स्कूलों में संघ लेखकों की किताबें पढ़ाने पर सियासत, कांग्रेस जाएगी कोर्ट

Jitendra Shrivastava | Aug 12, 2024, 18:49 IST
Share
thesootr
thesootr

मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने स्कूल-कॉलेजों में आरएसएस यानी संघ के लेखकों की किताबें पढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके लिए आदेश भी जारी कर दिए गए हैं, वहीं कांग्रेस इस फैसले के खिलाफ अदालत में जाने की तैयारी कर रही है।

मध्यप्रदेश के स्कूल-कॉलेजों में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के लेखकों की किताबें पढ़ाने आदेश उच्च शिक्षा विभाग ने दिया है। इस फैसले पर सियासत गर्म होती जा रही है। जहां बीजेपी ने इस निर्णय को उचित ठहराया है। वहीं कांग्रेस ने इस फैसले के खिलाफ अदालत में जाने की तैयारी कर ली है।

लाइब्रेरी में 88 किताबें रखना अनिवार्य

जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के स्कूल और कॉलेजों में आरएसएस यानी संघ के लेखकों की किताबें पढ़ाने के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने विधिवत आदेश भी जारी कर दिए हैं। उच्च शिक्षा विभाग ने आदेश जारी करते हुए कहा कि प्रदेश के सभी कॉलेजों की लाइब्रेरी में 88 किताबें जरूर रखें। उच्च शिक्षा विभाग ने अपने आदेश में कहा कि किताबों की एक-एक प्रति अवश्य रखी जाए।

निर्णय का बीजेपी ने किया समर्थन

भारतीय ज्ञान परस्पर प्रकोष्ठ में अब आरएसएस नेताओं की लिखी किताबें पढ़ाई जाएंगी। संघ नेताओं की किताबें पढ़ाने का बीजेपी ने समर्थन किया है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इस मामले पर कहा कि इसमें कोई गलत बात नहीं है। वीडी ने कहा कि कांग्रेस का तो काम सिर्फ विरोध करना ही है।

कांग्रेस का विरोध, अदालत जाएगी

मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने स्कूलों और कॉलेजों में संघ के लेखकों की किताबें पढ़ाने के फैसले का कांग्रेस ने पुरजोर विरोध किया है। कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने इस मामले में कहा कि बीजेपी नफरत फैलाने का काम कर रही है। कुणाल ने कहा कि बीजेपी देश के ज्ञान प्रकोष्ठ को अज्ञान प्रकोष्ठ बनाने में जुटी है। चौधरी ने कहा कि बीजेपी सरकार के फैसले के खिलाफ कांग्रेस अदालत जाएगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • कांग्रेस
  • आरएसएस
  • बीजेपी
  • संघ लेखकों की किताबें
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज