चलती बस में स्कूली बच्चों की चीख पुकार, पिकनिक पर जा रहे बस में भड़की आग, बस में सवार थे 37 बच्चे, सभी बच्चे सुरक्षित

Pooja Kumari | Dec 10, 2023, 24:00 IST
Share
चलती बस में स्कूली बच्चों की चीख पुकार, पिकनिक पर जा रहे बस में भड़की आग, बस में सवार थे 37 बच्चे, सभी बच्चे सुरक्षित
चलती बस में स्कूली बच्चों की चीख पुकार, पिकनिक पर जा रहे बस में भड़की आग, बस में सवार थे 37 बच्चे, सभी बच्चे सुरक्षित

पिकनिक पर जा रहे स्कूली बच्चों की बस में अचानक आग भड़कने से हड़कंप की स्थिति बन गई। देखते ही देखते स्कूली बच्चों में चीख पुकार मच गई। कुछ ही देर बाद सभी बच्चों को बस से बाहर उतार दिया गया।

वेंकटेश कोरी, JABALPUR. पिकनिक पर जा रहे स्कूली बच्चों की बस में अचानक आग भड़कने से हड़कंप की स्थिति बन गई। देखते ही देखते स्कूली बच्चों में चीख पुकार मच गई। कुछ ही देर बाद सभी बच्चों को बस से बाहर उतार दिया गया। दरअसल यह बस पाटन के बिनैकी गांव से पिकनिक के लिए जबलपुर के डुमना नेचर पार्क जा रही थी, इसी बीच महगवां के नेहरा कंपनी क्रॉसिंग के पास बस के इंजन बॉक्स में आग लगी जिसने देखते ही देखते पूरे बस को अपनी आगोश में ले लिया।

बस में सवार थे 37 बच्चे और 4 शिक्षक

पाटन के बिनैकी स्कूल से पिकनिक पर जाने के लिए 37 बच्चे बस में सवार हुए थे बच्चों के साथ चार शिक्षक भी बस में ही बैठे थे, इसी बीच अचानक भड़की आग से हड़कंप की स्थिति बन गई। स्कूल बस में सवार शिक्षिका शोभा सरैया के मुताबिक उनके स्कूल के द्वारा पिछले 38 सालों से बच्चों को पिकनिक पर इसी तरह ले जाए जा रहा है और कभी भी इस तरह का कोई हादसा नहीं हुआ।

सेना के फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा

आग की खबर पाकर सेना जुड़े सुरक्षा संस्थानों और अन्य जगहों से दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। अचानक भड़की इस आग से बस पूरी तरह से खाक में तब्दील हो गया है। आग बुझाने में देरी होती तो स्कूली बस की आग से बड़ी अनहोनी भी हो सकती थी फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले को जांच में ले लिया है और अग्नि हादसे की पड़ताल की जा रही है।

Tags:
  • School bus caught fire
  • picnic bus caught fire
  • moving bus caught fire
  • Jabalpur road accident
  • स्कूल बस में लगी आग
  • पिकनिक पर जा रही बस में लगी आग
  • चलती बस में लगी आग
  • जबलपुर सड़क हादसा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच