स्‍कूल प्रवेशोत्‍सव में फर्जीवाड़ा : पढ़ाने वाले अफसरों की लिस्ट में ‘सिटी बस ऑफिस’, ‘वायरलेस टेलीफोन’ जैसे नाम

Jitendra Shrivastava | Jun 21, 2024, 16:57 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

अफसर किसी भी आयोजन को लेकर कितने संजीदा होते हैं, इसकी एक बानगी मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में देखने को मिली। स्कूलों में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में जिन सरकारी अधिकारियों को पढ़ाने जाना था, उस लिस्ट में शामिल नाम पढ़कर आप भी चौंके बिना नहीं रहेंगे...

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में स्‍कूल प्रवेशोत्सव के आखिरी दिन अलग-अलग स्कूलों में भविष्य से भेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में सरकारी विभागों के अफसर-कर्मचारी स्कूल पहुंचे और छात्रों से बातचीत की। कार्यक्रम को बाद मामला सामने आया कि इस आयोजन में पढ़ाने वाले अफसरों की सूची तैयार करते समय जमकर फर्जीवाड़ा किया गया। इस सूची में जो जेल में बंद हैं उनके सहित ‘सिटी बस ऑफिस’, ‘वायरलेस टेलीफोन’ जैसे नाम भी है। स्‍कूल प्रवेशोत्‍सव में फर्जीवाड़ा.

जेल में बंद निगम अफसर अभय राठौर का भी नाम

स्कूलों में प्रवेशोत्सव के अंतिम दिन बच्चों को पढ़ाने वालों की सूची पर गौर फरमाएंगे तो इसमें शामिल नाम देखकर आप चौंक जाएंगे। केवल संख्या बढ़ाने के लिए सूची में जेल में बंद नगर निगम के अफसर अभय राठौर का नाम भी शामिल है जो करोड़ों रुपये के फर्जी बिल घोटाले का आरोपी है। सूची के अनुसार राठौर को शारदा कन्या माध्यमिक विद्यालय में पढ़ाने जाना था। यही नहीं इस सूची में पूर्व निगमायुक्त हर्षिका सिंह का नाम भी लिख दिया गया जबकि उनका स्थानांतरण इस वर्ष मार्च में हो चुका है। उनके साथ ही सूची में अफसर के नाम की जगह ‘मेयर हेल्पलाइन’, ‘सिटी बस ऑफिस’, ‘वायरलेस टेलीफोन’ लिखा गया है। इनके साथ जिन स्कूलों का नाम लिखा गया है उन स्कूलों में कोई पढ़ाने ही नहीं पहुंचा।

MPIDC की निदेशक सपना जैन का नाम, लेकिन उन्हें सूचना ही नहीं

इस कार्यक्रम के लिए कलेक्टर कार्यालय ने 244 स्कूलों में जाने वाले अलग-अलग विभागों के अफसरों के नाम तय किए थे, लेकिन सूची तैयार करते समय जमकर फर्जीवाड़ा हुआ। यह सूची 19 जून को कलेक्टर आशीष सिंह के हस्ताक्षर से कलेक्टर कार्यालय से जारी की गई है। निगमायुक्त शिवम वर्मा मावि. मॉडल विलेज लालबाग स्कूल में पढ़ाने गए, जबकि सूची में निगमायुक्त वर्मा की जगह पूर्व निगमायुक्त हर्षिका सिंह का नाम लिखा है। इसी तरह एमपीआइडीसी की कार्यकारी निदेशक सपना जैन का नाम भी सूची में है। उन्हें मावि खाचरोद में पीरियड लेने जाना था, लेकिन उन्हें इस बारे में कोई जानकारी ही नहीं थी। उन्होंने बताया कि उन्‍हें स्कूलों में पढ़ाने को लेकर ना ही शिक्षा विभाग से सूचना मिली है ना ही किसी अन्य विभाग से। वे बोलीं- मैं मेरे कार्यालय के कार्यों में व्यस्त हूं।

और जानिए पढ़ाने के लिए कैसे-कैसे नाम थे लिस्ट में...

  • कलेक्टर कार्यालय से जारी सूची के क्रमांक 214पर जू वायरलेस टेलीफोन का नाम लिखा हुआ है, जिसे उन्नत मिडिल स्कूल नैनोद पढ़ाने जाना था।
  • क्रमांक 215 पर सिटी बस ऑफिस लिखा हुआ है और स्कूल का नाम मिडिल स्कूल भाटखेड़ी लिखा है। इस स्कूल की एचएम शालिनी शर्मा ने बताया कि हमारे स्कूल कोई भी पढ़ाने नहीं आया।
  • क्रमांक 217पर पढ़ाने वाले के नाम की जगह मेयर हेल्पलाइन लिखा हुआ है और स्कूल उमावि बड़गोंदा लिखा था।
  • क्रमांक 218पर वर्कशॉप कंट्रोल रूम का नाम है, जिसे प्रावि थाबली पढ़ाने जाना था।
  • क्रमांक 219में उद्यान कंट्रोल रूम का नंबर है, जिसे मावि केशरबर्डी पढ़ाने जाना था। इस स्कूल के एचएम मदनलाल ने बताया कि हम इंतजार करते रहे, लेकिन इंदौर से कोई नहीं आया।

सूची स्कूल शिक्षा विभाग ने बनाईः कलेक्टर

इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा- यह सूची स्कूल शिक्षा विभाग ने बनाई है। उन्होंने कोई पुराने डेटाबेस से अधिकारी-कर्मचारियों की सूची उठाई होगी। मेरे संज्ञान में भी यह बात आई है। अगले सात दिन तक यह अभियान चलेगा। ऐसे में जिन स्कूलों में कोई अधिकारी-कर्मचारी नहीं गए हैं, वहां पर दूसरे लोगों को पढ़ाने भेजा जाएगा।

वहीं इस पूरे मामले में जिला शिक्षा अधिकारी मंगलेश व्यास ने बताया कि सूची जिला शिक्षा केंद्र कार्यालय से तैयार की गई थी। गलत नामों की जानकारी नहीं है।

Tags:
  • स्‍कूल प्रवेशोत्‍सव में फर्जीवाड़ा
  • मध्यप्रदेश के इंदौर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग