत मांग रहे हैं। इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई में सिंहासा गांव के सरपंच, नारायण सिंह चौहान 80 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है, जिसके बाद उस पर भ्रष्टाचार एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
लोकायुक्त पुलिस का कहना है कि बंजारा मोहल्ला जवाहर टेकरी के रहवासी पूरण राठौर पिता पोप सिंह राठौर उम्र 29 साल क्षेत्र में मछली पालन का व्यवसाय करना चाहता था। इस व्यवसाय की मंजूरी प्रदान करने के लिए सरपंच चौहान ने पूरण सिंह से एक लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी, परंतु बड़ी मिन्नते करने के बाद यह सौदा 80 हजार रुपए में तय हुआ।
लोकायुक्त पुलिस के पास फरियादी ने जानकारी दी, उसके बाद पुलिस ने भी इसका सत्यापन किया और फिर दल बनाया गया। जानकारी के मुताबिक रिश्वत लेने के लिए सरपंच चौहान ने पूरण को बुधवार के दिन बुलाया था, लेकिन उन्होंने यह रिश्वत के रुपए खुद ना लेते हुए अपने दफ्तर के सामने बने कियोस्क के संचालक शिवराज वर्मा को देने के लिए कहा। बता दें कि लोकायुक्त छापे ने कियोस्क से वह राशि जब्त कर ली है और सरपंच को भी हिरासत में ले लिया गया है।
व्यवसाय की मंजूरी के लिए मांगी थी रिश्वत
सामने कियोस्क सेंटर वाले को दिलवाए रुपए
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman