नर्मदापुरम की सोहागपुर विधानसभा से कांग्रेस ने पुष्पराज सिंह पटेल को बनाया प्रत्याशी, नाराज सतपाल पलिया छोड़ सकते हैं पार्टी

Rahul Garhwal | Oct 20, 2023, 24:00 IST
Share
नर्मदापुरम की सोहागपुर विधानसभा से कांग्रेस ने पुष्पराज सिंह पटेल को बनाया प्रत्याशी, नाराज सतपाल पलिया छोड़ सकते हैं पार्टी
नर्मदापुरम की सोहागपुर विधानसभा से कांग्रेस ने पुष्पराज सिंह पटेल को बनाया प्रत्याशी, नाराज सतपाल पलिया छोड़ सकते हैं पार्टी

नर्मदापुरम की सोहागपुर विधानसभा से कांग्रेस ने पुष्पराज सिंह पटेल को प्रत्याशी बनाया है। इस फैसले से नाराज सतपाल पलिया पार्टी छोड़ सकते हैं।

राजेंद्र मालवीय, NARMADAPURAM. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 19 अक्टूबर को देर रात प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी। नर्मदापुरम की सोहागपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पराज सिंह पटेल को प्रत्याशी बनाया है। उनका मुकाबला 3 बार के बीजेपीविधायक विजयपाल सिंह से होगा। वहीं पुष्पराज सिंह पटेल के खिलाफ कांग्रेस में बगावत के स्वर उठ रहे हैं।

टिकट के दावेदार सतपाल पलिया नाराज

कांग्रेस की ओर से टिकट की उम्मीद लगाए बैठे पूर्व विधायक अर्जुन पलिया के बेटे सतपाल पलिया लिस्ट जारी होने के बाद नाराज हो गए हैं। अब ऐसी चर्चा है कि वे अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी छोड़ सकते हैं। सतपाल पलिया टिकट के दावेदार थे, लेकिन आलाकमान ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष पर ही दांव खेला है।

पुष्पराज सिंह पटेल के सामने मजबूत चुनौती

सोहागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पराज सिंह पटेल के सामने बीजेपी प्रत्याशी विजयपाल सिंह होंगे। विजयपाल सिंह विधानसभा चुनाव जीतने की हैट्रिक लगा चुके हैं। वे 2008, 2013 और 2018 में जीते थे। बीजेपी ने चौथी बार भी उन्हीं को मैदान में उतारा है। पुष्पराज के सामने विजयपाल का विजय रथ रोकने की कड़ी चुनौती होगी।

ये खबर भी पढ़िए..

यूपी के पूर्व सीएम ने कांग्रेस नेताओं को बताया था चिरकुट और धोखेबाज, जानिए MP के PCC चीफ कमलनाथ ने क्या दिया जवाब

'मुझे नहीं, सोहागपुर की जनता को मिला टिकट'

टिकट मिलने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पराज सिंह पटेल ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि ये टिकट मुझे नहीं, सोहागपुर की जनता को मिली है, जिसका आकार समर्थन मुझे मिलेगा। 15 सालों से बीजेपी ने जो सोहागपुर विधानसभा में कब्जा जमाया है, उसका जवाब अब सोहागपुर की जनता देगी। इसलिए ये टिकट मुझे नहीं, सोहागपुर की जनता को मिला है।

Tags:
  • Madhya Pradesh Assembly elections
  • मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव
  • Sohagpur Assembly Seat
  • Pushparaj Singh Patel Congress candidate
  • Satpal Paliya angry
  • Satpal Paliya will leave Congress
  • सोहागपुर विधानसभा सीट
  • पुष्पराज पटेल कांग्रेस प्रत्याशी
  • सतपाल पलिया नाराज
  • कांग्रेस छोड़ेंगे सतपाल पलिया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग