पानी की टंकी में मिले दो भाइयों के शव, पास में मिली पेट्रोल की केन

Ravi Singh | Jul 09, 2024, 18:16 IST
Share
 water tank
water tank

सीहोर में दो भाइयों की मौत से सनसनी फैल गई। मंगलवार 8 जुलाई को घर के अंदर पानी के टैंक में दोनों के शव मिले। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

सीहोर में दो भाइयों की मौत से सनसनी फैल गई। मंगलवार 8 जुलाई को घर के अंदर पानी के टैंक में दोनों के शव मिले। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। टैंक से दोनों के शव बाहर निकाले। पानी के टैंक के पास पुलिस को पेट्रोल की केन मिली है। मामला सीहोर के इछावर थाना क्षेत्र के बोरदी कलां की है। दोनों की मौत कैसे हुई इसका कारण जानने पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टैंक के पास पेट्रोल की केन मिली

सीहोर के इछावर में सीमेंट की दुकान चलाने वाले राहुल पिता विष्णु जयसवाल (28) और गोलू पिता विष्णु जयसवाल (25) का मंगलवार सुबह घर में बने पानी के टैंक में शव पड़ा मिला। जैसे ही उनके भाई पंकज और नरेंद्र ने देखा तुरंत आसपास के लोगों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को पानी के टैंक के पास पेट्रोल की केन मिली है।

दम घुटने से हो सकती है मौत

इछावर थाना पुलिस का कहना है कि दोनों की मौत पेट्रोल की गैस से दम घुटने से हुई है। क्योंकि पानी के टैंक में बड़ी मात्रा में पेट्रोल रखा हुआ था। टैंक के अंदर से पुलिस ने 30 लीटर वाले 8 पेट्रोल के केन बाहर निकाले हैं। एसएफएल टीम मौके पर पहुंची है।

ये खबर भी पढ़ें...

उज्जैन जाने वाले पढ़ लें ये खबर... आ गया महाकाल की सवारी का शेड्यूल, भस्म आरती का समय बदलेगा

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने घर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं, जिसमें देर रात 3 बजे मृतक राहुल और गोलू टैंक के अंदर सीडी लेकर पहुंचे। इसके बाद वे बाहर नहीं निकले। सुबह जब उनके भाई पंकज और नरेंद्र ने उन्हें देखा उसके बाद पुलिस और आसपास के लोगों को सूचना दी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • सीहोर
  • एमपी हिंदी न्यूज़
  • मध्यप्रदेश क्राइम न्यूज अपडेट
Rajasthan Top News: धनतेरस के चलते पंचायत चुनाव की तारीखों में बड़ा बदलाव, जानें पूरा शेड्यूल

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: धनतेरस के चलते पंचायत चुनाव की तारीखों में बड़ा बदलाव, जानें पूरा शेड्यूल
CG Top News : MLA का नंबर हैक, CEC दौरा का रद्द, IAS दंपत्ति पर शिकंजा व कांकेर में नक्सली हमला समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : MLA का नंबर हैक, CEC दौरा का रद्द, IAS दंपत्ति पर शिकंजा व कांकेर में नक्सली हमला समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
जयपुर: थाने में आरोपी की मौत पर मानवाधिकार आयोग सख्त, पुलिस कमिश्नर समेत अफसरों को नोटिस

By Mukesh Sharma

जयपुर: थाने में आरोपी की मौत पर मानवाधिकार आयोग सख्त, पुलिस कमिश्नर समेत अफसरों को नोटिस
एमपी के 11 जिले सूखे की कगार पर, धार में 52 फीसदी कम बारिश, सीएम मोहन यादव से नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कर दी ये बड़ी मांग

By Jitendra Shrivastava

एमपी के 11 जिले सूखे की कगार पर, धार में 52 फीसदी कम बारिश, सीएम मोहन यादव से नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कर दी ये बड़ी मांग
संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती में अब अनुभव की शर्त खत्म,बिना अनुभव वाले भी कर सकेंगे आवेदन

By Mukesh Sharma

संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती में अब अनुभव की शर्त खत्म,बिना अनुभव वाले भी कर सकेंगे आवेदन
मुख्य निर्वाचन आयुक्त का छत्तीसगढ़ दौरा अचानक स्थगित, वजह पर सस्पेंस, क्या विरोध के माहौल ने बढ़ाई चिंता?

By VINAY VERMA

मुख्य निर्वाचन आयुक्त का छत्तीसगढ़ दौरा अचानक स्थगित, वजह पर सस्पेंस, क्या विरोध के माहौल ने बढ़ाई चिंता?
रामदेव-बृजभूषण विवाद खत्म, पतंजलि ने वापस लिया 50 करोड़ का मानहानि केस, जानें पूरा मामला

By Sanjay Gupta

रामदेव-बृजभूषण विवाद खत्म, पतंजलि ने वापस लिया 50 करोड़ का मानहानि केस, जानें पूरा मामला