सतना कांड में बयान से पलटी महिला, बोली- सिर्फ अश्लील बातें कीं

Anjali Dwivedi | Dec 28, 2025, 18:06 IST
satna case
सतना कांड में आया नया मोड़, भाजपा नेता अशोक सिंह पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला मुकरी। पहले रेप के आरोप लगाने वाली महिला ने जांच के दौरान बयान बदल दिया। अब छेड़खानी और धमकी के केस में नेताजी गिरफ्तार। क्या है सच? जांच जारी है।

सतना न्यूज. सतना जिले के रामपुर बाघेलान में भाजपा नेता अशोक सिंह पर दुष्कर्म के आरोपों में अब नया मोड़ आ गया है। पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने नए बयान में कहा कि उसके साथ रेप नहीं हुआ, केवल छेड़छाड़ और अश्लील बातें की गई थीं। पहले उसने 22 दिसंबर को एसपी के सामने चाकू की नोक पर रेप और वीडियो बनाने का आरोप लगाया था।



अब उसने अपना बयान बदल लिया है। शनिवार रात थाने जाकर पीड़िता ने कहा कि वह गुस्से और डर के कारण पहले की शिकायत में कुछ गलत बातें लिखवाने के लिए मजबूर हुई थी।



पुलिस ने किया आरोपी की गिरफ्तारी

पुलिस ने पीड़िता के नए बयान के आधार पर आरोपी भाजपा नेता अशोक सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई धाराएं लगाई गई हैं। धारा 74 (महिला की गरिमा भंग करना), 75(2) (यौन उत्पीड़न), 79 (शब्द या इशारे से अपमान), 296(1) (अश्लील कृत्य) और 351(3) (धमकी देना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पीड़िता की सुरक्षा भी सुनिश्चित की है।



ये खबर भी पढ़ें...उज्जैन से लेकर खजुराहो तक देखें मध्यप्रदेश पर्यटन की नए साल की व्यवस्था, जानें दर्शन के नए नियम



वीडियो वायरल होने के बाद कहानी बदली

यह मामला 22 दिसंबर को सामने आया था, जब पीड़िता ने एसपी हंसराज सिंह से शिकायत की थी कि भाजपा नेता अशोक सिंह ने 6 महीने पहले उसके साथ रेप किया और वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रहा था। हाल ही में आरोपी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में वह पुलिस को चुनौती देते हुए कह रहा था- "शिकायत कर ले, मेरा कुछ नहीं बिगड़ने वाला।" इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस सक्रिय हुई, लेकिन फिर पीड़िता ने ही अपना बयान बदल लिया।



ये खबर भी पढ़ें...भोपाल में जल्द शुरु होंगी इलेक्ट्रिक बसें, 5 रूटों पर दौड़ेंगी 100 बसें, बनेंगे हाईटेक डिपो



अशोक सिंह पर इतने आपराधिक केस लगे हैं

बीजेपी नेताअशोक सिंह के अपराधों का इतिहास लंबा रहा है। 1996 से वह अपराध की दुनिया में सक्रिय है और उस पर अब तक 9 गंभीर मामले दर्ज हो चुके हैं। इनमें 1996 में जानलेवा हमला, सरकारी काम में बाधा, मारपीट और धमकियां देने के मामले शामिल हैं। हाल ही में 2025 में भी उस पर 'अमानत में खयानत' का मामला भी दर्ज किया गया था। अब धमकाने का आरोप भी सामने आया है।



पीड़िता के आरोपों के अनुसार, भाजपा नेता अशोक सिंह उसे बार-बार वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था। शिकायत करने पर आरोपी ने उसे धमकाया भी था। महिला के साथ छेड़छाड़



ये खबर भी पढ़ें...रील बनाने गई इन्फ्लुएंसर पर प्रेमी ने चलाई गोली, बंधक बनाकर पीटा, मोबाइल की एक चूक पड़ी भारी



कौन है आरोपी अशोक सिंह

आरोपी अशोक सिंह बघेल, पिता लक्ष्मी नारायण सिंह, करीब 50 साल का है। वह सतना के करही अजय नगर का रहने वाला है। अशोक सिंह नगर परिषद रामपुर बघेलान के वार्ड नंबर एक से पूर्व बीजेपी पार्षद है। इस समय उनकी पत्नी रेखा सिंह नगर परिषद में भाजपा पार्षद हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से ही है। वह पहले भी कई विवादों में फंसा रहा है।



ये खबर भी पढ़ें...भोपाल के ईरानी डेरे में पुलिस पर हमला, मामला गरमाने पर किया लाठी चार्ज, महिलाएं समेत 34 गिरफ्तार



Tags:
  • भारतीय न्याय संहिता
  • वायरल वीडियो
  • सतना
  • बीजेपी नेता
  • सतना न्यूज
  • यौन उत्पीड़न
  • बीजेपी पार्षद
  • रामपुर बाघेलान
  • महिला के साथ छेड़छाड़
  • भाजपा नेता अशोक सिंह