इंदौर में 100 किमी की रफ्तार से आई स्कॉर्पियो ने तीन इंजीनियरिंग छात्रों को रौंदा, दो की मौत

Sanjay Gupta | Nov 08, 2025, 12:49 IST
Share
Scorpio CAR Crashes Three Engineering Students  IndorE Two Dead
Scorpio CAR Crashes Three Engineering Students IndorE Two Dead

इंदौर में तेज रफ्तार से दौड़ रही एक स्कॉर्पियो ने तीन इंजीनियरिंग छात्रों को रौंद दिया। हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

Indore News:इंदौर में एक बार फिर तेज रफ्तार वाहन ने लोगों की जान ले ली। इस बार शिकार बने हैं तीन इंजीनियरिंग के छात्र। सौ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से शहर में आधी रात को दौड़ी स्कॉर्पियो कार ने बाइक को चपेट में ले लिया। इससे दो छात्र की मौत हो गई और एक गंभीर घायल है। तीनों प्रेस्टीज इंजीनियरिंग कॉलेज इंदौर के बीटेक सेकंड ईयर के छात्र हैं।

59820c8e-5bc
59820c8e-5bc

खबरें ये भी...

एमपी में नशेड़ी एएसआई ने बाइक सवारों को रौंदा, शिक्षक की मौत, पत्नी-बच्चों सहित कई घायल

इनकी हुई मौत, ये घायल

घटना (Indore accident) शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे लाइफ केयर हॉस्पिटल के सामने हुई। इसमें कृष्ण पाल सिंह तंवर (20) और आयुष राठौर (20) की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं श्रेयांश राठौर घायल है। मृतक कृष्ण पाल छैगांवमाखन का और आयुष राठौर मूंदी का रहने वाला था। पाल के पिता किसान हैं और वहीं राठौर के पिता अजय राठौर पूर्व में पार्षद रह चुके हैं। घायल श्रेयांश राठौर भी मूंदी का ही है और मृतक आयुष का रिश्तेदार है।

63bad9bb-8ac
63bad9bb-8ac

इस तरह तेज रफ्तार ने रौंदा

Mp latest news:घटना को देखने वालों ने बताया कि स्कॉर्पियो नक्षत्र चौराहे से तेज रफ्तार से आ रही थी। इसी समय पेट्रोल पंप के डिवाइडर के कट से बाइक सवार तीनों युवक निकले थे। तब दोनों में टक्कर हुई।

बाइक डिवाइडर में फंस गई और युवक कार के साथ घिसट गए। करीब आधे घंटे तक कृष्ण पाल और आयुष के शव अस्पताल के ठीक सामने सड़क पर पड़े रहे। टीआई केके शर्मा के साथ एडीसीपी आलोक शर्मा और एसीपी हिमानी मिश्रा मौके पर पहुंचे।

Tags:
  • Indore News
  • Indore accident
  • Mp latest news
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच