सावन माह में महाकाल मंदिर में करोड़ों का चढ़ावा, जानें कितना आया दान
Jitendra Shrivastava | Aug 23, 2024, 20:44 IST
thesootr
मध्यप्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में 22 जुलाई से 19 अगस्त 2024 के बीच भक्तों ने दिल खोलकर दान किया। मंदिर समिति के पदाधिकारी ने बताया कि भादो माह में आने वाले श्रद्धालुओं और बेहतर इंतजाम कर रही है..
सावन के महीने में उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में आने वाले शिव भक्तों ने भरपूर चढ़ावा चढ़ाया है। सावन महीने में महाकाल मंदिर में 15 करोड़ 64 लाख 53 हजार से ज्यादा की चढ़ोतरी हुई है। महाकालेश्वर मंदिर समिति भादो मास में जो भी श्रद्धालु आएंगे उनके लिए और भी बेहतर इंतजाम करेगी इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी है।
गणेश कुमार धाकड़ जो महाकालेश्वर मंदिर समिति के प्रशासक ने आमदनी के बारे में बताया कि मंदिर में 22 जुलाई से 19 अगस्त 2024 के बीच 15 करोड़ 64 लाख 53,137 रुपये की इनकम हुई है। धाकड़ ने कहा कि महाकाल लोक के निर्माण के बाद से महाकालेश्वर मंदिर की आमदनी लगातार बढ़ती जा रही है। मंदिर समिति श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा ध्यान रखते हुए लगातार आवश्यक इंतजाम भी कर रही है इससे भक्तों की संख्या में और बढ़ोतरी हो रही है।
महाकाल मंदिर समिति के अध्यक्ष और कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि महाकाल मंदिर भक्तों के आकर्षण का विशेष केंद्र बन गया है। यहां हर रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं और महाकाल का प्रसाद भी ले जाते हैं। महाकालेश्वर मंदिर में आने वाली आमदनी का बड़ा हिस्सा महाकाल की प्रसादी से आता है। सावन के पूरे एक महीने में महाकाल मंदिर समिति ने 7 करोड़ 8 लाख 82 हजार रुपए से ज्यादा का प्रसाद सेल किया गया है।
सावन के एक महीने में महाकालेश्वर मंदिर के काउंटर में 26 लाख 928 हजार 66 रुपए की भेंट आई। इसके अलावा वीआईपी दर्शन से 4 करोड़ 63 लाख 12 हजार रुपये की आय हुई। उज्जैन दर्शन बस का किराया 77 हजार142 रुपए की आमदनी हुए, जबकि सवारी से 5 हजार 505 रुपए की भेंट राशि प्राप्त हुई है। महाकालेश्वर मंदिर की पंडित सूर्य नारायण धर्मशाला से 3 लाख 95 हजार रुपे की इनकम हुई, जबकि अन्य दर्शन व्यवस्था से 19 लाख 60 हजार रुपए से ज्यादा की आय हुई है। अन्न क्षेत्र में 10 लाख 21 हजार रुपए का दान आया, जबकि ऑनलाइन 11 लाख 68 हजार और गर्भ ग्रह की पेटी में 19 लाख 22 हजार रुपए का दान आया है। मंदिर की अन्य दान पेटियों में 2 करोड़ 95 लाख 21 हजार रुपए की धनराशि प्राप्त हुई है।
महाकाल लोक निर्माण के बाद लगातार बढ़ी आवक
7 करोड़ रुपए से ज्यादा की प्रसाद की भेंट
अलग-अलग मद में इतनी हुए आमदनी
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari