MP के सीहोर में विशाल कुबेरेश्वरधाम कांवड़ यात्रा, हाइवे पर लगा कई किमी लंबा जाम, घंटों फंसे रहे मंत्री तुलसी सिलावट

Vikram Jain | Aug 17, 2024, 22:12 IST
Share
Sehore Huge Kubereshwardham Kanwar Yatra
Sehore Huge Kubereshwardham Kanwar Yatra

मध्‍य प्रदेश के सीहोर में विशाल कांवड़ यात्रा निकाली गई। इस बार इस यात्रा का रिकॉर्ड टूट गया। इसमें देशभर से लाखों श्रद्धालु शामिल हुए। कांवड़ यात्रा के चलते भोपाल-इंदौर हाइवे पर 10 किमी जाम लग गया।

BHOPAL. मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में जीवन दायिनी सीवन नदी से चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर और कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में 11 किलोमीटर तक की कांवड़ यात्रा निकाली गई। विठलेश सेवा समिति के तत्वावधान में निकाली गई कुबेरेश्वरधाम कांवड़ यात्रा कावंड़ यात्रा ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस यात्रा में लाखों श्रद्धालु शामिल हुए। भक्तों ने पंडित प्रदीप मिश्रा के साथ पैदल चलकर भगवान शिव का अभिषेक किया। इस यात्रा में देश के कोने-कोने से कांवड़ लेकर श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ के जयकारे लगाए।

यात्रा से लगा लंबा जाम, फंसे मंत्री सिलावट

लाखों श्रद्धालुओं के साथ निकली रिकॉर्ड तोड़ कांवड़ यात्रा के चलते कई घटें जाम लगा रहा। सीहोर शहर में दो घंटे जाम लगा तो इंदौर-भोपाल हाइवे पर पांच घंटे का यातायात प्रभावित रहा। हाइवे पर लगे जाम में प्रदेश के मंत्री तुलसी सिलावट भी फंस गए। यात्रा के निकलने के बाद जाम खुला और मंत्री सिलावट आगे निकले। दरअसल, कांवड़ यात्रा के रूट में हाइवे का 5 किलोमीटर का हिस्सा शामिल था। इसके चलते 10 किलोमीटर लंबे के जाम की स्थिति बनी रही।

यात्रा में शामिल हुए अमरावती के कांवड़िए

इस यात्रा में महाराष्ट्र के अमरावती से आए कांवड़ियों की कांवड़ यात्रा सभी के आकर्षण का केंद्र रही, ये कांवड़िए कांवड़ के साथ शिव परिवार की झांकियों को कंधे पर चल रहे थे। ये कांवड़िए 500 किलोमीटर का सफर तय करके धाम पहुंचे थे। इस मौके पर समिति के प्रबंधक पंडित समीर शुक्ला आदि ने महाराष्ट्र से आए श्रद्धालुओं का स्वागत किया। शनिवार को भागवत भूषण पंडित मिश्रा ने सीवन नदी घाट पर पहुंचकर विधि-विधान से पूजन कर कांवड़ भरी और उसके बाद छह घंटे पैदल चलकर मंदिर परिसर में पहुंचे। यहां पर अभिषेक और आरती की गई।

शहर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

सीहोर में हुई इस ऐतिहासिक और रिकार्ड तोड़ कांवड़ यात्रा में देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालुओं शामिल हुए थे। यात्रा में सबसे ज्यादा संख्या में डाक कांवड़ियों की थी। इस आयोजन को लेकर देशभर से लोग सीहोर पहुंचे थे। शनिवार को शहर में धर्मशालाएं, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखीं गई। इस बड़ी यात्रा और भीड़ नियंत्रण को लेकर पूरे रूट पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बनाई थी। इसके बाद भी कई स्थानों जाम की स्थिति बनी रही। 11 किलोमीटर तक निकाली गई इस भव्य और ऐतिहासिक कांवड़ यात्रा की 300 से ज्यादा स्थानों पर भव्य अगवानी की गई।

विशाल और रिकार्ड तोड़ कांवड़ यात्रा

बता दें कि इस कांवड़ यात्रा के आयोजन के लिए भव्य तैयारियां की गई थी। यात्रा में शामिल होने के लिए तीन- चार दिनों से कुबेरेश्वर धाम पर कांवड़ियों का पहुंचना शुरू हो गया था। देश के कोने कोने से कांवड़ लेकर यात्री यहां पहुंचें। इसके बाद सभी कांवड़िए इस कांवड़ यात्रा में शामिल हुए। इस विशालकाय और रिकार्ड तोड़ कांवड़ यात्रा में दर्जनों डीजे और झाकियां भी शामिल रहीं। यात्रा में हर-हर महादेव के जयकारों गूंज रहे थे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मंत्री तुलसी सिलावट
  • पंडित प्रदीप मिश्रा
  • सीहोर में विशाल कांवड़ यात्रा
  • सीहोर में कुबेरेश्वरधाम कांवड़ यात्रा
  • कांवड़ यात्रा से हाइवे जाम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच