खजराना मंदिर के गर्भगृह में जाने वाले गैंगस्टर सतीश भाऊ को क्यों छोड़ा, कारण सुन चौंक जाएंगे

Sanjay Gupta | Feb 15, 2026, 13:23 IST
Share
satesh bhau enters garbhagrih khajrana ganesh temple
satesh bhau enters garbhagrih khajrana ganesh temple

इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर सतीश भाऊ 11 फरवरी को अपनी पत्नी के साथ गर्भगृह में गया था। प्रशासन ने इस मामले में जांच के आदेश तो दे दिए, लेकिन भाऊ पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

INDORE.खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह में पत्नी के साथ प्रवेश करने वाले गैंगस्टर सतीश पवार उर्फ भाऊ पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई। इसका कारण सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। इस मामले में अधिकारियों ने लंबी-चौड़ी कार्रवाई की बात कह दी, लेकिन अंदर घुसने वाले भाऊ पर एक शब्द नहीं कहा है।

ac2c9422-eb9
ac2c9422-eb9


भाऊ है कौन?

सतीश भाऊ इंदौर में गैंगस्टर है। हाल ही में उसके अपराधों को देखते हुए खजराना थाने में डोजियर भरवाया गया था कि वह कोई अपराध नहीं करेगा। भाऊ पर इंदौर के कई थानों में 13 केस दर्ज है। इसमें आर्म्स एक्ट, मारपीट, धमकी जैसे कई मामले हैं। उस पर पहला केस परदेशीपुरा थाने में 1995 में दर्ज हुआ था। इसके बाद हीरानगर थाने, तुकोगंज थाने, पलासिया, एमआईजी में अलग-अलग समय केस दर्ज हुए हैं।

8118d9e2-e43
8118d9e2-e43


548af05e-044
548af05e-044




पहले बताते हैं कि घटना क्या हुई

गैंगस्टर सतीश भाऊ 11 फरवरी की शाम को दर्जन भर गुर्गों (चेला) के साथ खजराना मंदिर पहुंचा था। यहां पुजारी भी उत्साह से उससे मिले। फिर पत्नी के साथ सतीश भाउ गर्भगृह में गया और पूजा भी की। भाउ ने 19 फरवरी के शिवाजी जयंती के आयोजन का न्यौता अर्पित किया। इसका एक वीडियो भी सामने आया। द सूत्र ने शनिवार 14 फरवरी को यह खबर चलाई। इसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और रात होते-होते सूचना जारी हुई कि इसमें कठोर कार्रवाई की गई है।

प्रशासन ने जांच के आदेश दिए, इसमें यह आया

मामला कलेक्टर व मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष शिवम वर्मा के पास पहुंचा। उन्होंने जांच कर दोषियों पर कार्रवाई के आदेश दिए। मंदिर समिति ने बताया कि 11 फरवरी को शाम 7:41 बजे से 7:45 बजे के बीच मंदिर परिसर स्थित भगवान श्री गणेश जी के गर्भगृह में कुछ व्यक्तियों द्वारा प्रवेश किया गया। सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई जिसमें घटना की पुष्टि हुई।

जांच मे सामने आया कि स्थानीय निवासी आकाश रावत के जरिए गर्भगृह के चैनल गेट पर सुरक्षा गार्ड से बातचीत की गई। ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड द्वारा चैनल गेट खोला गया और सतीश भाऊ नाम के व्यक्ति ने गर्भगृह में प्रवेश किया था।

सुरक्षा एजेंसी बालाजी सिक्युरिटी सर्विस की ओर से नियुक्त सुरक्षा गार्ड ज्योति वरूण ने बयान दिया है। बयान में वरूण ने बताया कि रावत ने दो व्यक्तियों को गर्भगृह में दबाव बनाकर अनाधिकृत रूप से प्रवेश कराया था।

जांच के बाद यह की गई कार्रवाई

पहली नजर में मंदिर की गरिमा एवं प्रबंध समिति के निर्णयों के पालन में घोर लापरवाही पाई गई है।

• ड्यूटी पर उपस्थित सुरक्षा गार्ड ज्योति वरूण को सेवा से बर्खास्त किया गया है।

• पूजन-पाठ के लिए भट्ट परिवार की दोनों शाखाओं के उपस्थित पुजारियों को चेत रहने की चेतावनी दी गई है।

• सुरक्षा एजेंसी मेसर्स बालाजी सिक्युरिटी सर्विस पर 21 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

• स्थानीय निवासी आकाश रावत पर बिना अनुमति गर्भगृह में प्रवेश दिलाने एवं ड्यूटी पर तैनात गार्ड पर दबाव बनाने के कारण उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए गए हैं।

भाऊ को क्यों छोड़ा, यह दिया जवाब

इस मामले में गर्भगृह में प्रवेश करने वाले भाऊ को क्यों छोड़ा गया। इस पर मंदिर प्रबंधक गौरीशंकर मिश्रा ने जो जवाब दिया वह भी चौंकाने वाला है। उन्होंने कहा कि इसका कारण तकनीकी है। हमने सीसीटीवी जांच की तो पाया कि वह व्यक्ति (भाऊ) जबरदस्ती गर्भगृह में नहीं घुसा था।

खुद हमारे गार्ड ने रावत के कहने पर चैनल गेट खोला और उन्हें प्रवेश कराया था। ऐसे में जब प्रवेश हमारे ही लोगों ने कराया था तो हम कैसे कह सकते हैं कि उन्हें गर्भगृह में प्रवेश नहीं करने के नियम की जानकारी थी। वह तो सामान्य तरीके से अंदर गया। इसलिए उन पर कार्रवाई नहीं की गई है।

अब मंदिर प्रबंध समिति ने यह दी सूचना

प्रबंध समिति ने सूचना जारी करते हुए कहा कि मंदिर प्रबंध समिति एवं पुजारीगण ने सर्वसम्मति से स्पष्ट किया है कि गर्भगृह में प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित है। केवल विशेष परिस्थितियों में अध्यक्ष एवं प्रशासक की पूर्व अनुमति से ही प्रवेश संभव होगा। भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त निगरानी की जाएगी। इंदौर की धार्मिक गरिमा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

ये खबरें भी पढ़िए...

इंदौर के खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह में घुसा गैंगस्टर सतीश भाऊ, दर्जन भर गुर्गों के साथ पहुंचा मंदिर

इंदौर में मंत्री, नेताओं के साथ पोस्टर में दिखने वाले गैंगस्टर सतीश भाऊ की फिर खुली गुंडा फाइल

इंदौर न्यूज: इंदौर में गैंगस्टर सतीश भाऊ के गुंडे लूनिया और हेमंत यादव पर धमकाने के आरोप

भगवान के साथ भी बेईमानी, भक्तों ने इंदौर खजराना गणेश मंदिर में दान किए बंद हो चुके नोट, नकली आभूषण

Tags:
  • इंदौर न्यूज
  • खजराना गणेश मंदिर
  • जिला प्रशासन
  • शिवम वर्मा
  • गैंगस्टर सतीश भाऊ
  • भगवान श्री गणेश
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई