Agniveer Physical Test का शेड्यूल जारी, 2 से 12 अगस्त तक होगी शारीरिक कौशल परीक्षा

Amresh Kushwaha | Jul 18, 2024, 12:47 IST
Share
Agniveer Physical Test
Agniveer Physical Test

भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती के लिए शारीरिक कौशल परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस परीक्षा में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थी शामिल होंगे।

भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती के लिए शारीरिक कौशल परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह परीक्षा 2 अगस्त से 12 अगस्त के बीच होने जा रही ही है। इसका आयोजन ग्वालियर के दिव्यांग खेल स्टेडियम में शारीरिक परीक्षा होगी।

ये खबर भी पढ़िए...MP Police Constable Physical Test की तारीख घोषित, जानें कब और कहां होंगी परीक्षाएं

एमपी और सीजी के अभ्यर्थी होंगे शामिल

फिजिकल टेस्ट में ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, भिंड, मुरैना, टीकमगढ़, छतरपुर, श्योपुर, सागर और निवाड़ी के अभ्यर्थी भाग लेंगे। वहीं भारतीय सेना में धार्मिक शिक्षक बनने के लिए मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के जिन अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है, उनकी शारीरिक कौशल परीक्षा भी ग्वालियर में ही होगी।

ये खबर भी पढ़िए...सीएम यादव का युवाओं को बड़ा तोहफा, 2 लाख पदों पर होगी बंपर भर्ती

Physical Test में इन चरणों से गुजरना होगा

  • फिजिकल परीक्षा में अभ्यर्थियों को सबसे पहले 1600 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।
  • इसके बाद चिनअप, ऊंची कूद, लंबी कूद, जिग-जैग चरणों से गुजरना होगा।
  • इन चरणों में उत्तीर्ण होने के बाद अभ्यर्थी को मनोवैज्ञानिक टेस्ट देना होगा। यह 15 मिनट का होगा।
  • इसे उत्तीर्ण करने के बाद अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण होगा।

सेना में होते हैं धार्मिक शिक्षक

सेना में जेसीओ परीक्षा के माध्यम से पंडित, ग्रंथी, पारदी, मौलवी, बौद्ध मांक जैसे पदों पर भर्ती होती है। इसमें धार्मिक शिक्षकों का मूल काम सेना की रेजिमेंटों में होने वाले धार्मिक आयोजनों के दौरान पूजन कराना, जवानों को अध्यात्म से जोड़ना होता है। साथ ही इनका काम जवानों का मनोबल बढ़ाना, प्रमुख त्योहारों पर पूजन करना होता है, इसलिए अलग-अलग धर्म से जुड़े धार्मिक कार्य करने वालों की भर्ती की जाती है।

ये खबर भी पढ़िए...Sub-Inspector recruitment की मेरिट में जुड़ेंगे फिजिकल के नंबर

शारीरिक परीक्षा का शेड्यूल

  • अग्निवीर जनरल ड्यूटी- 2 अगस्त से 8 अगस्त तक
  • अग्निवीर आफिस असिस्टेंट, एसकेटी, टेक्नीकल- 9 अगस्त
  • अग्निवीर ट्रेडमैन- 10 अगस्त
  • धार्मिक शिक्षक (मप्र-छत्तीसगढ़)- 12 अगस्त

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • job news
  • Agniveer recruitment exam
  • Agniveer
  • अग्निवीर परीक्षा
  • ग्वालियर अग्निवीर भर्ती
  • Madhya Pradesh Hindi News
  • Hindi News
  • Madhya Pradesh Job news
  • Mp breaking news
  • job News Updates
  • mp breaking
  • अग्निवीर सेना
  • अग्निवीर भर्ती
  • Agniveer Physical Test
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा