विवादों में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर धर्मेंद्र बिलोटिया, दुबई की सड़कें दिखाकर देश की सड़कों पर उठाया सवाल

Rahul Dave | Dec 21, 2025, 17:51 IST
Share
sociel media influensar dharmendra bilotiya controverciel video
Photograph: (the sootr)

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर धर्मेंद्र बिलोटिया के देश की सड़कों की तुलना दुबई की सड़कों से करने पर विवाद खड़ा हो गया है। साथ ही महिला पुलिसकर्मियों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी का भी विरोध हो रहा है। इसके बाद कई संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया है।

INDORE. सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर धर्मेंद्र बिलोटिया अपने हालिया वायरल वीडियोज को लेकर विवादों में आ गए हैं। धर्मेंद्र ने दुबई जाकर एक वीडियो बनाया, जिसमें दुबई की सड़कें दिखाते हुए अपने देश की सड़कों पर सवाल उठाया था। साथ ही संदेश दिया था कि अपने यहां करप्शन है। इस वीडियो के सामने आने के बाद करणी सेना सहित अन्य संगठनों ने विरोध किया और बिलोटिया का पुतला भी जलाया।

085724b7-46d
085724b7-46d


यह खबरें भी पढ़ें...

नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप में एमपी का बुरा हाल, 10 साल में केवल दो आदिवासी छात्रों को मिली विदेशी छात्रवृत्ति

मध्‍य प्रदेश : मनमर्जी की सीईओ-आरोप,आंदोलन, नाराजगी हर जगह, फिर भी कुर्सी सलामत

यहां की सड़कें कितनी अच्छी

बिलोटिया ने दुबई जाकर वीडियो बनाया था, जिसमें ये कहा था कि यहां की सड़कें कितनी अच्छी है। एक अपने यहां कि सड़कें हैं, खोद-खोदकर रख देते हैं और बनने के बाद कुछ ही दिन में खराब हो जाती है।

अपने यहां जो काम करने वाले हैं, उनको भगाकर यहां के लोगों को काम पर रख लिया जाए। इसी वीडियो में बिलोटिया संदेश दिया था कि अपने यहां करप्शन है और नेता लोग पैसा खा जाते हैं। साथ ही अन्य बातें भी की थी।

करणी सेना बोली- विदेश जाकर देश का अपमान

यह वीडियो सामने आने पर इन्फ्लूएंसर धर्मेन्द्र बिलौटिया पर करणी सेना भड़क गई। करणी सेना के इंदौर संभाग अध्यक्ष किशोरसिंह सिकरवार ने इसे लेकर वीडियो जारी किया, जिसमें वह कह रहे हैं कि कौन है ये धर्मेन्द्र बिलौटिया इन्फ्लूएंसर है ना। विदेश जाकर देश का अपमान कर रहा है। राजनेताओं का अपमान कर रहा है।

महिला पुलिसकर्मियों को लेकर आपत्तिजनक कंटेंट

धर्मेंद्र बिलोटिया के हालिया वायरल वीडियो वीडियो में महिला पुलिसकर्मियों को लेकर आपत्तिजनक कंटेंट हैं। यह वीडियो सामने आने के बाद धर्मेंद्र का विरोध भी शुरू हो गया है और माफी मांगने की मांग की जा रही है।

धर्मेंद्र द्वारा बनाया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें कथित तौर पर महिला पुलिसकर्मियों को लेकर नकारात्मक और अपमानजनक सोच को परोसा गया है।

यह है वीडियो में

वीडियो की कहानी में दिखाया गया है कि धर्मेंद्र का रील वाला पिता उसे एक पुलिसवाली से शादी करने की सलाह देता है, जिसके बाद वह एक ख्वाब देखता है।

वीडियो के कथानक में दिखाया गया है कि शादी के बाद एक महिला सब-इंस्पेक्टर पति की जिंदगी नर्क बना देती है। उसे नौकरों जैसा व्यवहार सहना पड़ता है, मानसिक रूप से प्रताड़ना से उसका जीवन पूरी तरह बर्बाद हो जाता है। ख्वाब टूटने के बाद युवक अपने पिता से साफ कहता है कि वह किसी पुलिसवाली से शादी नहीं करेगा।

धर्मेंद्र बिलोटिया के वीडियो का एक और हिस्सा महिला पुलिसकर्मियों को लेकर था। इसमें उन्होंने एक महिला पुलिसकर्मी के बारे में नकारात्मक और आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस वीडियो में दिखाया गया कि एक युवक अपनी पत्नी को पुलिसवाली से शादी करने की सलाह देता है।

बाद में यह दिखाया गया कि शादी के बाद महिला पुलिसकर्मी उसका जीवन नरक बना देती है। इस वीडियो को देखकर यह संदेश गया कि महिला पुलिसकर्मी कठोर, अत्याचारी और विवाह के लिए अनुपयुक्त होती हैं। इससे समाज में महिला पुलिसकर्मियों के प्रति नफरत और डर का वातावरण बन सकता है।

पुलिस के प्रति डर पैदा करने वाला संदेश

इस कंटेंट को लेकर सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि क्या यह महज मनोरंजन है या समाज में महिला पुलिसकर्मियों के प्रति नफरत और डर पैदा करने वाला संदेश ?

यह खबरें भी पढ़ें...

एमपी के सरकारी कर्मचारियों को राहत : प्रदेश में पांच कार्य दिवस की व्यवस्था बरकरार

एमपी में अधिकारियों की साठगांठ से सेना के जवानों की जमीन हड़पने की साजिश

दो संगठनों ने विरोध में जलाया पुतला

बिलोटिया का विरोध करते हुए दो संगठनों ने पुतला भी जलाया। दुबई में देश के अपमान को लेकर आजाद नगर स्थित हुसैनी मस्जिद चौराहे पर मुस्लिम युवाओं ने धर्मेंद्र बिलोटिया के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। उनका कहना था कि बिलोटिया सोशल मीडिया और विदेश यात्राओं के दौरान देश के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देते हैं। इससे देश की छवि धूमिल होती है।

इसी कारण उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। वहीं महिला पुलिसकर्मियों पर बने वीडियो सामने आने के बाद भगवा ऑटो यूनियन के कार्यकर्ताओं ने धर्मेंद्र बिलोटिया का पुतला जलाया।

क्राइम ब्रांच को शिकायत

बिलौटिया के वीडियो की क्राइम ब्रांच को शिकायत की है। आरोप है कि बिलौटिया इस वीडियो में महिला पुलिस का अपमान कर रहा है। उसकी आईडी पर 10 मिलियन से जायदा फॉलोवर्स हैं।

Tags:
  • दुबई
  • करणी सेना
  • सोशल मीडिया
  • आपत्तिजनक टिप्पणी
  • करप्शन
  • सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर धर्मेंद्र बिलोटिया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच