सिंधिया का कांग्रेस पर तंज, बोले संविधान को हाथ में लेकर घूमने से कुछ नहीं होता
Sanjay Dhiman | Jun 24, 2025, 23:47 IST
Photograph: (the sootr)
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में आयोजित एमपीएल (मध्यप्रदेश क्रिकेट लीग) के फाइनल मैच में भाग लिया। यहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और उनके 25 जून के सत्याग्रह पर जमकर निशाना साधा।
GWALIOR. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में आयोजित एमपीएल (मध्यप्रदेश क्रिकेट लीग) के फाइनल मैच में भाग लिया। यहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस और उनके सत्याग्रह पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि जिस संविधान को पार्टी ने आपातकाल के दौरान रौंदा था, उसी की अब दुहाई दी जा रही है। इसके अलावा सिंधिया ने एमपीएल टूर्नामेंट और रजत पाटीदार की आईपीएल जीत का जिक्र किया।
देश पर आपातकाल थोपना
ग्वालियर दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 25 जून को भाजपा द्वारा देशव्यापी आंदोलन की जानकारी दी। इस दौरान उन्होेंने कहा कि 25 जून को कांग्रेस का सत्याग्रह और उपवास कार्यक्रम दिखावा है। जिस पार्टी ने 25 जून 1975 को देश में संविधान की हत्या कर आपातकाल लगाया था, आज उसी पार्टी के नेता हाथ में संविधान लेकर लोकतंत्र बचाने की बात कहते है। कांग्रेस को आपातकाल के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।
यह खबरें भी पढ़ें...
क्रिकेटर रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी टली, जानें क्यों लिया गया ये फैसला
रेलवे ने यात्रियों को दी बड़ी राहत, रानी कमलापति और बीना से होकर चलेगी स्पेशल ट्रेन
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि आपातकाल लगातार जो कांग्रेस ने पाप किया था, उसके लिए उन्हें पश्चाताप करना चाहिए। कांग्रेस के सभी नेताओं को इस दिन पश्चाताप दिवस मनाना चाहिए। जिस पार्टी ने संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव अंबेडकर का जीवित रहते लगातार अपमान किया, आज वो उन्हें लेकर हम पर आरोप लगा रहे है। कांग्रेस केवल वोट बैंक की राजनीति करना जानती है।
मध्यप्रदेश प्रीमियर लीग 2025 के फाइनल मुकाबले में शामिल होने आए सिंधिया ने एमपीएल की तारीफ की। उन्होंने कहा कि एमपीएल ने देश को कई होनहार खिलाड़ी कुछ ही समय में दिए है। उन्होंने कहा कि आईपीएल जीतने वाली आरसीबी टीम की कप्तानी मध्यप्रदेश के रजत पाटीदार के पास थी। रजत ने अपने शानदार खेल से आरसीबी को 18 साल बाद चैम्पियन बनाया। एमपीएल के मात्र दो सीजन में ही प्रदेश और देश को कई होनहार खिलाड़ी मिले हैं।
यह खबरें भी पढ़ें...
MP के एक स्कूल में 4 बच्चों को पढ़ाते हैं 2 शिक्षक, जानें क्या है मध्यप्रदेश के स्कूलों में शिक्षकों की स्थिति
गुना में कुएं में गैस रिसाव से 5 की मौत, सीएम मोहन ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
ग्वालियर एयरपोर्ट पर सिंधिया का स्वागत बड़े ही धूमधाम से किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और उन्हें पुष्पमाला पहनाई। इसके बाद सिंधिया ने एमपीएल के फाइनल मैच की तैयारियों का निरीक्षण किया और क्रिकेट खिलाड़ियों से मुलाकात की।
सिंधिया का कहना था कि एमपीएल एक बेहतरीन प्लेटफार्म है जहां से नए और प्रतिभाशाली क्रिकेट खिलाड़ी अपनी पहचान बना सकते हैं। एमपीएल की सफलता से मध्य प्रदेश का क्रिकेट मानचित्र पर उभरकर आ रहा है और भविष्य में इन खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा।
मध्यप्रदेश क्रिकेट लीग (एमपीएल) को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एमपीएल ने न सिर्फ राज्य में क्रिकेट को बढ़ावा दिया है, बल्कि यह राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना चुका है। अब एमपीएल से निकले खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी धाक जमा रहे हैं। एमपीएल के जरिए मध्य प्रदेश के क्रिकेट खिलाड़ी आईपीएल जैसे बड़े मंचों पर अपनी क्षमता साबित कर रहे हैं।
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि जिस संविधान को पार्टी ने आपातकाल के दौरान रौंदा था, उसी की अब दुहाई दी जा रही है। इसके अलावा सिंधिया ने एमपीएल टूर्नामेंट और रजत पाटीदार की आईपीएल जीत का जिक्र किया।
देश पर आपातकाल थोपना संविधान का अपमान
सिंधिया ने कांग्रेस से सवाल करते हुए कहा, “जब आपातकाल के दौरान संविधान को रौंदा गया था, तब क्या ये लोग संविधान की बात करते थे?” उन्होंने कांग्रेस को याद दिलाया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर के खिलाफ पार्टी ने उम्मीदवार खड़ा किया था, लेकिन अब वही पार्टी अंबेडकर का नाम लेकर राजनीति कर रही है। उन्होंने इसे "उल्टा चोर कोतवाल को डांटे" की स्थिति से तुलना की।
क्रिकेटर रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी टली, जानें क्यों लिया गया ये फैसला
रेलवे ने यात्रियों को दी बड़ी राहत, रानी कमलापति और बीना से होकर चलेगी स्पेशल ट्रेन
कांग्रेस के लिए 25 जून पश्चाताप का दिन
एमपीएल ने आईपीएल को दिए शानदार खिलाड़ी
यह खबरें भी पढ़ें...
MP के एक स्कूल में 4 बच्चों को पढ़ाते हैं 2 शिक्षक, जानें क्या है मध्यप्रदेश के स्कूलों में शिक्षकों की स्थिति
गुना में कुएं में गैस रिसाव से 5 की मौत, सीएम मोहन ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
ग्वालियर में सिंधिया का भव्य स्वागत
सिंधिया का कहना था कि एमपीएल एक बेहतरीन प्लेटफार्म है जहां से नए और प्रतिभाशाली क्रिकेट खिलाड़ी अपनी पहचान बना सकते हैं। एमपीएल की सफलता से मध्य प्रदेश का क्रिकेट मानचित्र पर उभरकर आ रहा है और भविष्य में इन खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा।
एमपीएल का प्रभाव और भविष्य
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava