पन्ना के बाद अब सतना में पुलिस का शर्मनाक बर्ताव, महिला से की मारपीट, वीडियो वायरल के बाद नप गए पुलिसकर्मी

Amresh Kushwaha | Jun 24, 2025, 10:42 IST
Share
satna-panna-police-misbehavior
satna-panna-police-misbehavior

मध्य प्रदेश में पुलिस के महिलाओं से बर्ताव की दो शर्मनाक घटनाएं सामने आई। पहले सतना में महिला को थप्पड़ मारे गए। वहीं अब पन्ना में एक एएसआई ने महिला के बाल खींचे।

मध्य प्रदेश में पुलिस की महिलाओं से बर्ताव की दो शर्मनाक घटनाएं सामने आई हैं। इनमें से एक घटना सतना और दूसरी पन्ना जिले में हुई। इन घटनाओं में पुलिसकर्मियों ने महिलाओं से दुर्व्यवहार किया है। इसके बाद संबंधित अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया गया। साथ ही, आरोपी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़िए...भोपाल में 5 लाख की रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार, TI समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, ठगी मामले में हुई थी 25 लाख में डील

सतना में बुजुर्ग महिला से अभद्र बर्ताव

मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक बुजुर्ग महिला को पुलिसकर्मी से थप्पड़ मारे जाने की घटना सामने आई है। यह घटना कोलगवां थाना क्षेत्र की है। यहां 65 वर्षीय महिला कलावती चोरी की शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने गई थीं। हालांकि, महिला ने जब बार-बार अपनी शिकायत की जानकारी ली, तो पुलिसकर्मी ने न सिर्फ उन्हें थप्पड़ मारे बल्कि उनका अपमान भी किया।

जानें सतना का पूरा मामला...

कलावती, जो टिकुरिया टोला की रहने वाली हैं, 20 मई को बांदा गई थीं। इस दौरान उनके घर में चोरी हो गई। 25 मई को उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई। हालांकि, एक हफ्ते तक पुलिस से कोई जवाब नहीं मिलने पर महिला बार-बार थाने जाती रही। रविवार को महिला फिर से अपनी शिकायत की स्थिति जानने थाने गई। तो पुलिसकर्मी शशिकांत शुक्ला ने उन्हें थप्पड़ मारे और उनके खिलाफ झूठा केस भी दर्ज कर दिया।

इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद सतना एसपी ने मामले का संज्ञान लिया। एसपी आशुतोष गुप्ता ने तत्काल प्रभाव से पुलिसकर्मी शशिकांत शुक्ला को सस्पेंड कर दिया। मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़िए...चोरी के आरोपी आदिवासी युवक ने पुलिस हिरासत में लगाई फांसी, टीआई समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

महिला के खिलाफ झूठा केस दर्ज

इस मामले में पुलिस ने महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 170 के तहत केस दर्ज कर लिया। महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत मिल गई।

पन्ना में महिला के साथ एएसआई ने की मारपीट

वहीं दूसरी ओर, पन्ना जिले से भी शर्मनाक घटना देखने को मिली। यहां पुलिसकर्मी ने एक आदिवासी महिला के साथ मारपीट की। यह घटना देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी तिराहे के पास वाहन चेकिंग के दौरान हुई। गंगा बाई आदिवासी अपने पति के साथ बाइक से जा रही थीं। पुलिस ने उनकी बाइक रोक दी और चाबी निकाल ली। इसके बाद महिला और उसके पति की एएसआई देवेंद्र नायक से बहस हो गई। गुस्साए एएसआई ने महिला के बाल पकड़कर खींचे और उन्हें पीटा। इस घटना के आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया। इस पूरे मामले का वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल होने के बाद पन्ना एसपी साई कृष्ण एस थोटा ने घटना पर संज्ञान लिया। साथ ही, एएसआई देवेंद्र नायक को सस्पेंड कर दिया।
ये खबर भी पढ़िए...वर्दी की धौंस दिखाने वाले दो पुलिसकर्मी सस्पेंड, बाइक राइडर्स के साथ बीच सड़क की थी बदतमीजी

पीड़ित महिला ने की शिकायत

गंगा बाई ने थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई। मामले की जानकारी मिलने के बाद एसपी ने आरोपी एएसआई को सस्पेंड किया। एसपी ने जांच के बाद दंडात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

पुलिसकर्मियों की सस्पेंशन के बाद जांच

दोनों ही मामलों में पुलिसकर्मियों के बर्ताव को लेकर जांच की जा रही है। सतना और पन्ना के एसपी ने इन घटनाओं पर त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया है। पुलिस ने मामले की पूरी जांच शुरू कर दी है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

पुलिसकर्मी का दुर्व्यवहार | पुलिसकर्मी सस्पेंशन | महिला के अधिकार | women rights | MP News

Tags:
  • MP News
  • MP
  • मध्य प्रदेश
  • पन्ना
  • सतना
  • women rights
  • महिला के अधिकार
  • पुलिसकर्मी का दुर्व्यवहार
  • पुलिसकर्मी सस्पेंशन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच