इन्फ्लुएंसर वीर शर्मा को जान से मारने की धमकी, मामला एमआईजी थाने पहुंचा

Rahul Dave | Dec 27, 2025, 16:20 IST
Share
social-media-influencer-dharmendr-bilotiya-veer-sharma-controversy
social-media-influencer-dharmendr-bilotiya-veer-sharma-controversy

इंदौर के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर वीर शर्मा ने धर्मेंद्र बिलोटिया के वीडियो पर टिप्पणी किया था। इसके बाद वीर शर्मा को जान से मारने की धमकी मिल रही है। वीर ने एमआईजी थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Indore. इंदौर. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर धर्मेंद्र बिलोटिया से जुड़ा विवाद अब ऑनलाइन बहस से निकलकर सीधे पुलिस कार्रवाई तक पहुंच गया है। धर्मेंद्र के वीडियो और बयानों पर सार्वजनिक टिप्पणी करने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर वीर शर्मा को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। वीर शर्मा ने इस संबंध में इंदौर के एमआईजी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

कॉल और सोशल मीडिया- दोनों से दी गई धमकी

वीर शर्मा के मुताबिक, उन्होंने हाल ही में धर्मेंद्र बिलोटिया के दुबई से भारत और इंदौर की सड़कों को लेकर बनाए गए वीडियो पर आपत्ति जताई थी। इसके बाद उनके मोबाइल पर एक कॉल आया, जिसमें साफ कहा गया कि अगर उन्होंने आगे कुछ बोला, तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी लगातार धमकी भरे मैसेज भेजे जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें...धर्मेंद्र बिलोटिया विवाद पर करणी सेना प्रमुख मकराना का बड़ा बयान, बोले- यह हमारा काम नहीं...

रामबाबू गडरिया आईडी से धमकी का आरोप

वीर शर्मा ने शिकायत में बताया कि उन्हें रामबाबू गडरिया नाम की सोशल मीडिया आईडी से भी जान से मारने की धमकी दी गई है। वीर का आरोप है कि धर्मेंद्र के दुबई वीडियो पर सवाल उठाने के बाद ही यह पूरा सिलसिला शुरू हुआ।

ये खबर भी पढ़ें...विवादों में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर धर्मेंद्र बिलोटिया, दुबई की सड़कें दिखाकर देश की सड़कों पर उठाया सवाल

पुलिस ने शुरू की तकनीकी जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए एमआईजी थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इंदौर पुलिसके अनुसार, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), धमकी देने वाले सोशल मीडिया अकाउंट्स, डिजिटल ट्रेल और आईपी लोकेशन की तकनीकी जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि धमकियां किस नेटवर्क या ग्रुप से जुड़ी हैं।

पारुल ने भी दर्ज कराई शिकायत

इस विवाद में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पारुल भी सामने आई हैं। पारुल ने पुलिस को बताया कि उन्हें सोशल मीडिया पर कपड़ों और पहनावे को लेकर लगातार ट्रोल किया जा रहा है। उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां और व्यक्तिगत हमले किए जा रहे हैं, जिससे उनकी सामाजिक छवि को नुकसान और मानसिक तनाव बढ़ा है। पारुल का आरोप है कि यह ट्रोलिंग भी उसी विवाद से जुड़ी हुई है।

कभी साथ थे, अब आमने-सामने

दिलचस्प बात यह है कि धर्मेंद्र बिलोटिया, वीर शर्मा और पारुल पहले साथ मिलकर वीडियो बनाते थे। इनके वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी होते थे। बता दें कि धर्मेंद्र बिलोटिया के करीब 1 करोड़ (10 मिलियन) फॉलोअर्स हैं। वहीं वीर शर्मा के करीब 18 लाख (1.8 मिलियन) फॉलोअर्स, जबकि पारुल अहिरवार के 2.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं अब धर्मेंद्र और वीर के बीच खुला टकराव सामने आ गया है।

dharmendr-bilotia-
dharmendr-bilotia-


veer-sharma2611
veer-sharma2611


दुबई ट्रिप से शुरू हुआ विवाद

दोनों इन्फ्लुएंसर पहले साथ में दुबई भी जा चुके हैं। वीर शर्मा का कहना है कि धर्मेंद्र वहां की सड़कों और व्यवस्थाओं की तारीफ कर रहा था, लेकिन अपने देश और शहर की सफाई व व्यवस्थाओं पर सवाल उठाना गलत संदेश देता है। इसी टिप्पणी के बाद विवाद ने तूल पकड़ लिया।

ये खबर भी पढ़ें...इंदौर माहेश्वरी कॉलेज प्रिंसिपल पद से हटाए गए राजीव झालानी मुश्किल में, बाउंडओवर का भी नोटिस

रौबदारी और गनमैन वाले वीडियो भी सवालों में

इन दिनों धर्मेंद्र बिलोटिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर बाउंसरों के साथ, कथित गनमैन के साथ, भीड़ के बीच रौब दिखाते वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं। इन वीडियो को लेकर भी सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह युवाओं के लिए गलत उदाहरण पेश कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें...इंदौर कलेक्टर आफिस के बाद अब बीईओ कार्यालय में डेढ़ करोड़ से अधिक का गबन, शिक्षा की रकम पर डाका

जातिगत रंग लेने लगा विवाद

यह विवाद अब धीरे-धीरे जातिगत रूप भी लेता दिख रहा है। दुबई वीडियो के विरोध में पहले करणी सेना सामने आई थी, बाद में उन्होंने यू टर्न ले लिया था। वहीं गडरिया समाज की ओर से धर्मेंद्र को समर्थन के वीडियो भी चर्चा का विषय है। सोशल मीडिया पर यह मुद्दा अब साफ तौर पर दो खेमों में बंटता दिख रहा है। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर धर्मेंद्र बिलोटिया

Tags:
  • इंदौर पुलिस
  • सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर
  • सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर धर्मेंद्र बिलोटिया
  • सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर वीर शर्मा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा