पूर्व संघ प्रचारकों की पार्टी के 15 प्रत्याशी की जमानत जब्त, केवल एक को मिले एक हजार से ज्यादा वोट

Chandresh Sharma | Dec 04, 2023, 24:00 IST
Share
पूर्व संघ प्रचारकों की पार्टी के 15 प्रत्याशी की जमानत जब्त, केवल एक को मिले एक हजार से ज्यादा वोट
पूर्व संघ प्रचारकों की पार्टी के 15 प्रत्याशी की जमानत जब्त, केवल एक को मिले एक हजार से ज्यादा वोट

चुनाव के पहले संघ के पूर्व प्रचारकों द्वारा बनाई गई राजनीतिक पार्टी का खूब हल्ला था, लेकिन चुनाव में उतरे सभी 15 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है। इन सभी प्रत्याशियों को कुल मिलाकर 7511 वोट मिले हैं।

संजय गुप्ता, INDORE. चुनाव के पहले संघ के पूर्व प्रचारकों द्वारा बनाई गई राजनीतिक पार्टी का खूब हल्ला था, माना जा रहा था यह चुनाव में संघ कार्यकर्ताओं और बीजेपी से नाराज मतदाताओं को अपनी ओर खीचेंगे। लेकिन चुनाव में उतरे सभी 15 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है। इन सभी प्रत्याशियों को कुल मिलाकर 7511 वोट मिले हैं। पार्टी के समर्थित उम्मीदवार औपचारिक तौर पर राजनीतिक दल रजिस्टर्ड नहीं होने के चलते निर्दलीय तौर पर उतरे थे। इन 15 में से केवल एक ही प्रत्याशी एक हजार से अधिक वोट ला सके।

जनहति पार्टी समर्थित प्रत्याशी और उन्हें मिले वोट

1---- चन्द्रशेखर बारोड़ ----- 787

2---- दीपशिखा -------------- 50

3---- ददन प्रसाद मिश्रा ---- 268

4---- मनीष काले ----------- 165

5---- अभय जैन ------------- 395

6---- विशाल बिंदल --------- 514

7---- मेहुल गरजे ------------ 308

8---- डा सुभाष बारोड़ ------ 545

9---- विजय दुबे ------------- 312

10-- गोपाल जायसवाल --- 147

11-- प्रदीप ठाकरे ----------1475

12-- रामाजी उईके -------- 636

13-- प्रकाश ऐकले --------- 475

14-- रामाधार वशिष्ठ ------ 564

15-- हरिसिंह --------------- 870

कुल वोट योग ----- ----------7511

यह चुनाव वोटों के लिए नहीं था, हम परिचय देने उतरे थे- जैन

पार्टी के 11 जिलों में 16 विधासनभा में प्रत्याशी मैदान में उतरे थे। इन सभी जगह पर उन्हें करारी हार मिली है। पार्टी के फाउंडर अभय जैन ने द सूत्र से कहा कि इन जगहों पर चार लाख परिवारों तक पहचान बनाने के लिए हम चुनाव में थे वह हमने कर लिया। नोटा से भी कम वोट मिलने पर वह बोले कि हमारा चुनाव वोट के लिए नहीं था, इसकी गिनती मायने नहीं रखती है, पार्टी नई थी और हम भी नए थे। वह बोले कि हमारी लड़ाई राजनीतिक नहीं थी यह केवल पार्टी के लिए परिचय देने वाली थी, जीत की अभी उम्मीद भी नहीं कर सकते हैं। हम जनता के हितों में मुद्दे उठाएंगे, इसलिए आगे पार्टी का बढ़ना तय था, अभी दो बुराई में से एक चुनना थी जनता ने चुन ली। बड़ा बदलाव होने वाला नहीं है।

ग्वालियर-चंबल के साथ मालवा-निमाड़ तक में उतरे थे उम्मीदवार

पार्टी के उम्मीदवार ग्वालियर-चंबल के साथ मालवा-निमाड़ में मुख्य तौर पर उतरे थे। इंदौर में हाईप्रोफाइल सीट इंदौर एक पर खुद अभय जैन उतरे और उन्हें मात्र 395 वोट मिले, वहीं इंदौर चार पर विजय दुबे उतरे और 312 वोट मिले, वहीं इंदौर पांच पर डॉ. सुभाष बारोड उतरे और उन्हें 545 वोट मिले। यह प्रत्याशी, भिंड, सतना, मउगंड, सौसर, कालापीपल जैसी विधासनभाओं में भी उतरे थे।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Party of former RSS pracharaks
  • everyone's security deposit seized during elections
  • Founder Abhay Jain
  • आरएसएस के पूर्व प्रचारकों की पार्टी
  • चुनाव में जब्त हुई सबकी जमानत राशि
  • फाउंडर अभय जैन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच