रील बनाने गई इन्फ्लुएंसर पर प्रेमी ने चलाई गोली, बंधक बनाकर पीटा, मोबाइल की एक चूक पड़ी भारी

Aman Vaishnav | Dec 29, 2025, 11:36 IST
Share
bhopal-influencer-firing-sunrise-marriage-garden-news
bhopal-influencer-firing-sunrise-marriage-garden-news

भोपाल के छोला मंदिर इलाके में रील शूट के दौरान एक युवती पर जानलेवा हमला हुआ। सिरफिरे प्रेमी ने उसे बंधक बनाकर पीटा और फिर पिस्टल से फायरिंग कर दी। पूरे मामले को विस्तार से जानने के लिए खबर को आखिरी तक पढ़ें।

पूरी खबर को 5 पॉइंट में समझें...

  • भोपाल के छोला मंदिर के सनराइज मैरिज गार्डन में रील शूट के दौरान युवती पर जानलेवा हमला हुआ।
  • आरोपी जय दुबे ने युवती को बंधक बनाया।
  • पुराने विवाद के चलते युवती के साथ जमकर मारपीट की गई।
  • आरोपी ने पिस्टल से गोली चलाई, जो गनीमत से युवती को नहीं लगी।
  • पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।

प्रेमी बना दुश्मन

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। भोपाल के छोला मंदिर इलाके में स्थित सनराइज मैरिज गार्डन में फायरिंग हुई। एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर युवती अपनी रील शूट करने के लिए गार्डन पहुंची थी। उसे अंदाजा भी नहीं था कि उसका प्रेमी जय दुबे भी वहां खड़ा है।

पुरानी रंजिश और आपसी विवाद के चलते जय दुबे ने युवती को बंधक बना लिया। उसने पहली मंजिल की बालकनी में लड़की से मारपीट की। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि जय ने पिस्टल निकालकर फायर कर दिया। खुशनसीबी रही कि गोली युवती को नहीं लगी और वह बाल-बाल बच गई।

ये खबर भी पढ़िए...इन्फ्लुएंसर वीर शर्मा को जान से मारने की धमकी, मामला एमआईजी थाने पहुंचा

पुलिस की कार्रवाई

आरोपी की पहचान 32 वर्षीय जय दुबे के रूप में हुई है, जो रत्नागिरी का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफी समय से मनमुटाव चल रहा था। रविवार रात जब युवती लोकेशन पर पहुंची, तो जय ने उसे घेर लिया। मारपीट के दौरान युवती के शरीर पर कई गंभीर चोंट भी आई हैं।

whatsapp-image-2025-12-29-at-82219-am_1766980816
whatsapp-image-2025-12-29-at-82219-am_1766980816

गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग और मैरिज गार्डन का स्टाफ सतर्क हो गया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। रात करीब 11 बजे छोला मंदिर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पूरी बालकनी की घेराबंदी कर ली। पुलिस के दबाव को देखते हुए जय दुबे ने सरेंडर कर दिया। इसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।

ये खबर भी पढ़िए...विवादों में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर धर्मेंद्र बिलोटिया, दुबई की सड़कें दिखाकर देश की सड़कों पर उठाया सवाल

लाइव लोकेशन से बढ़ता खतरा

यह घटना आज के डिजिटल दौर के एक बड़े काले सच को उजागर करती है। इन्फ्लुएंसर अक्सर अपनी लोकेशन लाइव शेयर करते हैं या फेमस जगहों पर रील बनाते हैं। इसी का फायदा उठाकर अपराधी या पीछा करने वाले लोग आसानी से उन्हें ट्रैक कर लेते हैं।

ये खबर भी पढ़िए..धर्मेंद्र बिलोटिया विवाद पर करणी सेना प्रमुख मकराना का बड़ा बयान, बोले- यह हमारा काम नहीं...

भोपाल जैसे शहर में मैरिज गार्डन अब युवाओं के लिए शूटिंग स्पॉट बन गए हैं। इन जगहों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होना चिंता का विषय है। पुलिस समय पर न पहुंचती, तो इस सनकी प्रेमी के हाथों एक बड़ी अनहोनी हो सकती थी। फिलहाल युवती अस्पताल में है और उसकी हालत स्थिर है।

ये खबर भी पढ़िए...भोपाल न्यूज:भोपाल के ईरानी डेरे में पुलिस पर हमला, मामला गरमाने पर किया लाठी चार्ज, महिलाएं समेत 34 गिरफ्तार

आपके लिए जरूरी सलाह

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना बुरा नहीं है, पर सावधानी रखना जरूरी है।

  1. रील या फोटो पोस्ट करते समय अपनी करंट लोकेशन कभी शेयर न करें।
  2. सुनसान लोकेशन या बड़े इलाकों में हमेशा दोस्तों के साथ ही जाएं।
  3. अपनी प्रोफाइल को प्रािवेट रखें और अनजान लोगों को ब्लॉक करने में देरी न करें।
Tags:
  • भोपाल न्यूज
  • सोशल मीडिया
  • लड़की से मारपीट
  • फायरिंग
  • बंधक बनाया
  • सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा