सोना लदी कार में था सौरभ शर्मा का जीजा, इनपर कार्रवाई की तैयारी में IT
Sourabh Bhatnagar | Published:
thesootr
मेंडोरी जंगल में इनोवा कार से बरामद 52 किलो सोना और 11 करोड़ कैश की जांच में यह सामने आया कि इसे सौरभ के मौसेरे जीजा द्वारा लाया गया था। जिस स्थान पर यह कार पाई गई, वह प्रॉपर्टी सौरभ की मौसी की बेटी के नाम दर्ज है।
भोपाल में आरटीओ के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा के केस में आयकर विभाग अब उसके रिश्तेदारों की संपत्तियां अटैच करने की तैयारी कर रहा है। जानकारी के अनुसार मेंडोरी जंगल में बरामद 52 किलो सोना और 11 करोड़ कैश की जांच में यह खुलासा हुआ कि इन्हें सौरभ के मौसेरे जीजा द्वारा लाया गया था। आयकर विभाग की जांच में सौरभ की मौसी और उनके बेटे की भूमिका उजागर हुई है। साथ ही जांच में ये भी सामने आया है कि जिस जगह पर यह कार पाई गई, वह प्रॉपर्टी सौरभ की मौसी की बेटी के नाम दर्ज है।
दिग्विजय के आरोपों पर सिंधिया का करारा जवाब, बोले- उनकी पूरी जिंदगी...
सौरभ शर्मा के मामा और अन्य रिश्तेदारों की भूमिका स्पष्ट होने के बाद आयकर विभाग ने उनकी संपत्तियों पर भी नजर डाली। इससे पहले ईडी ने सौरभ के जीजा, सहयोगी और अन्य रिश्तेदारों के ठिकानों पर छापेमारी कर 23 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की थी।
जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग जल्द ही सौरभ और उसके रिश्तेदारों की संपत्तियां अटैच करने की प्रक्रिया शुरू करेगा। इसके लिए विभाग संबंधित जिला पंजीयकों को पत्र लिखने वाला है।
गजब आईटी रेड: गोल्ड-कैश के साथ मगरमच्छ देख सन्न रह गए आयकर अधिकारी
ईडी और
ईडी और लोकायुक्त भी इस मामले में सक्रिय हैं। सौरभ के दो सहयोगियों से पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां मिली हैं। अब तक सौरभ की 93 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति का खुलासा हो चुका है।
मौसी और मौसेरे जीजा के खुलासे
आयकर जांच में सौरभ की मौसी सविता असवानी, उनके बेटे विनय, और अन्य रिश्तेदारों की भूमिका सामने आई है। जानकारी के अनुसार यह भी पता चला है कि विनय द्वारा ही इनोवा कार को 19 दिसंबर 2024 को दो बार मेंडोरी ले जाया गया था। इसके अलावा, कार में सोना और कैश छिपाने की योजना में भी सविता और उनके बेटे का बड़ा हाथ था।
रिश्तेदारों के यहां रेड और जांच
आयकर विभाग की अगली रणनीति
गजब आईटी रेड: गोल्ड-कैश के साथ मगरमच्छ देख सन्न रह गए आयकर अधिकारी
ईडी और लोकायुक्त की जांच
FAQ
- 1. सौरभ शर्मा केस में क्या कार्रवाई हुई है?
आयकर विभाग ने सौरभ शर्मा और उसके रिश्तेदारों की संपत्तियां अटैच करने की तैयारी की है। - 2. मेंडोरी में बरामद सोने और कैश का क्या सच है?
52 किलो सोना और 11 करोड़ कैश सौरभ के मौसेरे जीजा द्वारा लाया गया था। - 3. जांच में कौन-कौन शामिल है?
आयकर विभाग, ईडी और लोकायुक्त ने मामले की जांच में भाग लिया है। - 4. अब तक कितनी संपत्ति जब्त हुई है?
93 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। - 5. आयकर विभाग की आगे की योजना क्या है?
संबंधित संपत्तियां अटैच करने के लिए पंजीयकों को पत्र भेजे जाएंगे।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
FMGE रिजल्ट: 31 हजार से ज्यादा विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट 150 अंक की दहलीज पार नहीं कर सके, 77% फेल
By Jageshwar Prasad
छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार पर बड़ा फैसला जल्द, लाउडस्पीकर से पोस्टर-बैनर तक बदलेंगे नियम? जानें पूरी तैयारी
By Umeshwari Baghel
World Diabetes Day 2026: राजस्थान में 16.21 लाख लोग डायबिटीज से प्रभावित, समय पर जांच जरूरी
By Jyoti Mahender Bhardwaj
50 साल बाद मध्य प्रदेश के 46 हजार घरों तक पहुंचेगी बिजली, 1815 मजरों-टोलों में रोशनी की तैयारी, कैबिनेट बैठक में हो सकता है फैसला
By Kaushiki
बैतूल में फर्नीचर उद्योग लगाने की तैयारी तेज, दूसरे उद्योगों की भी संभावना, रोजगार के खुलेंगे नए रास्ते
By Amresh Kushwaha
राजस्थान में सूखे का दायरा बढ़ा, 80 से 87 हुई प्रभावित तहसीलें; 73 में गंभीर संकट, राहत के लिए 9,321 करोड़
By Jageshwar Prasad
राजस्थान पंचायत चुनाव: अंतिम चरण का मतदान आज, 25 जिलों में वोटिंग
By Jyoti Mahender Bhardwaj